कैरो (लोहरदगा)। प्रखंड के गजनी पंचायत स्थित उल्टी ग्राम में चल रहे पांच दिवसीय आदिवासी सरना फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला इंदु क्लब बेयासी एवं गोपालगंज टीम के बीच खेला गया। जिसमें बेयासी ने गोपालगंज को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने भाग लिया था। फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव के पहुंचने पर आयोजन समिति की ओर से स्थानीय महिलाओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत कर स्वागत किया गया। फाइनल मुकाबले के पश्चचात विजेता टीम को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया और खेल…
Author: azad sipahi
बेड़ो। थाना के देवीटोली निवासी राजेश पंडा ने अपने घर के अंदर देर रात रस्सी से फांसी लगा कर आत्म हत्या कर लिया। प्रातः परिजन देखे और पुलिस को खबर किया। पुलिस शव बरार्मद कर थाना ले आयी।मृत्यु मजदुरी करता था। एक बच्चे के पिता था। परिजनों का रो रोकर कर बुरा हाल है।
रांची। बड़े बेटे तेजप्रताप के बगावती तेवर और बहू ऐश्वर्या से तलाक की जिद लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य पर असर डालने लगी है। रिम्स में भर्ती बीमार राजद सुप्रीमो डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं और इसका बुरा असर उनके दिल दिमाग पर नजर आ रहा है। लालू प्रसाद का रिम्स में इलाज कर रहे मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर. डॉ डीके झा ने बताया कि तनाव के चलते लालू प्रसाद ठीक से पूरी नींद तक नहीं ले पा रहे हैं। डॉक्टर के मुताबिक, इस तरह की स्थिति अगर लंबे दिनों तक चलती रही तो लालू के स्वास्थ्य पर…
रांची। तमाड़ थाना क्षेत्र के उलीडीह में बीती रात पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के उग्रवादियों ने जमकर उत्पात मचाया। यहां सड़क निर्माण में लगी तीन गाड़ियों को आग के हवाले कर उग्रवादी भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर रात में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी। तेल छिड़क आग लगा दिया स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 10-12 की संख्या में उग्रवादी यहां पहुंचे और सड़क का निर्माण कर रही तीन गाड़ियों पर तेल छिड़क आग लगा दिया। इन वाहनों में एक जेसीबी, एक ट्रैक्टर और एक रोलर शामिल है। आग लगाने के…
रांची। सीएम रघुवर दास ने राज्यवासियों को दीपावली और काली पूजा की शुभकामनाएं दी हैं। वह मंगलवार को प्रखंड परिसर अनगड़ा में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने रांची को पूर्ण विद्युतीकृत जिला घोषित किया. साथ ही इरबा व सिल्ली में बिजली ग्रिड के निर्माण की आधारशिला रखी। इस कार्यक्रम मेंन सांसद रामटहल चौधरी, सांसद कड़िया मुंडा, राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, परिमल नाथवानी, शहरी विकास मंत्री सीपी सिंह, विधायक राजकुमार पाहन, नवीन जायसवाल, विकास सिंह मुंडा, आशा लकड़ा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। मालूम हो कि इससे पहले रामगढ़, बोकारो और धनबाद पूर्ण विद्युतिकृत जिला घोषित…
बेंगलुरु। कर्नाटक में लोकसभा की तीन और विधानसभा की दो सीटों पर हुए उप चुनाव में कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) गठबंधन को चार सीटों पर सफलता मिली है जबकि भाजपा को एक सीट पर ही संतोष करना पड़ा। कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन की झोली में बेल्लारी और मांड्या लोकसभा सीट के अलावा विधानसभा की जमखंडी और रामनगरम सीटें आई हैं। भाजपा ने मतदान से पहले ही विधानसभा सीटों अपनी हार मान ली थी क्योंकि उपचुनाव से दो दिन पहले ही उनके उम्मीदवार ने चुनावों से नामांकन पत्र वापस ले लिया था। कौन-सी सीट से कौन जीता लोकसभा सीटें सीट …
पलामू। पलामू-चतरा सीमा स्थित मनातू थाना क्षेत्र से मंगलवार सुबह नौ शक्तिशाली बम बरामद किए गए। बम निरोधक दस्ते की टीम ने सारे बम निष्क्रिय कर दिये। पुलिस के अनुसार, बम इतने शक्तिशाली थे कि ये काफी नुकसान पहुंचा सकते थे। सीआरपीएफ और जिला पुलिस ने की कार्रवाई पलामू के एसपी इंद्रजीत महथा को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पहाड़ी पर दो चट्टानों के बीच बम छिपाकर रखे गए हैं। इसके बाद सीआरपीएफ 134, पलामू और चतरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर बम को बरामद किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची झारखंड जगुआर के बम निरोधक दस्ते ने…
रांची। धनतेरस पर झारखंड की रघुवर सरकार ने चहुंओर धन वर्षा की है। सोमवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 16 प्रस्तावों को हरी झंडी दी गयी। कैबिनेट के प्रस्ताव के अनुसार मानकी मुंडा के साथ 15 केटेगरी के सामाजिक प्रशासनिक प्रतिनिधियों को मासिक सम्मान राशि दी जायेगी। साथ ही आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की मानदेय राशि में वृद्धि की गयी है। जिन्हें पहले से सम्मान राशि मिल रही है, उसमें वृद्धि की घोषणा की गयी है। यह वृद्धि एक अक्टूबर से प्रभावी होगी। इस योजना के तहत 26 हजार से अधिक लोग…
रांची। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड में भी विशेष चौकसी होगी। छत्तीसगढ़ से सटे झारखंड के लातेहार, गढ़वा व गुमला जिले की सीमाओं को चुनाव के दौरान पूरी तरह सील कर दिया जाएगा। छतीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। सोमवार को छत्तीसगढ़ और झारखंड पुलिस के आला अधिकारियों के बीच सुरक्षा को लेकर विशेष चर्चा हुई। दरअसल छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान नक्सली गतिविधियां बढ़ी हैं। छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती झारखंड के लातेहार, गढ़वा और गुमला में झारखंड जगुआर के असॉल्ट ग्रुप की तैनाती की गयी है। काउंटर इमरजेंसी के लिए विशेष…