सिंदरी। भाजपा धनबाद जिला ओबीसी मोर्चा के मंत्री कुमार महतो पर शनिवार देर रात जानलेवा हमला हुआ। घात लगा बैठे हमलावरों ने उस समय अंधाधुंध फायरिंग की जब वह स्कॉर्पियो पर सवार होकर एसीसी गेट से अपने घर लौट रहे थे। इस घटना के बाद सिंदरी में दहशत का माहौल है। महतो के अनुसार वह देर रात एसीसी गेट के पास अपने हाइवा वाहन की मरम्मत कराने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने गौशाला पुराना ओपी के पास उनके वाहन पर फायरिंग की। हालांकि महतो और उनके सहयोगियों को गोली नहीं लगी। महतो ने तुरंत…
Author: azad sipahi
रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को रांची के बड़ा तालाब में स्वामी विवेकानंद की 33 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना देखा था। यह तभी संभव है, जब देश के हर गरीब के चेहरे पर मुस्कान आये। गरीबों के जीवन मे बदलाव लाकर ही स्वामीजी के सपने को साकार किया जा सकता है। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि आजादी के 67 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी ने देश को लूटने का काम किया और आज वही देश के इमानदार प्रधानमंत्री पर सवाल…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची से नेशनल हाइवे 75 पर चंदवा से पलामू प्रमंडल के मुख्यालय मेदिनीनगर की ओर बढ़ते समय सड़क किनारे पेड़ पर एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल का झंडा और बैनर टंगा देख कर ऐसा आभास होता है कि राज्य के गांव अब राजनीतिक रूप से पिछड़े नहीं रह गये हैं, बल्कि उन्होंने अपनी ताकत पहचान ली है। इसी हाइवे पर लातेहार अवस्थित है, जहां से आगे बढ़ने पर मनिका या लहलहे में चाय की दुकानों पर राजनीतिक चर्चाएं आम हो गयी हैं। इन चर्चाओं के केंद्र में चुनाव और उसके संभावित परिणाम हैं। हाइवे के किनारे अवस्थित…
रांची। रिम्स में लालू यादव से मिलने के लिए शनिवार को काफी देर तक हंगामा हुआ। राजद सुप्रीमो से मिलने आये विस्फी (मधुबनी) के विधायक डॉ फैयाज अहमद रिम्स पहुंचे। उनके साथ लालू के सहायक विधायक भोला प्रसाद यादव भी में थे। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों के साथ अटेंडेंट भोला प्रसाद यादव की फैयाज अहमद को रिम्स के अंदर ले जाने को लेकर नोक-झोंक हुई। इस दौरान तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोका, तो भोला यादव जबरन रिम्स में घुस गये। मौके पर भोला प्रसाद ने कहा कि हमें कानून मत सिखाइये। सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि लालू से मिलने…
नयी दिल्ली। सीबीआइ के पूर्व निदेशक आलोक वर्मा की परेशानी जल्द खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने उनके खिलाफ छह आरोपों को लेकर जांच शुरू कर दी है। इनमें बैंकों को करोड़ों रुपये का चूना लगाने वाले आरोपी नीरव मोदी, विजय माल्या और एयरसेल के पूर्व प्रमोटर सी शिवशंकरन के खिलाफ जारी हुए लुकआउट सर्कुलर के आंतरिक इ-मेल को लीक करने का आरोप भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीवीसी ने सरकार को नये आरोपों को लेकर सूचित किया है। वर्मा के खिलाफ ये शिकायतें भ्रष्टाचार निरोधी इकाई की जांच रिपोर्ट से…
रांची। पारा शिक्षकों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम के तहत पारा शिक्षकों ने राज्य के विभिन्न जिलों में भाजपा कार्यालयों का घेराव करते हुए जमकर सरकार विरोधी नारे लगाये। इसके बाद सरकार के नाम मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। बता दें कि सुबह से ही पारा शिक्षकों का जुटान धनबाद, पलामू, लातेहार, गढ़वा, चंदवा, रामगढ़ समेत अन्य जिलों में होने लगा था। धनबाद में जिला परिषद मैदान्से सैकड़ों की संख्या में पारा शिक्षक एकजुट होकर रणधीर वर्मा चौक तक आये। यहां से हीरापुर भाजपा कार्यालय पहुंचे। वहां…
रांची। झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी शनिवार को पार्टी के अधिवक्ता मंच की बैठक में पूरे चुनावी रंग में दिखे। वह पार्टी की मजबूती के लिए संगठन के हर ढांचे को चुनाव में जाने से पूर्व मजबूत करने में लगे हैं। केंद्रीय कार्यालय डिबडीह में हुई बैठक को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पार्टी के अधिवक्ता मंच में ज्यादा से ज्यादा अधिवक्ताओं को जोड़ने का काम करें, मंच के पदाधिकारी, समाज में बुद्धिजीवी और अधिवक्ताओं का स्थान सर्वश्रेष्ठ रहा है। ऐसे में इनकी सक्रियता का राज्य और पार्टी को भी लाभ होगा। अधिवक्ता चाहें, तो देश एवं राज्य…
रांची। हम मनुष्य तीन बातों से बने हैं, मन, शरीर और आत्मा। हर मनुष्य की अपनी क्षमता है। जो अपनी क्षमता की परिधि पार करने की कोशिश करेगा, वह परेशान होगा। यह क्षमता ही मनुष्य का मन है, जो निरंतर उसे परेशान करता है। जब हम अपने मन को नियंत्रित करने में सफल होंगे, तभी हम शांति की ओर बढ़ेंगे। हमारा मन तो बिलकुल पेंडुलम के जैसा है, जो निरंतर इधर-उधर डोलता रहता है। आज लोगों की परेशानियों का सबसे बड़ा कारण है। हमें इसी चंचल मन का विसर्जन करना है, तभी हम शांति की ओर बढ़ेंगे। उक्त बातें श्री…
लातेहार। नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चा पर विफल है। सरकार सिर्फ जनता के विकास का खोखला दावा कर रही है। नौकरी के नाम पर युवाओं को बरगलाया जा रहा है। सोरेन ने उक्त बातें शनिवार को लातेहार के उदयपुरा में झामुमो की संघर्ष यात्रा के दौरान कहीं। मंडल डैम को लेकर सरकार पर साधा निशाना उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शौचालय बना रही है, लेकिन पानी नहीं दे रही। सरकार ने डोभा का निर्माण कराया, जिससे किसी का भला नहीं हुआ, बल्कि सरकारी लोग मालामाल हुए। दूसरी तरफ डोभा के कारण गांव के बच्चे…
रांची। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव के बाद धर्मनिरपेक्ष गठबंधन बनेगा। जो एक वैकल्पिक धर्मनिरपेक्ष सरकार देगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद ही यह भी तय होगा कि कौन प्रधानमंत्री बनेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भी प्रधानमंत्री हो सकते हैं। येचुरी शनिवार को माकपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए देश की संसदीय संस्थाओं को नष्ट करने का आरोप लगाया। कहा कि केंद्र सरकार सीबीआइ, सीवीसी और चुनाव आयोग को भी खत्म करने का प्रयास कर रही है। देश को नेता की नहीं नीति…
नयी दिल्ली। भारत के खिलाफ सिडनी में खेले गये तीन मैचों की वनडे शृंखला के पहले मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने 34 रन से जीत दर्ज की। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह उसकी 1000वीं जीत है। आस्ट्रेलिया ने अब तक कुल 1852 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले, जिसमें 593 मैच में उसे हार मिली। आस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 289 रन का लक्ष्य दिया था, टीम इंडिया 50 ओवर में 9 विकेट पर 254 रन ही बना सकी। रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 133 रन बनाये, लेकिन उनके शतक के बावजूद टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने करियर का 22वां शतक…