रांची। कोलेबिरा उपचुनाव मिशन 2019 के पहले सभी राजनीतिक दलों के लिए लिटमस टेस्ट की तरह है। मिशन 2019 को लेकर झारखंड में महागठबंधन बनेगा या बीच में ही यह भरभरा जायेगा, इस पर भी यह उपचुनाव मुहर लगायेगा। शुक्रवार को विपक्षी खेमे में अचानक कोलेबिरा उपचुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गयी थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और प्रदेश राजद अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी कोलेबिरा उपचुनाव को लेकर झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के आवास पहुंचीं। इन नेताओं के बीच लगभग दो घंटे तक विभिन्न मुद्दों पर बातें हुईं।…
Author: azad sipahi
धनबाद। धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर व कांग्रेस नेता नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के मामले में झरिया के भाजपा विधायक संजीव सिंह के खिलाफ जिला एवं सत्र न्यायधीश आलोक कुमार दुबे की अदालत ने चार्ज फ्रेम होना था। लेकिन बचाव पक्ष की दलील के बाद अब यह तिथि बढ़ गयी है। मामले की रिवीजन हाइकोर्ट में होने के बाद अब इस पर सुनवाई होगी। अधिवक्ता मोहम्मद जावेद ने विधायक संजीव सिंह की तरफ से न्यायालय को आवेदन के माध्यम से कहा कि डिस्चार्ज पिटीशन के खारिज करने के आदेश को वह हाइकोर्ट में चुनौती देंगे। सुनवाई के…
पलामू। एक लाख का इनामी नक्सली हरिहर यादव को पलामू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे पुलिस ने अपनी तत्पतर्ता दखादे हुए उसे लेस्लीगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तारी की। पुलिस को को देखते ही नक्सली हरिहर यादव भागने की कोशिश की। माओवादी भकपा संगठन का है। नक्सली हरिहर यादव कई नक्सली घटना में शामिल है। गिरफ्तार नक्सली हरिहर यादव पर एक लाख का इनाम गृह विभाग ने रखा है ।
धनबाद। लोयलाबाद थाना क्षेत्र के सेन्द्रा में शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से एक 40 साल के शख्स की मौत हो गयी। वो सुबह साइकिल से पानी लाने घर से कुछ दूरी पर जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। मृतक के 6 बच्चे हैं। वहीं, आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग पर सड़क जाम कर दिया। रोड क्रॉस करने के दौरान हुआ हादसा मृतक की पहचान सूरज भुइयां के रूप में की गयी। सूरज दैनिक मजदूरी कर अपना गुजर बसर करता था। सूरज आज सुबह पानी लाने के लिए गैलन लेकर साइकिल से जा रहा था।…
रांची। खेलगांव में दो दिन से चल रहे ग्लोबल एग्रीकल्चर एंड फूड समिट का शुक्रवार को समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने घोषणा की कि किसान उत्पादन करें, बाजार की चिंता नहीं करें। उन्होंने कहा कि किसानों को बाजार सरकार मुहैया करायेगी। झारखंड का उत्पाद देश ही नहीं, विदेशों में भी भेजा जायेगा। मुख्यमंत्री ने एलान किया कि राज्य में आॅर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार राज्य के सभी 24 जिलों में जैविक उत्पाद क्लस्टर सेंटर का निर्माण करायेगी और उसकी ब्रांडिंग झारखंड जैविक के तहत की जायेगी। पतंजलि के साथ करार कर सरकार सभी…
पूर्वी सिंहभूम। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण और पहाड़ी इलाके में जलमीनार बनने से ग्रामीणों को पानी की समस्या पर समाधान हुआ है। अब ग्रामीणों को नदी, नाले और बरसाती कुआं का पानी से छुटकारा मिल गया है। ग्रामीण अब स्वच्छ जल पीते हैं। डुमरिया प्रखंड के तिरिलडीह और धालभूमगढ़ के ढेड़ांग गांव में सरकार की नीर निर्मल परियोजना-ग्रामीण जलापूर्ति एवं स्वच्छता परियोजना के तहत जलमीनार बनाए गए है, जिससे ग्रामीणों को अब स्वच्छ पानी पीने को मिल रहा है। डुमरिया प्रखंड के जोजोबेडा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि पहले पानी के लिए वे दूर दराज नदी नाले…
रांची। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर झारखंड में सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देने वाले व्यक्ति चुने गए हैं। आयकर विभाग की ओर से शुक्रवार को आयोजित ‘आयकर मंथन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के ईमानदार और ज्यादा टैक्स चुकाने वाले टैक्स पेयर्स को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में ज्यादा टैक्स देनेवाले व्यक्तियों के साथ-साथ उन कंपनियों को भी सम्मनित किया गया और कहा जिन्होंने ईमानदारी से सही वक्त पर अपना टैक्स दिया। आयकर विभाग की तरफ से सम्मान के लिए तीन लोगों का नाम घोषित किया गया, तीनों ही रांची हैं।…
रजरप्पा। राज्य के पेयजल स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी के सांडी स्थित आवास के सामने पिछले छह दिन से धरने पर बैठी महिला पारा शिक्षक जीनत खातून की शुक्रवार को मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार हुप्पू उर्दू कन्या मध्य विद्यालय की पारा शिक्षिका जीनत की तबीयत पहले से खराब थी। वह पिछले छह दिन से धरने पर बैठी थीं। वहां दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें तत्काल मेडिका रांची में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। जीनत खातून की मौत के बावजूद धरना छठे दिन भी जारी रहा। पारा शिक्षकों ने कहा कि जीनत खातून…
छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में शुक्रवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच जबर्दस्त मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस ने 8 नक्सलियों को पकड़ लिया है। साथ ही पुलिस ने नक्सलियों के कैम्प को तबाह कर दिया है। जिला DRG, CRPF और किरंदुल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस मुठभेड़ को अंजाम दिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 8 नक्सलियों को पकड़ने के अलावा घटनास्थल से एक 303 राइफल बरामद किया है। दंतेवाड़ा में मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षा बलों पर नक्सलियों ने जगह-जगह पर फायरिंग शुरू कर दी। एसपी अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि…
नयी दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 दिसंबर से शुरू हो रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है। सिडनी ग्राउंड पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI के विरुद्ध अभ्यास मैच के तीसरे दिन सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ चोटिल हो गए हैं। बीसीसीआई ने ट्वीट कर बताया है कि वह पहले टेस्ट बाहर हो गए हैं। बोर्ड ने कहा, ‘शुक्रवार सुबह शॉ की चोट की रिपोर्ट जारी हुई हैं और ऐसे में वह एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 दिसंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। इस चोट से ठीक होने…