Author: azad sipahi

ओरमांझी। बिरसा जैविक उद्यान ओरमांझी में एक हाथी ने महावत  महेंद्र सिंह को पटक कर घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना रविवार सुबह की है। 55 वर्षीय महेंद्र सिंह बिहार का रहनेवाला था। ओरमांझी जैविक उद्यान में वह पशुपालक का काम करता था। जिस हाथी ने महेंद्र को पटक कर मार डाला, उसका नाम रामू है। इस घटना के बाद जैविक उद्यान बंद कर दिया गया। जैविक उद्यान के कर्मियों के अनुसार घटना सुबह 8.30 बजे की है। महेंद्र सिंह रोज की तरह हाथी को…

Read More

वादे और नारों के बल पर कांग्रेस ने 55 साल निकाल दिये : रघुवर दास रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि कांग्रेस का सिर्फ एक एजेंडा है मोदी हटाओ, भाजपा हटाओ। पहली बार मोदी ने युवाओं पर ध्यान दिया, उनके रोजगार पर ध्यान दिया। भाजपा की जनहित नीतियों के कारण ही देश के सर्वाधिक राज्यों में भाजपा की सरकार है। कांग्रेस ने देश को एक ही चीज दिया है, वह है भ्रष्टाचार। इसमें कांग्रेस को कोई पछाड़ नहीं सकता। उक्त बातें उन्होंने छत्तीसगढ़ में आमसभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्‍होंने कहा कि देश के लोगों के स्वास्थ्य के…

Read More

नयी दिल्‍ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत का सिलसिला लगातार रविवार को भी जारी रहा। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में आज 19 पैसे, जबकि डीजल के दामों में 17 पैसे की कटौती की गयी। दिल्ली में अब पेट्रोल 76.52 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल का दाम भी घटकर 71.39 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में आज पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमशः 82.04-74.79 रुपये हो गयी है। लगातार घट रही पेट्रोल और डीजल की कीमतों के चलते अभी तक पेट्रोल लगभग 6.31 रुपये और डीजल 4.30 रुपये सस्ता हुआ है। छह महानगरों…

Read More

रांची। राज्य के 18 जिलों के 129 प्रखंड को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया गया है। राज्य गृह आपदा प्रबंधन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना रविवार को जारी कर केंद्र को रिपोर्ट भेज दी है। अधिसूचना जारी करने के लिए मंत्रिमंडल के अनुमोदन की आवश्यकता होती है। विशेष परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल के अनुमोदन की प्रत्याशा में मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद केंद्र को रिपोर्ट भेजी गयी है। केंद्रीय सहायता के लिए निर्धारित अवधि में क्षेत्र भ्रमण के लिए केंद्रीय टीम भेजने का आग्रह केंद्र सरकार से किया गया है। केंद्र से भी इसे सूखाग्रस्त घोषित करने और…

Read More

रांची। बाल अधिकार सप्ताह 20 नवंबर तक मनाया जा रहा है। इसे लेकर रविवार को यूनिसेफ की ओर से बच्चों के लिए प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस हुआ। इस दौरान कांके के पिर्रा स्थित सरकारी मध्य विद्यालय की छात्रा सुरभि ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र बाल अधिकार समझौता के तहत बच्चों को जीवन, विकास, सुरक्षा तथा भागीदारी का अधिकार दिया गया है। प्रत्येक वर्ष विश्व बाल दिवस 20 नवंबर को मनाते हैं। क्योंकि इसी दिन वर्ष 1989 में बाल अधिकार समझौता को अंगीकार किया गया था। आग्रह है कि विचारों, मुद्दों और समस्याओं को रिपोर्ट में स्थान दें, ताकि अधिक…

Read More

रांची। नामकुम थाना क्षेत्र के हाहाप गांव में डकैती करने गए चार बदमाशों में से एक की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। बाकी अन्य तीन बदमाश मौके से भागने में कामयाब रहे। उधर, जिस घर में बदमाश डकैती करने गए थे, उस घर के तीन सदस्यों को बदमाशों ने पीटकर घायल कर दिया जिन्हें इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। घायल ने दी घटना की जानकारी घटना में हाहाप गांव के करम सिंह मुंडा का बेटा घायल हुआ है। उसने बताया कि देर रात चार बदमाश उसके घर पहुंचे। घर के बाहर उसके पिता सो रहे…

Read More

रायपुर/रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास का छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का चुनावी दौरा शनिवार से शुरू हो गया। दो दिनी दौरे के पहले दिन उन्होंने चार चुनावी सभाएं कीं और भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ कांग्रेस पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जीत दिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है। कहा कि आज जो भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध कर रहे हैं, दरअसल वे डरे हुए हैं। भ्रष्टाचारी ही नोटबंदी की मुखालफत कर रहे हैं। आम लोगों के पास कोई काला धन नहीं…

Read More

रांची। झारखंड में सक्रिय नक्सलियों के खिलाफ एनआइए ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। एजेंसी ने टॉप नक्सली सुधाकरण और उसकी पत्नी को रांची के चुटिया इलाके से 25 लाख रुपये और आधा किलो सोना बरामदगी मामले में भगोड़ा घोषित किया है। सुधाकरण पर एक करोड़ का इनाम घोषित है। वह माओवादियों की सेंट्रल कमेटी का सदस्य है। इसके अलावा एनआइए ने नोटबंदी के दौरान पुराने नोट बैंकों में डाल कर सफेद करवाने के मामले में 15 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली छोटू खेरवार को भी वांटेड घोषित किया है। मूल रूप से तेलंगाना के रहनेवाले सुधाकरण ने झारखंड में…

Read More

नय दिल्‍ली। तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान ‘गज’ के कारण मरने वालों की संख्या 36 हो गई है। तमिलनाडु में तबाही मचाने के बाद ‘गज’ अब केरल पहुंच गया है, इसके चलते राज्य में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 12 घंटों में गज तूफान और तेज हो सकता है। गज लक्षद्वीप को पार कर गया है जिसके चलते लक्षद्वीप और केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। हालांकि केरल में हवा की गति कम है और यह 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा के हिसाब से चल रही हैं। सूत्रों के मुताबिक तमिलनाडु में तूफान के…

Read More

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आज तड़के सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया। वहीं इस मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया। स्थानीय पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सेना, एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने आतंकियों के खिलाफ ज्वाइंट ऑप्रेशन चलाया था। सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मुठभेड़ की जानकारी ट्विटर पर देते हुए बताया कि तड़के करीब साढ़े तीन बजे सीआरपीएफ की 178वीं बटालियन, एसओजी जैनपोरा और एक राष्ट्रीय राइफल्स ने आतंकियों की तलाश में सघन जांच अभियान चलाया था। खुद को घिरता…

Read More