Author: azad sipahi

गिरिडीह/गांडेय : अपराधियों ने शनिवार की रात लगभग 8.30 बजे गांडेय बीडीओ प्रभाकर मिर्धा को गोली मार दी. घटना में बीडीओ के अलावा उनके आवास पर पहुंचे गांडेय के दासडीह पंचायत के मरगोडीह निवासी आजाद मंडल भी घायल हाे गये. दोनों को पैर में गोली लगी है. सूचना पर गांडेय पुलिस के अलावा कई कर्मचारी पहुंचे और बीडीओ तथा आजाद को गिरिडीह के नवजीवन नर्सिंग होम में भर्ती कराया. प्रत्यक्षदर्शी राजस्व कर्मचारी प्रताप मंडल ने बताया कि रात में बीडीओ गांडेय स्थित आवास पर थे. इसी दौरान उनके आवास के सामने किसी ने बाइक लगा दी. आवास के सामने लगी…

Read More

रांची: झारखंड की पर्यटन मंत्री लुइस मरांडी ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को मसानजोर डैम से दूर रहने की नसीहत दी है. उन्होंने रविवार को कहा : ‘दुमका के मयूराक्षी नदी पर बने मसानजोर डैम की ओर अगर कोई आंख उठाकर देखेगा, तो हम उसकी आंख निकाल लेंगे. मसानजोर डैम के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल सरकार के सात पिछले सप्ताह शुरू हुए विवाद के बीच सुश्री मरांडी ने कहा कि मसानजोर डैम के पास बनी सड़क झारखंड की जमीन पर बनी है. यह मसानजोर डैम का हिस्सा नहीं है. उन्होंने कहा कि जब डैम बना था, तो झारखंड…

Read More

रांची. भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल और धर्मांतरण आरक्षण बिल के विरोध में आदिवासी संघर्ष मोर्चा द्वारा एक सेमिनार का आयोजन रविवार को मोराबादी स्थित पाही पैलेस में किया गया। इस सेमिनार में प्रमुख शिक्षाविद डॉ. करमा उरांव ने कहा कि सरकार फूट डालो और राज करो की नीति पर चल रही है। दोनों कानून झारखंड के आदिवासी के लिए मौत का फरमान है उन्होंने कहा- एक ओर सरकार ईसाई आदिवासी और सरना आदिवासी के बीच मतभेद उत्पन्न करने के लिए धर्मांतरण आरक्षण बिल लाई है। वहीं, दूसरी ओर आदिवासी मूलवासियों को बेघर करने के लिए भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन…

Read More

कारपोरेशन में कंपनी सेक्रेटरी, फाइनेंस मैनेजर और पर्सनल सेक्रेटरी टू सीईओ के एक-एक पद पर बहाली होगी

Read More

दुमका. केंद्रीय कारागार में पदस्थापित एक महिला पुलिसकर्मी ने शनिवार की देर रात अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने रविवार सुबह शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल किसी को आवास के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने महिला पुलिसकर्मी के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। जांच में जुटी पुलिस मृत महिला पुलिसकर्मी की पहचान शालू तिग्गा (25) के रूप में की गई। महिला पुलिसकर्मी की मौत की सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस टीम जेल…

Read More

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष के कांके रोड स्थित आवास पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की नीति एवं केंद्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नेतृत्व पर आस्था व्यक्त करते हुए पश्चिम सिंहभूम जिला के सैकड़ों लोगों ने पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का जनाधार ग्रामीण क्षेत्र के साथ शहरी क्षेत्र में भी बढ़ रहा है। इससे लगता है कि जिस कारण झारखंड राज्य को अलग किया गया था, वह सपना पूरा हो रहा है। यहां के आदिवासी राज्य को बेहतर दिशा देने के लिए एकजुट हो…

Read More

झरिया। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी झरिया थाना क्षेत्र में कोयला चोरी धड़ल्ले से चल रहा है। झरिया थाना क्षेत्र के दोबारी खाद स्थित भुईयां बस्ती से शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर सीआइएसएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गयी। जिसमें लगभग 20 टन अवैध कोयला जब्त किया गया। जब्त कोयले को एरिया नौ के राजापुर प्रबंधन को सौंप दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजापुर परियोजना के आउटसोर्सिंग स्थल से कोयला चोरी कर दोबारी खाद बस्ती के समीप रखा जाता है। इसके बाद बाइक एवं साइकिल से झरिया बालू गदा भेज कोयले को एक…

Read More

धनबाद। सशस्त्र अपराधियों ने शुक्रवार की देर रात रामकनाली ओपी क्षेत्र के अंगारपथरा कांटा पहाड़ी स्थित मां अंबे आउटसोर्सिंग के ओबी डंप को निशाना बनाया तथा सुपरवाइजर श्रवण सिंह से मारपीट की। रिवाल्वर का भय दिखाकर यहां खड़े वाहनों से 16 गैलेनों में भरकर करीब साढ़े छह सौ लीटर डीजल लूटकर फरार हो गये। श्रवण ने बताया कि रात करीब दो से ढाई बजे के बीच 20-25 नकाबपोश सशस्त्र अपराधी ओबी डंप के समीप आ धमके। यहां खड़े वाहनों से डीजल निकालने का प्रयास करने लगा। विरोध किये जाने पर मेरे साथ मारपीट की। रिवाल्वर का भय दिखाकर डीजल लूट…

Read More

रांची। टांगीनाथ आज भी हमारे दिल के करीब हैं। उक्त बातें शनिवार को केंद्रीय पुस्तकालय में आयोजित डाक्यूमेंट्री फिल्म टांगीनाथ के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान जनजातीय केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत ने कहीं। श्री भगत ने फिल्म की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपने बाल्यकाल से ही टांगीनाथ ने ख्याति अर्जित कर ली थी। अभी भी टांगीनाथ उनकी स्मृति में वैसे ही हैं। आज स्क्रीन पर देख कर मन एक बार फिर उन्हीं दिनों में पहुंच गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो डॉ रमेश कुमार पांडेय ने की। फिल्म जनजातीय भाषा विभाग के शोधकर्ता संतोष कुमार भगत के शोध पर आधारित,…

Read More

रांची। मॉब लीचिंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद डीजीपी डीके पांडेय ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश में डीजीपी ने कहा है कि पिछले पांच सालों में झारखंड में मॉब लीचिंग की जो घटनाएं हुई हैं, उसके आंकड़े जुटाये जायें, जिसके आधार पर संबंधित इलाके और समूहों को चिह्नित किया जाये। यह काम दो सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाये। इसमें शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। साथ ही चिह्नित इलाकों में भयमुक्त वातावरण बनाने के लिए प्रभावशाली कदम उठाया जाये। इंस्पेक्टर रैंक के नीचे के अफसर अनुसंधानक नहीं जारी आदेश में डीजीपी…

Read More

देवघर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला कई मायनों में खास है। श्रद्धालुओं को राज्य सरकार द्वारा विश्वस्तरीय सुविधाएं बाबा नगरी में उपलब्ध करायी जा रही हैं। इसके तहत बाबाधाम एप का निर्माण किया गया है। इस एप के माध्यम से बैद्यनाथधाम से संबंधित कई प्रकार की जानकारी यहां उपलब्ध है। श्रावणी मेला से संबंधित जानकारी, स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं, मेला से संबंधित हेल्पलाइन नंबर, रहने की व्यवस्था की जानकारी दी गयी है। यह जानकारी शनिवार को देवघर के एपीआरओ रोहित विद्यार्थी ने दी। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की कई जानकारी बाबाधाम एप के जरिये श्रद्धालु प्राप्त कर सकते हैं। इस एप…

Read More