रांची। रांची कॉलेज को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी (डीएसपीएमयू) का दर्जा मिलने के बाद छात्र संघ चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बताया कि लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के अनुसार छात्र संघ का चुनाव कराया जाएगा। छह दिसंबर को यूनिवर्सिटी के ओपन स्टेडियम में शपथ ग्रहण: चुनाव के लिए अधिसूचना 20 नवंबर को जारी की जाएगी। इसके बाद प्रत्याशियों का नोमिनेशन होगा। चार दिसंबर को प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव होगा। पांच दिसंबर को मतगणना की जाएगी। वहीं, छह दिसंबर को यूनिवर्सिटी के ओपन स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह होगा। पांच स्टूडेंट्स प्रतिनिधियों का…
Author: azad sipahi
नयी दिल्ली। शनिवार को पेट्रोल की कीमत में कटौती जारी रही। दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत 76.91 रुपए और डीजल की कीमत 71.74 रुपए प्रति लीटर हो गयी। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 82.43 रुपए प्रति लीटर और डीजल 75.16 रुपए प्रति लीटर हो गया है। बता दें कि पिछले महीने 17-18 अक्टूबर से लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो रहे हैं। अब तक दिल्ली में पेट्रोल का भाव में 5.73 रुपए और डीजल के भाव में 3.76 रुपए प्रति लीटर की कटौती हो चुकी है। कच्चे तेल के दाम में पिछले 20…
रांची। गुरुवार को करम टोली चौक के पास लीकेज के कारण लालपुर और मोरहाबादी एरिया में वाटर सप्लाई नहीं हुआ। इसके अतिरिक्त शहर के अन्य क्षेत्रों में सामान्य जलापूर्ति हुई। लीकेज को दुरूस्त कर लिया गया है। शनिवार से शहर सामान्य जलापूर्ति होगी। मालूम हो कि बीते दिवस करम टोली चौक के पास बूटी से आने वाले राइजिंग लाइन में पाइप क्षतिग्रस्त हो गयी थी। इसके कारण करम टोली के समीप लाखों गैलन पानी बर्बाद हो गया था। शुक्रवार को दिन भर इंजीनियर को पाइप लाइन ठीक करने में लग गया। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ब्लॉक से पाटलिपुत्र आज रात…
रांची। लापुंग में पीएलएफआई उग्रवादियों ने लेवी नहीं देने पर केबुल बिछा रही जियो कंपनी की दो जेसीबी फूंक डाली। साथ ही मजदूरों को काम बंद करने की धमकी दी। घटना ककरिया गांव से एक किलोमीटर दूर कर्रा सड़क पर चापाटोली गांव के समीप की है। इधर, घटना के बाद पीएलएफआई के एरिया कमांडर कुंवर उरांव उर्फ जयनाथ ने इसकी जिम्मेदारी ली है। फोन कर ली जिम्मेदारी फोन कर भास्कर को बताया कि उनके लोगों ने ही दोनों जेसीबी को जलाया है। इस संबंध में पूछे जाने पर बेड़ो डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि इस वारदात को लेकर अब…
रांची। रांची प्रेस क्लब ने गुरुवार को राज्य स्थापना दिवस समारोह के दौरान मोरहाबादी मैदान में आयोजित पारा शिक्षकों के विरोध प्रदर्शन की तस्वीर लेनेवाले छायाकारों-पत्रकारों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज करने की घटना की निंदा की है। कहा है कि तस्वीर लेने के कारण कैमरामैन बैजनाथ महतो, फोटोग्राफर सह रांची प्रेस क्लब की मैनेजिंग कमेटी के सदस्य पिंटू दूबे, फोटोग्राफर विनय मुर्मू, मुकेश भट्ट, संवाददाता राजेश तिवारी, इमरान एवं कमलेश सहित दर्जनों पत्रकारों को पीटने एवं कैमरा तोड़े जाने की घटना की रांची प्रेस क्लब घोर निंदा करता है। इस संबंध में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे प्रेस क्लब…
रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संबोधन के दौरान न्यू झारखंड की तसवीर दिखायी। कहा कि हमारी सरकार ने जो किया है, वह जनता के सामने है। जो कर रहे हैं, किसी से छिपा नहीं है। आज गांव-गांव, शहर-शहर विकास के गीत गाये जाने लगे हैं। झारखंड का विकास एक सच्चाई है, जिसे अब पूरा देश मान रहा है। आज विकास वृद्धि दर में झारखंड पूरे देश में दूसरे नंबर पर है। इज आॅफ डूइंग बिजनेस में झारखंड देश में चौथे नंबर पर है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के मामले में झारखंड पूरे देश में नंबर 1 है। अब तक 32…
रांची। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि झारखंड को स्वच्छ बनाने के संकल्प को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। इसका ही प्रतिफल है कि स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। स्वच्छ सर्वेक्षण, 2018 में झारखंड को पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालयों, यूरिनलों एवं सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। शौचालयों के निर्माण एवं उत्प्रेरण में सखी मंडलों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। स्वच्छता के प्रति महिलाओं के इस योगदान ने एक अभियान का रूप धारण कर लिया है। राज्य में महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रानी मिस्त्री बनाया गया…
रांची। 18 साल के युवा झारखंड पर सौगातों की बारिश गुरुवार को होती रही। मोरहाबादी मैदान में सीएम रघुवर दास ने न्यू झारखंड की नींव डाली। वहीं राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पूरे झारखंड के ओडीएफ होने की घोषणा की। इस दौरान 2118 लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। वहीं 1100 करोड़ की आधारभूत संरचना से संबंधित योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन हुआ। साथ ही राज्य के तीन जिलों लोहरदगा, हजारीबाग और देवघर में भी घर-घर बिजली पहुंचने की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में जहां 100 करोड़ की राशि सखी मंडल के बीच बांटी गयी, वहीं 2000 करोड़ का ऋण लाभुकों के बीच…
नयी दिल्ली। शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत में 18 पैसे और डीजल में 16 पैसे प्रति लीटर की कमी की गयी है। इस प्रकार राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की नयी कीमत 77.10 रुपये और डीजल की कीमत 71.93 रुपये प्रति लीटर हो गयीं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां 18 पैसे कमी के साथ पेट्रोल 82.62 रुपये प्रति लीटर और डीजल 17 पैसे कमी के साथ 75.36 रुपये प्रति लीटर हो गया है। बता दें कि पिछले महीने 17-18 अक्टूबर से लगातार पेट्रोल डीजल के दाम कम हो रहे हैं। अब तक दिल्ली में पेट्रोल का…
रांची। स्थापना दिवस पर गुरुवार को पारा शिक्षकों का पारा चढ़ा। पारा शिक्षकों ने मोरहाबादी में चल रहे स्थापना दिवस समारोह में हुड़दंगई की। काला झंडा दिखाया। जमकर नारेबाजी की। रोड़ेबाजी के साथ कुर्सियां भी फेंकी, तोड़ीं। पुलिस ने पारा शिक्षकों को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया। आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद पारा शिक्षक सड़क पर जम गये। इस दौरान पुलिस और शिक्षकों के बीच तीखी बहस होती रही। लाठीचार्ज में मीडियाकर्मियों को भी चोटें आयी हैं। दरअसल, स्थायीकरण, समान काम के बदले समान वेतन की मांग को लेकर पारा शिक्षक स्थापना दिवस समारोह का विरोध…
बिरनी। जिले के बिरनी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक वाहन चालक की नृशंसता का मामला प्रकाश में आया। चालक के कारण दो लोगों की मौत हो गयी। चालक ने परकोडीह में देर रात अपनी स्कॉर्पियो से चार लोगों को फेंक दिया। इसमें बबिता देवी (25) और उसके आठ साल के भतीजे प्रिंस की मौत हो गयी। महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि बच्चे ने पीएमसीएच धनबाद में इलाज के क्रम में दम तोड़ा। दोनों धनवार थाना क्षेत्र के ओरखार के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार धनवार के ओरखार निवासी पावरित दास अपने परिवार की दो…