काबुल। आतंकी सगंठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर ने बाबरी मस्जिद को लेकर 9 मिनट का ऑडियो जारी किया है। इस ऑडियो में अजहर धमका रहा है कि अगर भारत बाबरी मस्जिद की जगह पर राम मंदिर बनाता है, तो दिल्ली से काबुल तक मुसलमान लड़के बदला लेने को तैयार हैं। उसने कहा कि हम लोग पूरी तरह से तबाही फैलाने करने के लिए तैयार हैं। मसूद ने दावा किया कि काबुल और जलालाबाद में भारतीय संस्थानों को निशाना बनाया गया था। अजहर ने ऑडियो में कहा कि हमारी बाबरी मस्जिद को गिराकर वहां अस्थाई मंदिर बनाया गया है, वहां…
Author: azad sipahi
हेरहंज। प्रखंड मुख्यालय स्थित झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय की तीन छात्राएं गुरुवार को बीमार हो गयीं। उन्हें सीएचसी बालूमाथ में भर्ती कराया गया है। विद्यालय की वाॅर्डन मारिया गोरेती खेस ने पत्रकारों के सामने कहा कि स्कूल में भूत का साया है। इसे लेकर मैंने कई बार झाड़-फूंक एवं टोना-टोटका भी कराया है। लेकिन, अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है। वाॅर्डन ने बताया कि बुधवार की रात्रि को 11 बजे छात्रा कविता कुमारी की तबीयत बिगड़ने लगी। उसकी धड़कन तेज हो गयी और डर से कांपने लगी। इसके बाद हेरहंज सरकारी अस्पताल के निरंजन कुमार के पास दिखलाया गया।…
धनबाद। बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने कहा कि बीएन सिंह माफिया के इशारे पर राजनीति न करें। उद्योगपति हैं तो व्यवसाय करें, राजनीति न करें। ढुल्लू महतो ने कहा कि वे जनता की ताकत पर राजनीति करते हैं, किसी के दबाव के आगे नहीं झुकेंगे। उन्हें जानकारी भी नहीं कि किसने कहां का क्या रेट बढ़ाया या घटाया, लेकिन मजदूरों का शोषण होगा और मजदूर उनके पास आयेगे, तो उनकी सुनवाई जरूर होगी। बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू ने उनके खिलाफ आरोप लगानेवाले इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोसिएशन पर माफिया के इशारे पर काम करने का आरोप मढ़ा है। परिसदन में…
रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने गुरुवार को रांची के खेलगांव में दो दिवसीय ग्लोबल एग्रीकल्चर एंड फूड समिट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड के 28 लाख किसानों ने पिछले चार वर्ष में वह कर दिखाया, जो अकल्पनीय है। झारखंड के किसानों ने चार वर्ष में कृषि विकास दर को माइनस 4.5 प्रतिशत से बढ़ा कर 14.5 प्रतिशत कर दिखाया। कृषि विकास दर में और वृद्धि करनी है। किसानों को उन्नतशील और उनके उत्पादन अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप तैयार करने के उद्देश्य से ग्लोबल एग्रीकल्चर एंड फूड समिट का…
पलामू। पलामू के बकोरिया मुठभेड़ मामले में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में सीबीआई दिल्ली की टीम बुधवार को रांची पहुंची और सीआईडी अधिकारियों से मुलाकात की। सीबीआई की टीम ने इस सिलसिले में सीआईडी से दस्तावेज भी प्राप्त किये. झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर बीते 19 नवंबर को सीबीआई ने बकोरिया मुठभेड़ मामले में केस दर्ज किया। इस सिलसिले में सीबीआई दिल्ली के स्पेशल सेल-1 ने केस दर्ज किया। उदय यादव, एजाज अहमद और योगेश यादव समेत 9 लोगों को आरोपी बनाया गया है। झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर पालमू के सदर थाने में दर्ज…
गोला। गोला प्रमुख जलेश्वर महतो को अपहरणकर्ताओं ने बुधवार देर रात 1.30 बजे मुक्त कर दिया। एसपी और एटीएस टीम की कड़ी मेहनत के बाद महतो की बंगाल सीमा क्षेत्र से रिहाई करायी गयी।. इसके बाद मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी महतो को गोला लेकर पहुंचे। बता दें कि रामगढ़ में गोला प्रखंड के प्रमुख सह आजसू जिला उपाध्यक्ष जलेश्वर महतो को रविवार देर रात अगवा कर लिया गया। कोइया निवासी जलेश्वर महतो को उनके घर से अगवा किया गया था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। सूचना के मुताबिक रविवार देर रात 10 से 12 की संख्या में…
रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि नये साल में झारखंड में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का शुभारंभ किया जायेगा। इस योजना को लागू करने की पूरी तैयारी चल रही है। एक जनवरी से इस योजना का लाभ सामाजिक-आर्थिक, जातीय जनगणना के तहत आनेवाले 26 लाख परिवार की बच्चियों को मिलेगा। जन्म से लेकर 18 वर्ष तक की बच्चियों को शिक्षा के साथ-साथ अन्य आर्थिक, सामाजिक विकास के लिए राज्य सरकार समय-समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध करायेगी। बच्चियों के सहायतार्थ मिलनेवाली राशि का भुगतान सीधे डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक एकाउंट में किया जायेगा। मुख्यमंत्री बुधवार को झारखंड मंत्रालय…
गढ़वा। कांडी थाना क्षेत्र के कुरकुट्टा गांव में बिजली का पोल लगाने के लिए खोदे गये गड्ढे में एक बच्चे की गिरकर मौत हो गयी। मृतक की पहचान राजा राम का पुत्र प्रभात कुमार चार वर्ष के रूप में की गयी। घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हैं। खबर लिखे जाने तक मृत बच्चे का शव मौके पर ही पड़ा था। पुलिस विभाग में कार्यरत पिता की प्रतीक्षा की जा रही थी। खेलने के दौरान गड्ढे में गिरा बच्चा ग्रामीणों ने बताया कि प्रभात घर के पास ही खेल रहा था कि अचानक घर के एकदम पास में ही बिजली का…
देवघर। झारखंड के बाबानगरी देवघर मे मोबाईल की दुकान में पिछले दिनों हुए लूटकांड का खुलासा करने का दावा देवघर पुलिस ने किया था। पुलिस ने दुकान में लूटकांड का खुलासा करते दो आरोपियों को धर दबोचा है। इनके पास से लूटे हुए मोबाइल और खाली कारतूस की मैगजीन बरामद की गयी हैं। पकड़े गये आरोपियों की पहचान मुस्तकीम अंसारी और अमरेंद्र के रूप मे की गयीहै। हालाकि पुलिस की माने तो लूट में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। संभावना ये भी जताई जा रही है कि इन आरोपियों का अन्य अपराधिक घटनाओ को अंजाम देने में भी…
पलामू। चैनपुर थाना क्षेत्र के नेउरा में गुरुवार सुबह करीब पांच बजे एक युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के दौरान आरोपी शराब के नशे में था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उधर, घटना के बाद मृतका के बेटे ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में जुट गयी है। शराब पीने के लिए मांग रहा था पैसे आरोपी 45 वर्षीय शिवनारायण विश्वकर्मा नशे का आदि है। सुबह…