Author: azad sipahi

रांची। झारखंड विकास मोर्चा की कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक रांची में शनिवार से शुरू हुई। बैठक में केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य और पदाधिकारी शामिल हुए। झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 2006 में पार्टी का गठन किया गया था, उस दौर से आज 2018 तक पार्टी ने लंबे संघर्ष का रास्ता तय किया है। जनता के सरोकार को लेकर पार्टी ने हमेशा संघर्ष किया और भारतीय जनता पार्टी के विकल्प के रूप में राज्य का जनमानस झाविमो को देख रहा है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि पूरे जोश-खरोश के साथ जनसरोकार के विषयों को…

Read More

रांची। भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश की तीसरी प्रदेश कार्यसमिति बैठक शनिवार को प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने चार वर्षों में युवाओं, किसानों, आदिवासियों एवं गांव के लोगों के लिए बहुत से कल्याणकारी काम किये हैं, परंतु विपक्ष सिर्फ भ्रम फैलाकर लोगों को दिग्भ्रमित कर रहा है। युवा मोर्चा के कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेवारी है। मोर्चा कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचानी है। विपक्ष सबसे ज्यादा संथाल में लोगों को गुमराह…

Read More

देवघर : बिहार के दरभंगा जिला के एक होटल व्यापारी को झारखंड के देवघर मंदिर के पास अज्ञात युवक ने गोली मार दी. वह होटल मालिक का डेढ़ लाख रुपये भी लेकर भाग गया. पुलिस इस घटना को अंजाम देने वाले युवक की तलाश में जुटी है. बताया जाता है कि रंगदारी नहीं देने पर बाबा बैद्यनाथ के मंदिर से सटे अस्थायी होटल मिथिला भोजनालय के संचालक नरेंद्र साव को शुक्रवार देर रात में गोली मार दी गयी. दरभंगा जिले के विरोल जमालपुर के रहने वाले नरेंद्र साव की जांघ में गोली लगी है. गंभीर हालत में उसके पिता विनोद…

Read More

दुमका। पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे झारखंड में मयुराक्षी नदी पर बने मसानजोर डैम को लेकर दोनों राज्यों में विवाद गहराता जा रहा है. पश्चिम बंगाल की पुलिस ने शनिवार की शाम मसानजोर पहुंचकर दुमका-सिउड़ी मार्ग पर यूथ हॉस्टल के पास लगवाये गये गेट पर भाजपाइयों द्वारा चिपकाये गये झारखंड सरकार के लोगों (प्रतीक चिन्ह) को उखाड़ फेंका है. दुमका से सिउड़ी की ओर जा रहे एक कंटेनर को बंगाल पुलिस रोकवा कर उसके उपर चढ़ कर झारखंड सरकार का लोगो उखाड़ा. स्थानीय युवक ने जब इसका विरोध किया तो पश्चिम बंगाल पुलिस वहां से खिसक गयी. दो दिन…

Read More

रांची. हिंदपीढ़ी इलाके में चिकनगुनिया और डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एक सामाजिक संगठन के अनुरोध पर तसलीम महल में लगाए गए ब्लड टेस्ट कैंप के दूसरे दिन शुक्रवार को जिन 15 लोगों का सैंपल लिया गया था, उसकी रिपोर्ट शनिवार को दे दी गई। रिपोर्ट के अनुसार 13 में चिकनगुनिया और एक सैंपल में चिकनगुनिया और डेंगू दोनों के लक्षण पाए गए हैं। मतलब स्थिति और गंभीर हो गई है। शनिवार को कैंप के आखिरी दिन 91 लोगों के सैंपल लिए गए। इसकी रिपोर्ट रविवार को आने की उम्मीद है। मोहल्ले में जाकर भी…

Read More

रांची. मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य तरीके से आयोजित करने तथा उसमें आमजनों के लिए बेहतर सुविधा सुनिश्चत करने का निर्देश दिया है। आम जनों को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए मुख्य समारोह स्थल तक जाने वाले मार्गों को भी दुरुस्त करने को कहा। साथ ही आम नागरिकों के लिए पर्याप्त संख्या में शौचालय और पेयजल इत्यादि सुनिश्चित करने को कहा। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की उन्होंने निर्देश दिया कि स्वतंत्रता दिवस के पहले महापुरुषों की मूर्तियों का रंगरोगन पूरा कर लें। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के…

Read More

रामगढ़. रजरप्पा थाना क्षेत्र के गोला चारु पथ केझीयाघाटी के सामने शनिवार को सवारी बस सुमित डीलक्स पलट गई। इसमें सवार थर्मल बोकारो के पीटीपीएस निवासी मनोज महतो (35), थर्मल बोकारो निवासी मालती देवी (45) और बस कंडक्टर कथहारा फुसरो निवासी सिंकदर यादव (46) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि बस में सवार 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। बस में 30 यात्री सवार थे घटना दिन करीब साढ़े तीन बजे हुई। बस रांची से थर्मल बोकारो की ओर जा रही थी। इसी क्रम में गोला चारु पथ…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि आरक्षण को कोई भी ताकत खत्म नहीं कर सकती. किसी ने ऐसी कोशिश की तो हम हर कुर्बानी देने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति और जनजाति का आरक्षण है और हमेशा रहेगा. जो निगेटिव बात करते हैं करें, हम निगेटिव बात नहीं करते. मुख्यमंत्री शनिवार को पटना के उद्योग भवन में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति उद्यमी योजना के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे. नीतीश कुमार ने कहा कि हम हर तबके के विकास के लिए तत्पर हैं. हम चाहते हैं कि सबके लिए एक जैसा काम…

Read More

सरायकेला. सरायकेला डीसी ऑफिस के सामने शुक्रवार देर रात 11:30 बजे सड़क हादसे में बिजली विभाग के दो अधिकारी और तीन कर्मचारी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बोलेरो में सवार थे। उनकी टक्कर सामने से आ रही एक ट्रेलर से हुई। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। चाइबासा से लौट रहे थे बिजली कर्मचारी और अफसर पुलिस के मुताबिक, बोलेरो सवार बिजली…

Read More

रांची. राजधानी रांची में चिकनगुनिया तेजी से फैल रहा है। हिंदपीढ़ी इलाके में चिकनगुनिया और डेंगू के मरीज पाए गए हैं। रिम्स की ओर से लगाए गए कैंप में कुल 34 चिकनगुनिया और दो डेंगू के मरीज मिले हैं। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। शनिवार को सिविल सर्जन की टीम ने मेडिकल कैंप लगाकर मरीजों की जांच की, जिसके बाद उन्हें दवा भी दी गई। इधर,नगर निगम की ओर से पूरे हिंदपीढ़ी इलाके में मच्छर मारने वाली दवा का छिड़काव किया गया और ब्लीचिंग पाउडर भी डाला गया। लोगों से सतर्कता बरतने की अपील भी की…

Read More