रांची। ग्राम चौपाल के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास वीर बुधु भगत के वंशजों से मिलने गये। उन्हें इस तरह आता देख वीर बुधु भगत के वंशज शिव पूजन जी खुशी से लबरेज हो गये। मुख्यमंत्री जी यहां बैठिये। मुख्यमंत्री जी ने उनसे पूछा आप सभी कच्चा मकान में रहते हैं। उपायुक्त महोदय यथाशीघ्र पक्का मकान निर्माण के लए राशि निर्गत करें। साथ ही, बुधु भगत जी के पिंडी के चारों ओर खूबसूरत मार्बल या टाइल्स लगवा दें। यह सभी कार्य जल्द से जल्द होना चाहिए। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उनके निराकरण का निर्देश उपायुक्त…
Author: azad sipahi
हजारीबाग। एके मिश्रा फाउंडेशन ने कला, कौशल के प्रोत्साहन के लिए हस्तकला एवं सांस्कृतिक मेला का आयोजन होटल अरण्य विहार कैंपस में किया गया। एके मिश्रा फाउंडेशन एवं चाणक्य आइएएस एकेडमी के संस्थापक चेयरमैन सक्सेस गुरु एके मिश्रा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शनी में कला, कौशल एवं प्रतिभा को नि:शुल्क मंच प्रदान किया गया। मेला का मुख्य अतिथि पद्मश्री अशोक भगत थे। आरएसएस के क्षेत्रीय सेवा प्रमुख अजय कुमार, भाजपा झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता पांडेय, हजारीबाग के उपमेयर राजकुमार लाल एके मिश्रा फाउंडेशन संस्थापक चेयरमैन सक्सेस गुरु एके मिश्रा ने संयुक्त रूप से…
रांची। डेली मार्केट थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गयी। घटना को अंजाम देने के बाद युवक बुरी तरह घायल हो गया था जिसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान राजधानी के कुख्यात अपराधी सोनू इमरोज के रूप में की गयी है। मृतक पर हत्या, लूट जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अपराधियों ने मारी पांच गोली डेली मार्केट में मंदिर के बगल वाले पार्किंग में घटना को अंजाम दिया गया। मृतक को बदमाशों ने पांच गोली मारी और…
नयी दिल्ली। दिल्ली के बहुप्रतीक्षित सिग्नेचर ब्रिज का आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उद्धाटन किया। इस दौरान दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और आप के समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी। एक वीडियो में मनोज तिवारी आप कार्यकर्ता को मारने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि पुलिस उन्हें रोकरने की कोशिश कर रही है। बीजेपी सांसद पुलिस से हाथ छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। इस घटना के बाद मनोज तिवारी ने कहा कि सालों से रुके हुए निर्माणकार्य को मैंने अपने चुनाव क्षेत्र मं शुरू करवाया था और अब…
रांची। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक लेने का मन बना लिया है। तेजप्रताप ने कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दे दी है। तेजप्रताप यादव ने पिता लालू प्रसाद यादव की बात मानने से इनकार कर दिया है। पटना वापस लौटने से पहले तेज प्रताप ने कहा कि अब मैं पीछे नहीं हटूंगा मेरे खिलाफ साज़िश रची जा रही है। उन्होंने कहा, ‘लालू प्रसाद यादव ने उन्हें समझाया था पर अब मै और इंतज़ार नहीं कर सकता। मुझे राजनीतिक भविष्य की चिंता नहीं है। मैं जहां रहूंगा वहीं अपना राजनीतिक…
रामगढ़। जिला के रजरप्पा थाना क्षेत्र के बड़कीपोना में पिछले कुछ समय से खुलेआम गौ मांस की बिक्री हो रही थी। गौ मांस तस्कर खुलेआम गो वध कर रहे थे। एक क्षेत्रीय पार्टी के बड़े नेता के संरक्षण में बड़े पैमाने पर गो-मांस की बिक्री हो रही थी। जिला की पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी को इसकी सूचना मिली। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने योजना के तहत कार्रवाई करते हुए 4 नवंबर के पहले सुबह बड़े पैमाने पर छापामारी अभियान चलाया। छापामारी अभियान में जिला के कई थाना के पदाधिकारी और पुलिस जवान शामिल थे। पुलिस ने एक साथ तीन जगहों…
रांची। ओरमांझी थाना के गुंजा गांव स्थित जीरामनी बीएड कॉलेज के बगल में बने झील में सेल्फी लेने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही ओरमांझी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी। वहीं डूबे हुए युवकों को निकालने के लिए पुलिस को एनडीआरएफ की टीम की मदद लेनी पड़ी। एनडीआरएफ की टीम ने युवकों के शव को बरामद कर लिया था। मिली जानकारी के अनुसार रातू रोड के रहने वाले राहुल कुमार, आर्यन कुमार एवं कोकर निवासी प्रत्यूष देव रविवार की सुबह में ओरमांझी थाना…
वंशीधर नगर। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर शनिवार की रात प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पांडेय और थाना प्रभारी नीरंजन कुमार ने जिले के मझिआंव कोयल नदी बालू घाट से अवैध रूप से ओवरलोड बालू लेकर सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में जा रहे ट्रक को जब्त किया है। बताते चलें कि गढ़वा जिला के विभिन्न बालू घाटों से प्रतिदिन अवैध रूप से चार और छह सौ सीएफटी बालू के चालान पर बालू माफिया संबंधित विभाग और प्रशासन की मिली भगत से बारह सौ से चौदह सौ सीएफटी बालू ट्रकों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में भेज रहे…
नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में विगत दिनों कच्चे तेल के दाम में आई नरमी से त्योहारी सीजन में भारतीय उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑयल के अनुसार रविवार को पेट्रोल के दाम में लगातार चौथे दिन गिरावट आयी। रविवार को पेट्रोल की कीमत में 21 पैसे और डीजल की कीमत में 18 पैसे तक की कटौती हुई है। दिल्ली में दाम 21 पैसे घटकर 78.78 रुपये प्रति लीटर रह गए। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 84.28 रुपये प्रति लीटर रही। दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 73.36 रुपये और 76.88 रुपये…
धनबाद/पेटरवार। सड़क हादसे में शनिवार को धनबाद के वासेपुर निवासी नवरेज आलम की पत्नी जीनत कौशर और ड्राइवर मंजर हुसैन की दर्दनाक मौत हो गयी। जबिक आलम, उनके तीन पुत्र और एक बेटी की स्थिति चिंताजनक है। रांची के रिम्स में इलाज चल रहा है। कपड़ा व्यवसायी आलम शनिवार सुबह स्विफ्ट डिजायर कार से सपरिवार धनबाद से रांची जा रहे थे। पेटरवार थाना के रजरप्पा मोड़ के पास कार की त्रिगुणा बस से सीधी टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गये। मौके पर ही आलम की पत्नी की मृत्यु हो गयी। जबकि चालक मंजर…
उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान में शनिवार को एक चुनावी रैली में कहा कि राम मंदिर निर्माण का काम जल्द शुरू होगा। योगी ने देश भर के लोगों से अपील की है कि राम मंदिर निर्माण के लिए वे 6 नवंबर को अपने घरों में प्रभु राम के नाम का एक दीपक जलाएं। राजस्थान के बीकानेर में एक चुनावी रैली में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धर्मस्थल उपासना के नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकात्मकता के भी स्थल हैं और प्रत्येक नागरिक के लिए धर्मस्थल खुले रहने चाहिए, यह आज के समय की जरूरत है. योगी ने…