Author: azad sipahi

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा है कि देश की मौजूदा स्थिति और केंद्र सरकार के कामकाज के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं में हताशा और निराशा का माहौल है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीधा संवाद के दौरान हजारीबाग समेत देश भर के विभिन्न हिस्सों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों से निपटने के उपाय के बारे में ही जानकारी मांगी। कहा कि देश की जनता में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बेतहाशा वृद्धि से इतना आक्रोश है कि इस स्थिति से निपटने के लिए वे…

Read More

रांची। नेशनल हेराल्ड घोटाला कांग्रेस पार्टी के ताबूत में अंतिम कील साबित होगा। यह बात भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनिल सिन्हा ने गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी घोटालों की जननी है, घोटालों की पोषक है। नेशनल हेराल्ड मामले में इस पार्टी ने एसोसिएट जेनरल लिमिटेड नामक कंपनी जो नेशनल हेराल्ड सहित दो अन्य समाचार पत्रों नवजीवन और कौमी एकता का प्रकाशन करती थी। 1938 में पं. जवाहर लाल नेहरू द्वारा स्थापित इस कंपनी को सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने यूपीए शासनकाल में षड्यंत्र के तहत एक नयी कंपनी…

Read More

रांची। गुरुवार की दोपहर एक बजे सोनू मिश्र कोकर सुंदर विहार स्थित अपने घर में बैठा हुआ है। लगातार ऐंटी बाइटिक दवा खाने के बावजूद उसकी दाहिनी आंख स्का सूजन कम नहीं हुआ है। उससे पानी गिर रहा है। गर्दन में भी दायीं तरफ तीन जगह कट के निशान हैं। बायें हाथ की केहुÞनी में डंडे की चोट के निशान और पीठ में लाल दाग। इस बात का स्पष्ट प्रमाण कि सुजाता चौक पर ट्रैफिक डीएसपी रंजीत कुमार लकड़ा, एएसआइ कमाल खान और संजय सिंह ने बुधवार को किस बेरहमी से सोनू मिश्रा की पिटाई की थी। सोनू मिश्रा सदमे…

Read More

हजारीबाग/रामगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी जनों को संदेश दिया है कि हम सरकारी योजनाओं को प्रचारित करें, विपक्ष का तो काम ही आलोचना करना है। विपक्ष के दुष्प्रचार को ध्वस्त करने के लिए वैसे लाभुकों का वीडियो बनायें और जनता को बतायें। हमारी सरकार ने वीआइपी कल्चर खत्म किया है। मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री ने गुरुवार को हजारीबाग के दो नेताओं से बात की। पहले हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पार्टी के लोगों से बात करने का कार्यक्रम था। नेटवर्क की गड़बड़ी के कारण अंतिम समय में कार्यक्रम का स्थल बदलना पड़ा।…

Read More

हजारीबाग। चिरूडीह गोलीकांड मामले में हजारीबाग के डीसी रविशंकर शुक्ला, एनटीपीसी के तत्कालीन जीएम समेत 24 लोगों पर हत्या, अपहरण एवं आॅर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। विदित हो कि हाइकोर्ट में विधायक निर्मला देवी द्वारा दायर क्रिमिनल रिट याचिक डब्लूपी (सीआर) 145/18 पर पांच सितंबर को हुई थी। सुनवाई के बाद हाइकोर्ट द्वारा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया था। इसके बाद बड़कागांव थाना में यह मामला दर्ज किया गया। ढेड़ साल पहले की है घटना : बड़कागांव विधायक निर्मला देवी की शिकायत पर सुनवाई करते हुए हजारीबाग की तत्कालीन एसडीजीएम रिचा श्रीवास्तव ने…

Read More

धनबाद। 15 महीने से बंद धनबाद-चंद्रपुरा (डीसी) रेल लाइन पर फिर से ट्रेनों के चलने की संभावना अब पूरी तरह खत्म हो गई है। कुसुंडा से टुंडू तक 14 किमी क्षेत्र में ट्रैक वाली भूमिगत आग से प्रभावित जमीन के नीचे से अब कोयला खनन किया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने बीसीसीएल को जमीन सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर धनबाद रेल मंडल ने इस संबंध में बीसीसीएल के सीएमडी अजय कुमार सिंह को पत्र लिखा है। इसमें जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया जल्द पूरी करने काे कहा गया है। प्रारूप तैयार करने का काम…

Read More

रांची। रांची यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को अब सभी तरह के फाॅर्म और प्रमाण पत्र 50 रुपए की जगह 100 रुपए में मिलेंगे। इनमें रजिस्ट्रेशन, अंक प्रमाण पत्र का फाॅर्म, ट्रांसक्रिप्ट, माइग्रेशन, मूल प्रमाण पत्र समेत अन्य फाॅर्म शामिल हैं। शुल्क वृद्धि के संबंध में आरयू प्रशासन द्वारा बुधवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। 13 सितंबर को गणेश चतुर्थी का अवकाश है। इसलिए 14 सितंबर से यह प्रभावी हो जाएगा। यूजी, पीजी और पीजी कोर्स में लगभग 1.5 लाख स्टूडेंट्स पढ़ते हैं। हर स्टूडेंट को एक सेशन की पढ़ाई पूरी करने में चार फाॅर्म लेना अनिवार्य है। इनमें एडमिशन के…

Read More

पलामू। सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत भाकपा माओवादी संगठन के सदस्य कमलेश कुमार गंझु ने गुरुवार को पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। कमलेश उर्फ उमेश उर्फ बिरसई जी उर्फ साकेज जी लातेहार का रहने वाला है। इस पर 25 लाख रुपए का इनाम घोषित था। कमलेश के खिलाफ गढ़वा जिले में करीब 33 और लातेहार में लगभग 44 मामले दर्ज हैं। माओवादी संगठन में कद काफी ऊंचा था कमलेश कोयलशंख, बिहार, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ स्पेशल एरिया कमिटी सदस्य था। कमलेश का माओवादी संगठन में कद काफी ऊंचा था। इस जोन के भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता…

Read More

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के दो आतंकवादी मारे गए और एक पुलिस उपाधीक्षक समेत आठ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बल जिले के ककरियाल इलाके में एक घर के नजदीक पहुंच गए और आतंकवादियों की घेराबंदी कर दी। उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ, पुलिस और सेना के जवानों के साथ सुरक्षाबल जैसे ही उनके पास पहुंचे मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने जेईएम के तीन आतंकवादियों का पता लगाने के लिए बुधवार को अभियान शुरू किया जिसमें ड्रोन और…

Read More