Author: azad sipahi

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने उन खबरों को खारिज कर दिया जिनके मुताबिक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विश्व हिंदू सम्मेलन में हिस्सा लेने की मंजूरी नहीं दी गई। मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि सरकार के पास ममता के दौरे को मंजूरी देने के लिए कोई अनुरोध नहीं आया था। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा पास कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए ममता बनर्जी के शिकागो की यात्रा की मंजूरी को लेकर कोई अनुरोध नहीं आया था। इसलिए यात्रा को मंजूरी न देने की खबरें सही नहीं हैं।’’ मुख्यमंत्री ने मंगवार को कहा था कि वह शिकागो…

Read More

नयी दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 15 सितंबर से 14वां एशिया कप क्रिकेट खेला जाएगा। मेजबान के तौर पर 23 साल बाद यूएई की वापसी हुई है। वहीं, हॉन्गकॉन्ग की टीम 10 साल बाद इस टूर्नामेंट में खेलेगी। वह इससे पहले दो बार हिस्सा ले चुकी है। भारत 13वीं बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा। 1986 में श्रीलंका में हुए दूसरे एशिया कप में भारत ने भाग नहीं लिया था। यूएई 1984 में खेले गए पहले एशिया कप का मेजबान था। उसके बाद यहां 1995 में भी टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। हालांकि, यूएई दोनों बार टूर्नामेंट नहीं खेल सका…

Read More

नई दिल्ली। भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या द्वारा भारत छोडऩे से पहले केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से अपनी मुलाकात का दावा करने के बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया है। हालांकि, जेटली ने माल्या के बयान को ‘‘तथ्यात्मक तौर पर गलत’’ करार दिया। वहीं विजय माल्या के दावों के बाद कांग्रेस सांसद पीएल पुनिया ने चौंकाने वाला बयान दे दिया है। पीएल पुनिया ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, हां, मैंने खुद वित्‍त मंत्री अरुण जेटली और विजय माल्‍या को संसद के सेंट्रल हॉल में एक-दूसरे से बातचीत करते हुए देखा था। चाहे तो सबूत के…

Read More

मुंबई। साल भर के बाद बप्पा वापस आए हैं और लोगों ने उनके स्वागत में मोदक-फूलों से लेकर सोना-चांदी तक लगा दिया है। मुंबई के सायन में बना पंडाल इसी वजह से आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दरअसल, यहां बप्पा की मूर्ति को 70 किलो सोने से सजाया गया है। मुंबई के अलावा महाराष्ट्र के दूसरे हिस्सों में भी गणेश चतुर्थी की धूम के बीच सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। सायन पूर्व के जीएसबी सेवा मंडल ने बप्पा की सजावट में चार चांद नहीं बल्कि 70 किलो 23-कैरट सोना लगा दिया। अब इस पंडाल की सुरक्षा में ड्रोन…

Read More

कैनबरा। ऑस्ट्रलिया के स्कूल में एक नौ साल की बच्ची राष्ट्रगान के दौरान खड़ी नहीं हुई तो कुछ राजनेताओं ने उस पर हमला कर दिया। नेताओं ने बच्ची को स्कूल से निकाले जाने की भी मांग की। क्वींसलैंड में रहने वाली हार्पर नीलसन का कहना है कि वह राष्ट्रगान के दौरान इसलिए खड़ी नहीं हुई क्योंकि उसमें देश के मूल निवासियों का अपमान हो रहा था। हार्पर के मुताबिक : एडवांस ऑस्ट्रेलिया फेयर टाइटल वाले राष्ट्रगान में कहा जाता है कि सभी ऑस्ट्रेलियाई खुशी मनाएं क्योंकि हम जवान और आजाद हैं। एडवांस का मतलब तो श्वेत लोगों से है। 50 हजार साल…

Read More

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरु हुई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा पुलिस के विशेष अभियान दस्ते ने सुबह सोपोर के तानकीपोरा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान छेड़ा। इसी दौरान वहां छुपे आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाई। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। आसपास के इलाके में किसी प्रकार के प्रदर्शन को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए…

Read More

रांची। सीएम रघुवर दास ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग से न केवल पर्यावरण की सुरक्षा होगी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा की भी बचत होगी। पेट्रोलियम पदार्थों पर निर्भरता कम होने से सभी को लाभ होगा। झारखंड देश में पांचवां राज्य बन गया, जहां सरकारी वाहन के रूप में इलेक्ट्रिक कारों को शामिल किया जा रहा है। वह बुधवार को झारखंड मंत्रालय में ऊर्जा विभाग द्वारा इलेक्ट्रिक कारों के उपयोग के शुभारंभ कार्यक्रम में बोल रहे थे। पहले चरण में ऊर्जा विभाग को इइएसएल से 20 कारें मिली हैं। अगले दो सप्ताह में 30 कारें और मिलेंगी। उन्होंने कहा कि…

Read More

कोडरमा। बुधवार को जिले के सभी इलाकों में हरितालिका तीज व्रत को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। इस व्रत को करने के लिए उपवास रखकर भगवान शंकर गौरा पार्वती का पूजा अर्चना करते हैं वह मंगल गीत गाकर रात भर जागरण करते हैं। रात को जागरण भी किया गया। माना जाता है कि पूजा करने से पति की आयु लंबी होती है। मानना है कि पार्वती शंकर से विवाह करने के लिए वह घर से सखियों के साथ घर से जंगल की ओर चले जाती है जहां से उनके पिताजी लाते हैं और शंकर भगवान से विवाह कर…

Read More

गढ़वा। विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा है कि गढ़वा जिला में भ्रष्टाचार चरम पर है। इस समस्या के निदान के लिए सबको एक साथ आना होगा। उन्होंने कहा कि मेराल के पूर्व बीडीओ कुआं निर्माण के नाम पर लगभग एक करोड़ रुपये लेकर स्थानांतरित हो गये। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट पदाधिकारियों के नकेल कसे जायेंगे। विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी सदर प्रखंड के तिलदाग गांव में हिंदू मुस्लिम एकता मंच के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ मुखिया को छोड़ दिया जाये तो प्रत्येक मुखिया 20 हजार रुपये लेकर पीएम आवास सहित अन्य योजनाएं…

Read More

इटखोरी। कहते हैं कि मोबाइल आज इंसान के मूलभूत सुविधाओं में सुमार हो चुका है। इसके बगैर इंसान देश और समाज से अछूता रह जाता है। लेकिन यही मोबाइल अगर इंसान को जीवन जीने की कला प्रदान करने के बजाय उसके लिए काल बन जाये तो फिर क्या कहेंगे। चतरा जिला के इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टोनाटांड गांव में कुछ ऐसी ही घटना घटी है। यहां मोबाइल की खराब बैट्री को बदल रहा एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कुंदन कुमार नामक सख्स अपने घर मे बैठकर स्पाइस कंपनी के मोबाइल का खराब बैट्री बदल रहा था। इसी…

Read More