रांची। जिले में स्कूल बसों के ड्राइवर के द्वारा शराब पीकर बसों का परिचालन लगातार जारी है. चेकिंग के दौरान बस ड्राइवर शराब नहीं पीते हैं और जैसे ही चेकिंग बंद हो जाती है, वह दोबारा शराब पीना शुरु कर देते हैं. शनिवार सुबह नशे में धुत डीएवी स्कूल बस के ड्राइवर ने एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. घटना रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के जैप ग्राउंड के पास की है. डीएवी आलोक पुंदाग की बस बच्चों को लेकर जा रही थी, उसी समय यह घटना घटी। टक्कर के बाद ड्राइवर ने अचानक से ब्रेक लगा दिया. जिसकी…
Author: azad sipahi
नई दिल्ली। संसद की विदेश मामलों की समिति ने चीन की ओर से अकसर भारतीय सीमा में होने वाली घुसपैठ को लेकर चिंता जताई है। स्पेशल रीप्रजेंटेटिव मेकेनिज्म के तहत तय किए गए सिद्धांतों को चीन की ओर से न माने जाने पर समिति ने चिंता जाहिर की है। स्पेशल रीप्रजेंटेटिव मेकेनिज्म सीमा विवाद के हल के लिए है। पैनल ने कहा कि चीन की ओर से अकसर होने वाली घुसपैठ और उसके इस रवैये को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन का रिकॉर्ड भरोसा नहीं जगाता है। कमिटी ने कहा कि भारत…
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद राज्य सरकार तैयार कर रही प्रस्ताव। झारखंड अलग राज्य बनने के बाद पहली बार होगा कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों का स्थाईकरण
रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी में बोर्ड एग्जाम टॉपर के साथ गैंगरेप मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन हुआ है। इसी के साथ हरियाणा के नूह जिले की एसपी नाजनीन भसीन को 19 साल की टॉपर छात्रा के साथ दुष्कर्म की जांच सौंप दी गई है। वहीं 3 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एसपी ने पीड़िता से मुलाकात भी की। उन्होंने कहा, ‘पीड़िता की हालत स्थिर है। मुख्य आरोपी की पहचान की जा चुकी है। हम मामले की हर कोण से जांच करेंगे।’ उधर राष्ट्रीय महिला आयोग ने हरियाणा के डीजीपी को पत्र लिखकर रेवाड़ी गैंगरेप…
कोडरमा। आदर्श +2 उच्च विद्यालय, मधवाटांड में हिंदी दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य पुनीत यादव ने दीपक प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का उद्घाटन किया। सभी भाषाओं में हिंदी ही क्यों विषय पर कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी दुनिया की सर्वाधिक तीव्रता से प्रसारित हो रही भाषाओं में से एक है। हिंदी बहुत सरल और लचीली भाषा है। जिसे सीखने में विशेष कठिनाई नहीं होती। पूरे भारत और दुनिया के कई देशों जैसे अमेरिका, मॉरीशस, सुरीनाम, फीजी, गुयाना, मलेशिया, त्रिनिनाड एवं टोबैगो, नेपाल आदि में बोली और समझी जाने वाली भाषाएं…
रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य में एक महीने के अंदर भाषा एकेडमी की शुरुआत होगी। राज्य सरकार हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए कृतसंकल्पित है। सरकार का प्रयास है कि स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी एवं सरकारी कार्यालयों में अधिक से अधिक कार्य हिंदी में हों। सरकारी कार्यालयों में हिंदी की अनिवार्यता के लिए राजभाषा विभाग द्वारा नीति बनायी जाये। मुख्यमंत्री ने उक्त बातें शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन में अयोजित हिंदी दिवस समारोह में कहीं। विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी का माध्यम बने हिंदी सीएम ने कहा कि साहित्यकार, लेखक एवं कवि समाज का आइना होते हैं। आधुनिक युग में हमारी भाषा…
रामगढ़। श्री दिगंबर जैन मंदिर रामगढ़ एवं रांची रोड स्थित श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर जैन समाज का दशलक्षण महापर्व पूरे विधि विधान के साथ श्रद्धा पूर्वक 14 सितंबर को आरंभ हुआ। दशलक्षण महापर्व दशलक्षण विधान की मांडला स्थापित कर किया गया। श्री दशलक्षण महापर्व के पहले दिन प्रात: 6:30 बजे से विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान आरंभ हुआ। श्री दिगंबर जैन मंदिर में प्रात: कलश स्थापना, जलाभिषेक, शांतिधारा अखंड ज्योत एवं अष्टमंगल स्थापना की गई। पहले दिन उत्तम क्षमा धर्म की पूजा की गयी। मंदिर में कलश स्थापना रमेश सेठी एवं नागरमल जैन द्वारा किया गया। वही हीरालाल पाटनी, संजय…
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारी और लोकसभा संयोजक की बैठक हुई। बैठक में शनिवार को होनेवाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर कार्ययोजना तैयार की गयी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने बताया कि भाजपा अजेय भारत, अटल भाजपा, मेरा बूथ सबसे मजबूत नारा को लेकर जनता के बीच जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन ने संकल्प लिया है कि मिशन 2019 के तहत झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों को जीतना है। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने रांची प्रवास में 19 तरह के काम दिये थे। बैठक…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने शुक्रवार को पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य की पुलिस काफी सुस्त है। अधिकारी लापरवाह हैं। अपनी जिम्मेवारियों का सही तरीके से निर्वहन नहीं कर रहे हैं। 15 साल से किसी मामले का आरोपित फरार रहता है, पुलिस को सुराग नहीं मिलता। लेकिन जैसे ही वरीय अधिकारियों को कोर्ट में बुलाया जाता है, आरोपित गिरफ्तार हो जाता है। इस गिरफ्तारी से क्या संदेश आम लोगों में जा रहा है, इस पर अधिकारियों को खुद विचार करना चाहिए। जस्टिस केपी देव की अदालत ने लातेहार से जुड़े एक मामले की सुनवाई करते हुए…
रांची। फर्जी शराब तस्करी मामले में सिटी एसपी की पर्यवेक्षण रिपोर्ट में हटिया डीएसपी विनोद रवानी पूरी तरह षडयंत्र रचने के दोषी पाये गये हैं। इस रिपोर्ट के आलोक में उनके खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है। उन्हें कभी भी लाइन हाजिर किया जा सकता है। मामले में डीआइजी अमोल वेणुकांत होमकर ने रांची के एसएसपी अनीश गुप्ता को कार्रवाई करने का आदेश दिया है। मामले में वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि जल्द ही हटिया डीएसपी को गलत सुरपविजन कर निर्दोष लोगों को जेल भेजने के आरोप में लाइन हाजिर कर कार्रवाई की जायेगी। बता दें कि पूर्व…
टाटा की छात्रा को रांची बुलाया, बाइक से बुंडू ले जाकर किया दुष्कर्म। छात्रा रहम की भीख मांगती रही, चिखती-चिल्लाती रही, लेकिन तीनों में से किसी को उस पर दया नहीं आयी। दुष्कर्म के बाद तीनों ने छात्रा को तमाड़ के सेंदवारी गांव ले जाकर बस में बैठाकर रांची भेज दिया।