Author: azad sipahi

लातेहार। अनाथ बच्चियों की सुरक्षा और पालन के लिए लातेहार जिला प्रशासन द्वारा बनाया गया गुरुकुल इन दिनों असुरक्षित हो गया है। गुरुकुल से दो नाबालिग लड़कियां शुक्रवार की सुबह से गायब हैं। लड़कियों के गायब होने से गुरुकुल प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में गुरुकुल प्रबंधन में कार्यरत लोगों का कहना है कि लड़कियां भाग गयी हैं। रसोइया ने बताया कि वह सुबह जब उठी, तो उसका मोबाइल भी गायब था, जो कि चार्ज में लगा था। इसके बाद दोनों लड़कियों की काफी खोजबीन की गयी, पर कुछ पता नहीं चल सका। बताया जाता है कि…

Read More

कौशल विकास के तहत हुई थी ज्वाइनिंग। इसकी शिकायत उच्च तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा को मिली है

Read More

नयी दिल्ली। भारत क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऑलराउंडर सैम करन ने हार और जीत का अंतर पैदा किया। शास्त्री ने कहा कि टेस्ट सीरीज में वे इंग्लैंड के सामूहिक प्रयास से नहीं हारे बल्कि हरफनमौला सैम करन के शानदार खेल ने उन्हें संकट में डाला। भारत को 5 मैचों की सीरीज में 1-4 से हार झेलनी पड़ी। हालांकि शास्त्री ने कहा कि स्कोर से उनकी टीम के जुझारूपन के बारे में पता नहीं चलता। शास्त्री नेकहा,’मैं यह नहीं कहूंगा कि हम बुरी तरह नाकाम रहे लेकिन हमने कोशिश…

Read More

जामताड़ा। करमाटांड़ थाना क्षेत्र स्थित एसबीआई कलझारिया ब्रांच में शुक्रवार को पांच अपराधियों ने चार लाख 20 हजार रुपए लूट लिए और भाग निकले। सभी अपराधी तीन बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्टाफ से मामले की जानकारी ली। लुटेरों ने जाते वक्त बैंक में लगे सीसीटीवी को भी तोड़ दिया। तीन ने ढक रखा था चेहरा : अपराधियों में दो ने गमछे से अपने चेहरे को ढक रखा था। एक ने हेलमेट पहन रखा था। बाकि दो अपराधियों का चेहरा खुला था। बैंक के स्टाफ के अनुसार, तीन लोग अंदर…

Read More

गुमला. बसिया थाना क्षेत्र के बोडकेरा गांव में बीती देर रात पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के एरिया कमांडर कृष्णा गोप को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। पुलिस इसे अपनी बड़ी उपलब्धी के रूप में देख रही है। कृष्णा गोप के सिर में गोली मारी गई है। पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इलाके में पुलिस सर्च अभियान चला रही है ताकि उसके साथी भी पकड़े जाए। एक लाख रुपये का था इनामी मुठभेड़ की पुष्टि एसपी ने की है। पुलिस ने घटनास्थल से एक देशी कट्टा भी बरामद किया है। कृष्णा के विरुद्ध बासिया,…

Read More

नयी दल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। रुपए में आ रही कमजोरी और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तले की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से तेल कंपनियां लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करती जा रही हैं। दिल्ली में डीजल 22 पैसे और पेट्रोल 28 पैसे हुआ महंगा हुआ है। दिल्ली में आज पैट्रोल की कीमत बढ़कर 81.28 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई  हैं। डीजल भी 73.30 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। पेट्रोल के दाम : देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली…

Read More

रेवाड़ी। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप की दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि महेंद्रगढ़ के कनिना में चार से पांच व्यक्तियों ने 19 वर्षीय युवती का कथित रूप से अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया। यह जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी। हालांकि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता सीबीएसई टॉपर भी रह चुकी है। पुलिस ने बताया कि युवती का आरोपियों ने बुधवार को कथित रूप से अपहरण किया। उस वक्त युवती कोचिंग के लिए अपने घर से निकली थी। कुछ दूर पर आरोपी…

Read More

रांची। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 15 सितंबर को डिबडीह स्थित कार्निवाल में होगी। इससे पूर्व शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने बताया कि बैठक में मिशन 2019 को लेकर रणनीति तैयार की जायेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा की सभी 14 सीटों और विधानसभा चुनाव में 60 प्लस का लक्ष्य रखा है। इस पर प्रदेश संगठन लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में जनहित में केंद्र की मोदी सरकार ने ऐतिहासिक काम किये हैं। केंद्र सरकार के विकास कार्यों…

Read More

जमशेदपुर। झारखंड सरकार के मंत्री सरयू राय ने अपने विधानसभा क्षेत्र को ओडीएफ घोषित करने पर सवाल उठाया है। उन्होंने संबंधित विभाग और टाटा स्टील से भी सवाल पूछे हैं। गुरुवार को जमशेदपुर में प्रेसवार्ता में उन्होंने दावा किया कि जमशेदपुर पश्चिमी क्षेत्र का विभाग मुआयना कर ले और देख ले कि ओडीएफ जमीनी स्तर पर हो पाया या नहीं। मंत्री ने कहा है कि सरकार को होर्डिंग से धरातल पर उतरकर देखना होगा। सिर्फ झूठे दावों से जनता को भ्रमित करने से बचना होगा।  सरयू राय ने जानना चाहा कि अगर उनका क्षेत्र ओडीएफ हुआ है, तब ऐसे कितने…

Read More

रांची। भाजपा नेता स्वर्गीय गामा सिंह के अंतिम अरदास के उपलक्ष्य में गुरुवार को कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में विशेष दीवान सजाया गया। इसकी शुरुआत पूर्वाह्न 11:30 बजे हुई। स्थानीय रागी जत्था भाई भरपूर सिंह एवं साथियों द्वारा माटी को पुतरा कैसे नचत है, देखै देखै सुनै बोलै दउरिओ फिरत है… एवं अपने करम की गत मैं क्या जानूं, मैं क्या जानूं बाबा रे… शबद गायन किया गया। अनंद साहिबजी के पाठ, अरदास, हुकुमनामा एवं प्रसाद वितरण के साथ दिन के दो बजे दीवान की समाप्ति हुई। अध्यक्ष हरविंदर सिंह बेदी एवं महासचिव रामकृष्ण…

Read More

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा है कि देश की मौजूदा स्थिति और केंद्र सरकार के कामकाज के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं में हताशा और निराशा का माहौल है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीधा संवाद के दौरान हजारीबाग समेत देश भर के विभिन्न हिस्सों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों से निपटने के उपाय के बारे में ही जानकारी मांगी। कहा कि देश की जनता में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बेतहाशा वृद्धि से इतना आक्रोश है कि इस स्थिति से निपटने के लिए वे…

Read More