Author: azad sipahi

रामगढ़। कुजू थाना क्षेत्र के फोर लेन लिंक रोड पर सोमवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना के वक्त युवक का एक दोस्त भी उसके साथ ही था। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। तीन अपराधी बाइक पर सवार होकर आए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही मृतक के दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रवि ठाकुर के साथ बाइक से घूमने निकला था मृतक की पहचान कुजू बाजार टाड़ निवासी चंदन सिंह (35) के रूप में की गई। चंदन के…

Read More

रांची। झारखंड में पूर्वी सिहंभूम के बहरागोडा ओडिशा सीमावर्ती क्षेत्र गुडाबांधा प्रखंड के किसानों ने पानी के लिए आंदोलन की बात कही है। किसानों को समर्थन करते हुए बहरागोडा विधायक कुणाल षाड़ंगी ने भी कहा है कि आने वाले मकर संक्राति पर्व तक स्वर्णरेखा केनाल से बहरागोडा के किसानों को पानी नहीं मिलता है, तो वे स्वर्णरेखा केनाल का गेट बंद कर देंगे और झारखंड से ओडिशा की ओर जाने वाले पानी को रोक देंगे। बता दें कि गुडाबांधा के माकड़ी सहित दर्जनों गांव के किसानों ने ओडिशा और झारखंड के सीमावर्ती इलाके के केनाल पर बने अंतिम फाटक पर…

Read More

रांची। बिहार के गया से जमशेदपुर जा रही यात्री बस रांची में हादसे का शिकार हो गयी। चौका थानाप्रभारी ने कहा कि घटना सोमवार सुबह चार बजे की है। चार बजे सुबह जब यात्री सो रहे थे कि अचानक यह घटना घटी। घटना ड्राइवर की लापरवाही से हुई। चौका थाना क्षेत्र के उर्माल और नागा सेरेंग गांव के बीच बस पुल से नीचे गिर गयी। इससे एक यात्री की मौत हो गयी, जबकि 20 यात्री घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए जमशेदपुर भेजा गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पहले चांडिल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां…

Read More

जामताड़ा। शहर थाना क्षेत्र के दुमका रोड स्थित राणी सती मंदिर में रविवार की देर रात डकैती की घटना हुई। इसमें डकैत करीब एक करोड़ रुपए की संपत्ति अपने साथ ले गए। मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट भी की और उन्हें बांधकर तालाब के पास फेंक दिया। घटना से आक्रोशित लोग सोमवार की सुबह से सड़क पर उतर आए और जामताड़ा दुमका रोड को जाम कर दिया। सैकड़ों महिला-पुरुष सड़क पर ही भजन-कीर्तन कर रहे हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर प्रदर्शन प्रदर्शनकारियों की मांग है कि अपराधियों को जल्द पकड़ा जाए आैर डकैती की सारी संपत्ति बरामद…

Read More

पेरिस। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने के कारण फ्रांस में फैली अशांति गंभीर रूप लेती जा रही है। इन हालातों ने इस देश में भड़की ताजा हिंसा ने 50 साल पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। इससे पहले यहां साल 1975 में ऐसी हिंसा फैली थी। इसके बाद फ्रांस अबतक का सबसे खतरनाक गृह अशांति से जूझ रहा है। स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि शनिवार को कुछ युवाओं ने सेंट्रल पैरिस में कई वाहनों और बिल्डिंगों को आग के हवाले कर दिया। ऐसे में सरकार आपातकाल लागू करने पर विचार कर रही है। फ्रांस सरकार के प्रवक्ता ने कहा…

Read More

रांची। मांडर थाना क्षेत्र के नगड़ा गांव में रविवार की देर रात एक शख्स ने दो लोगों की तलवार और कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर ग्रामीण जुटे और उन्होंने आरोपी को भी मार डाला। दोनों व्यक्ति आरोपी के घर यह शिकायत करने आये थे कि उसके मवेशी ने खेत में लगे गेहूं को खा लिया था। आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त था। इससे पहले 2015 में मांडर थाना क्षेत्र तब सुर्खियों में आया था, जब डायन का आरोप लगा पांच महिलाओं की हत्या ग्रामीणों ने कर दी थी। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा…

Read More

नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के रिटायर हुए जज कुरियन जोसेफ ने कहा है कि उन्होंने 12 जनवरी की सबसे विवादित कॉन्फ्रेंस में सुप्रीम कोर्ट के दो अन्य जजों के साथ मिलकर इसलिए हिस्सा लिया क्योंकि उन्हें लगा कि चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा को कोई बाहर से कंट्रोल कर रहा था। साथ ही अन्य जजों को उनके केस आवंटित करने के तौर-तरीकों पर भी सवाल उठाया गया। यह पूछे जाने पर कि न्यायमूर्ति मिश्रा के मुख्य न्यायाधीश बनने के चार महीने के भीतर ऐसा क्या गलत हुआ, इस पर जस्टिस जोसेफ ने कहा, ‘संबंधित सर्वोच्च न्यायालय के कामकाज पर बाहरी प्रभावों…

Read More

सरिया (गिरिडीह)। सरिया थाना क्षेत्र के नगरकेशवारी  पोखरिया टोला में शनिवार देर शाम 7 बजे के करीब दिनेश्वर रबिदास के घर मे गैस सिलेंडर फट जाने के कारण इसी परिवार के तीन लोग बुरी तरह झुलस गये। इनमें दो की हालत नाजुक है। झुलसने वालों में दिनेश्वर रबिदास (35), झमन रबिदास (21), सुनील रबिदास (17) शामिल हैं। इसमें सुनील व झमन की स्थिति चिन्ताजनक बतायी जाती है। घटना का कारण सिलेंडर का पाईप लीक करना बताया जा रहा है। नगरकेशवारी मुखिया प्रतिनिधि शिवधन मंडल ने बताया कि गांव में प्राथमिक इलाज के बाद इलाज हेतु मीना अस्पताल डुमरी भेजा गया…

Read More

जमशेदपुर। झारखंड सरकार के मंत्री सरयू राय ने जमशेदपुर स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान अयोध्या में जल्द राम मंदिर बनने का दावा किया है। साथ ही कहा है कि अयोध्या में पहले भी राम मंदिर था. हालांकि अब समय आ गया है कि सभी धर्म के लोग एकजुट होकर अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए आगे आये, ताकि जल्द से जल्द अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो सके। मंत्री सरयू राय ने कहा कि राम मंदिर बनना चाहिए, साथ ही इसके बनने में सभी का सहयोग होना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि इसके…

Read More

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान के अपने काउंटरपार्ट शाह महमूद कुरैशी के गुगली वाले बयान का जवाब दिया। सुषमा ने कहा कि यह उजागर हो गया कि पाकिस्तान सिखों की भावनाओं का सम्मान नहीं करता। सुषमा ने ट्वीट किया, “पाकिस्तान के विदेश मंत्री महोदय- आपके गुगली वाले बयान से आश्चर्यजनक रूप से सब उजागर हो गया। यह दिखाता है कि पाक सिखों की भावनाओं की कद्र नहीं करता। आप केवल गुगली फेंकते हैं। मैं आपको बताना चाहती हूं कि भारत कैसे आपकी गुगली में नहीं फंसा? हमारे दो सिख मंत्री करतारपुर गुरुद्वारे में अरदास करने गए थे।”…

Read More

अर्जेंटीना। अर्जेंटीना में आयोजित जी -20 शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच होने वाली बैठक को ट्रंप ने रद्द कर दिया। जिसके बाद रूस ने कड़ा रुख अपनाते हुए निकट भविष्य में दोनों देशों के बीच किसी भी प्रकार की बातचीत की संभावना से इनकार कर दिया है। इस बात की पुष्टि पुतिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने शनिवार रात की। रूसी मीडिया ने दमित्री पेस्कोव का हवाला देते हुए कहा कि अर्जेंटीना में निर्धारित बैठक ट्रम्प द्वारा गुरुवार को रद्द कर दी गयी थी। जिसके बाद अमेरिका और रूस…

Read More