Author: azad sipahi

पटना : बिहार के एक दिवसीय दौरे पर आये रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राजधानी के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी घोषणा की. रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की भर्ती में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया जायेगा. बिहार में जिस तेज गति से विकास हो रहा है इसमें रेलवे की योजना भी विकास को रफ्तार देगी. इस दौरान उन्होंने रेलवे की कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया. रेल मंत्री ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के प्रति आरपीएफ का कार्य सराहनीय है. सरकार आरपीएफ की बहाली में महिलाओं को 50 फीसदी…

Read More

रांची. राजधानी रांची में सफाई व्यवस्था की बदतर स्थिति के कारण पूरा शहर चिकनगुनिया और डेंगू की चपेट में आ गया। रविवार सुबह से स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम मोहल्ला में घर-घर जांच कर रही है। ताकि डेंगू और चिकनगुनिया के मच्छरों के पनपने पर लगाम लगाई जा सके। जांच के दौरान वार्ड नंबर-16 स्थित बसर टोली में दर्जनों मकानों में डेंगू और चिकनगुनिया के मच्छर का लार्वा पाया गया। पूरे घर में मच्छर मारने वाली दवा का छिड़काव कराया : निगम की टीम ने ऐसे घरों को चिन्हित कर पूरे घर में मच्छर मारने वाली दवा का छिड़काव…

Read More

रांची. राजधानी रांची में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी धूमधाम से की जा रही है। मोरहाबादी मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन होगा, जहां मुख्यमंत्री झंडोतोलन करेंगे। इस मौके पर पूरा शहर साफ सुथरा दिखे। इसलिए रांची नगर निगम की ओर से पूरे शहरी क्षेत्र में मांस, मछली ,मुर्गा की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। 15 अगस्त को शहर के किसी भी क्षेत्र में मांस, मछली की खरीद बिक्री हुई तो ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई होगी। दुकान को सील तक किया जा सकता है। उप नगर आयुक्त संजय कुमार ने इससे संबंधित आदेश जारी कर…

Read More

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर में बटमालू के देयेरवानी में रविवार को मुठभेड़ में दो आतंकी पकड़े गए। आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग में विशेष अभियान दल (एसओजी) का एक कॉन्स्टेबल शहीद हो गया। वहीं, सुरक्षाबलों के 5 जवान भी जख्मी हो गए। एडीजीपी मुनीर खान ने बताया, “इलाके में 5 आतंकियों के छिपे होने की खुफिया सूचना मिलने के बाद यहां तलाशी शुरू की गई थी। आतंकियों की ओर से गोलीबारी होने के बाद यह अभियान मुठभेड़ में बदल गया। जवाबी फायरिंग में दो आतंकी जख्मी भी हुए। लेकिन वे भागने में कामयाब हो गए। जबकि दो आतंकियों को पकड़ लिया गया…

Read More

जिले के तीन बच्चों की जोन्हा फॉल में डूबकर हुई मौत के बाद परिजनों का बुरा हाल है। जैसे ही उन्हें घटना की सुचना मिली, वे रांची पहुंचे शव से निपट कर दहाड़ मार कर रोने लगे। मृतकों में दो झुमरीतिलैया जबकि एक डोमचांच का रहने वाला है। ज्ञात हो कि रांची के अनगड़ा स्थित जोन्हा फॉल में शनिवार को नहाने के दौरान तीन छात्रों की डूबने से मौत हो गयी।

Read More

गुमला। करंट की चपेट में आने से 55 वर्षीय मैनेजर साहू की मौत हो गयी। इससे नाराज ग्रामीणों ने रांची-गुमला मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। गुमला थाना के भरदा गांव के निवासी 55 वर्षीय मैनेजर साहू की शनिवार की सुबह 33 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक बीएसएफ से सेवानिवृत्त हुआ था। सेवानिवृत्ति के बाद अपने घर पर रहकर खेती बाड़ी का काम करता था। इस घटना के बाद ग्रामीण बिजली विभाग के दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई और मृतक की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी तथा उचित…

Read More

गढ़वा। डीआरडीए परियोजना पदाधिकारी विमलेश विश्वकर्मा और जिला समन्वयक ओमप्रकाश पांडेय ने पीएम आवास निर्माण की समीक्षा की। समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित इस बैठक में उन्होंने प्रखंड समन्वयकों को आवास निर्माण में तेजी लाने संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसमें वित्तीय वर्ष 2016-17, 2017-18 और 2018-19 के तहत स्वीकृत पीएम आवास का भौतिक और वित्तीय प्रगति, वित्तीय वर्ष 22016-17 के लिए निर्धारित अतिरिक्त लक्ष्य के विरूद्ध शत प्रतिशत निबंधन करने, जियो टैगिंग, स्वीकृति एवं प्रथम एफटीओ का ब्योरा लिया गया। इसके अलावा वर्षवार खाता सत्यापन में गैप समाप्त करने का निर्देश दिया गया। बाबा साहेब अंबेडकर आवास, इंदिरा आवास…

Read More

हजारीबाग। केरेडारी प्रखंड के नवांखाप गांव के निवासी काफी समय से अंधेरे में रह रहे थे। लोगों को रोज परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व में मात्र 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा था जो आये दिन कुछ ना कुछ त्रुटियों के चलते खराब रहता था। लोगों ने बताया कि गांव में लगभग 140 घर हैं जिससे पूर्व में लगा ट्रांसफॉर्मर उक्त क्षेत्र का लोड नहीं उठा पता था। ट्रांसफॉर्मर पर क्षमता से ज्यादा लोड पड़ने से यह काफी समय से जला पड़ा है। उक्त समस्या की जानकारी ग्रामीणों ने केंद्रीय नागर विमानन राज्य…

Read More

रामगढ़। जिला की पुलिस अधीक्षक ए विजयलक्ष्मी ने शनिवार को अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया। उन्होंने पिछले कुछ समय से जिला में पुलिस की कार्रवाई की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते जुलाई माह में हुए जिले के कुल अपराधों, अपराध उद्भेदन, गिरफ्तारी और वारंट, कुर्की आदि निष्पादन के विषय में जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जुलाई माह में रामगढ़ थाना क्षेत्र से 14, गोला थाना क्षेत्र से 8, मांडू से 2, कुज्जू ओपी से 4, वेस्ट बोकारो ओपी से 27, रजरप्पा से 9, पतरातू से 1, बरकाकाना से 6, भुरकुंडा से 2,…

Read More