Author: azad sipahi

रांची। 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष के समक्ष मानसरोवर यात्रा का विरोध करके नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने न सिर्फ आस्था पर चोट पहुंचायी है, बल्कि उन्होंने राज्य की सवा तीन करोड़ जनता को अपमानित किया है। यह बात भाजपा के प्रदेश महामंत्री -सह- मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि मानसरोवर यात्रा केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा विषय नहीं है, बल्कि यह भारत-चीन दो देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूती प्रदान कराने वाली यात्रा है। भाजपा हेमंत सोरेन के इस विचार की कड़े शब्दों में निंदा करती है। वित्त…

Read More

रांची। झारखंड में गैर आदिवासी द्वारा आदिवासी महिला से शादी कर एसटी जमीन खरीदने का गोरखधंधा बंद होगा। सरकार इस पर रोक लगाने के लिए ओड़िशा की तर्ज पर शिड्यूल एरिया ट्रांसफर इमूवेबल प्रॉपर्टी बाइ शेड्यूल ट्राइब्स रेगुलेशन लागू कर सकती है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में हुई टीएसी की बैठक में यह तय हुआ। सहमति बनी कि आदिवासी महिला से शादी रचाकर गैर आदिवासियों द्वारा आदिवासी जमीन खरीदने के गोरखधंधे को बंद करने के लिए ओडिशा की तरह झारखंड में भी कानून बनाया जाये। उक्त जानकारी टीएसी के सदस्य जेबी तुबिद ने दी। कहा कि  बहुत…

Read More

रांची। लोकतांत्रिक प्रणाली और राजनीति में विरोध एक सतत प्रक्रिया है लेकिन झारखंड में यह विरोध असामाजिक गतिविधियों, कुछ मामले में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों तक का रूप लेने लगा है। विरोध के नाम पर कुछ कथित बुद्धिजीवियों और धर्म विशेष के ठेकेदार होने का दावा करने वालों ने समाज के एक वर्ग को भटकाने की साजिश की है। पहले पत्थलगड़ी के नाम पर सरकार व विकास कार्यों का विरोध और फिर बच्चों को बेचने के मामले में धर्म विशेष के कुछ लोगों के घेरे में आने के बाद उसके प्रतिनिधि समेत कुछ राजनेता भी न सिर्फ खुलकर उनके समर्थन में आए…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह ने पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती को इलाज के लिए चार सप्ताह की औपबंधिक जमानत प्रदान की है। कोर्ट ने उन्हें राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) में ही इलाज कराने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट में सजल की स्वास्थ्य से संबंधित मेडिकल रिपोर्ट का अवलोकन किया। रिम्स द्वारा दी गई रिपोर्ट में उनके बेहतर इलाज की अनुशंसा की गई है। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें एम्स में इलाज कराने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि वो पहले एम्स के चिकित्सक से अपॉइंटमेंट लेकर उसे लोअर कोर्ट…

Read More

पटना : मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म कांड को लेकर नीतीश सरकार के खिलाफ आरजेडी के धरने में अब कई राजनीतिक पार्टियां हिस्सा लेंगी. राजद के युवा नेता और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बताया कि 4 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित धरने में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस समेत कई अन्य राजनीतिक पार्टियां भाग लेंगी. तेजस्वी ने बताया कि नयी दिल्ली के जंतर मंतर पर हामारे विरोध प्रदर्शन में कई पार्टियों के नेता कल हिस्सा होंगे. कांग्रेसे के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपनी उपस्थिति की पुष्टि की है. वहीं, इसके साथ ही यह…

Read More

नई दिल्लीः दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की इंग्लैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट में शतकीय पारी को अछ्वुत बताते हुए कहा है कि विराट इस समय विश्व के नंबर एक बल्लेबाज हैं। ‘यूनिवर्स बॉस’कहे जाने वाले गेल ने शुक्रवार को भारत की प्रमुख ऑनलाइन पोकर गेमिंग साइट्स अड्डा 52 का ब्रांड अंबेसेडर नियुक्त किये जाने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जो पारी खेली वह वाकई शानदार और कप्तानी पारी थी। ऐसी पारी से ही टीम के साथी खिलाडिय़ों का मनोबल…

Read More

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के सोपोर में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्करे-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए जबकि सेना का एक जवान शहीद हो गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोपोर के द्रूसू वाटरगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर राष्ट्रीय राइफल, पुलिस के विशेष अभियान समूह तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षा बल गांव के एक खास इलाके की ओर बढऩे लगे तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं। दोनों पक्षों…

Read More

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में 13 साल की बच्ची से गैंगरेप का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि करलाजोड़ी के बाइहातु की रहने वाली इस मासूम के साथ पंचो गांव में 11 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. रेपिस्टों में 9 नाबालिग हैं. 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके. बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वालों ने उसे धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी…

Read More

रांची: गरीब को थाना में सम्मान दें. गरीब, आदिवासी, दलित, शोषित, वंचित, पीड़ितों के कारण ही लोकतंत्र जिंदा है. ये हमारे लोकतंत्र का पांचवां स्तंभ हैं. ये सम्मान के हकदार हैं. उनके प्रति अच्छा व्यवहार रहना चाहिए. हमें झारखंड में ऐसी पुलिस बनानी है, जो देश भर में प्रसिद्ध हो. आपकी पहचान सबसे व्यवहार कुशल पुलिस की बने, ऐसा काम करें. उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 2645 पुलिस अवर निरीक्षकों को नियुक्त पत्र देने के बाद कहीं. झारखंड मंत्रालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप दरोगा बने हैं, लोगों की सेवा करने के…

Read More

रांची : भाकपा माओवादी के झारखंड-बिहार बंद के दौरान राजधानी रांची से सटे खूंटी जिला में एक व्यक्ति को जिंदा जला दिया गया. शुक्रवार को पौने बारह बजे के करीब खूंटी-तमाड़ रोड पर कूड़ापुरती में एक ट्रेलक चालक को बंद समर्थकों ने जिंदा जलाकर मार डाला. मृतक चालक की पहचान योगा सिंह के रूप में हुई है. वह ट्रेलर लेकर राउरकेला से टाटानगर जा रहा था. इसी दौरान बंद समर्थकों ने ट्रेलर में आग लगा दी. चालक को वाहन से बाहर आने का भी मौका नहीं मिला और उसकी मृत्यु हो गयी. नक्सलियों के सफाये के लिए पुलिस द्वारा शुरू…

Read More

पटना: राजधानी स्थित अधिवेशन भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा पत्रकारों से बचती नजर आयीं. मंत्री के पति का नाम मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में सामने आने से संबंधित सवाल पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर वह भड़क गयीं. इस मौके पर उनके सुरक्षाकर्मियों ने पत्रकारों के साथ धक्का-मुक्की भी की. मालूम हो कि राजधानी स्थित अधिवेशन भवन में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के उद्घाटन के मौके पर शामिल होने आयी थीं. जानकारी के मुताबिक, राजधानी स्थित अधिवेशन भवन में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का शुक्रवार को उद्घाटन होना था. यह कार्यक्रम स्वास्थ्य…

Read More