राहुल कुमार चैनपुर। थल सेनाध्यक्ष विपिन रावत शुक्रवार को झारखंड आ रहे हैं। यहां वह परमवीर अल्बर्ट एक्का की पत्नी और कई शहीदों के परिजनों को सम्मानित करेंगे। उनके चैनपुर आगमन की तैयारी पूरी कर ली गयी है। पूरा चैनपुर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। सेना द्वरा लगातार सेनाध्यक्ष केआगमन से पूर्व रिहर्सल किया जा रहा है। उनके आगमन की तैयारियां पूरी हो गयी हैं। सेवानिवृत्त सैनिकों को भी करेंगे सम्मानित : शहीद की पत्नी के अलावा गुमला जिला के सेवानिवृत्त सैनिकों (जो किसी युद्ध में शामिल रहे हों) को भी सेनाध्यक्ष सम्मानित करेंगे। विभिन्न युद्धों में वीरगति…
Author: azad sipahi
रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने राजधानी रांची की ट्रैफिक कंट्रोल व्यवस्था पर कड़ी मौखिक टिप्पणी की है। न्यायमूर्ति राजेश कुमार की कोर्ट ने मौखिक कहा कि रांची में ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था बहाल तो की गयी है, लेकिन प्रतीत होता है कि यह बिना किसी अध्ययन के ही शुरू की गयी है। रांची की ट्रैफिक कंट्रोल व्यवस्था भगवान भरोसे है। ट्रैफिक सिग्नल यातायात के फ्लो को देखते हुए सेट किया जाना चाहिए। चौक- चौराहों पर आधे-आधे घंटे पर यातायात का दबाव किस दिशा से कितना है, इसका पूरा अध्ययन होना चाहिए। इसके बाद ही लाल एवं हरी लाइट की टाइमिंग सेट…
रांची। झारखंड सरकार ने किसानों और बेटियों के लिए नये साल में अलग-अलग सौगात दी है। गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने किसानों के हाथ में मोबाइल और बेटियों के नाम मुख्यमंत्री सुकन्या योजना शुरू करने का फैसला किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव अमिताभ कौशल ने कैबिनेट की ब्रीफिंग में बताया कि पहले से चली आ रही मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना को री-स्ट्रक्चर कर मुख्यमंत्री सुकन्या योजना शुरू की जा रही है। इसके तहत सात अलग-अलग श्रेणियां बनायी गयी हैं, जिनमें लड़की के जन्म से लेकर उसके 20 साल होने तक राज्य सरकार…
देवघर। यहां सारठ-देवघर मेन रोड पर गुरुवार को ट्रक और जीप की टक्कर हो गयी। हादसे में जीप सवार पांच लोगों की मौत हो गयी। सभी अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर सुल्तानगंज जा रहे थे। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। हालांकि, ड्राइवर भागने में सफल रहा। घटना सारवां थाना क्षेत्र के डकाई की है। जीप पर रखा हुआ था शव जीप में सवार सभी लोग पालाजोरी के रांगाटाड़ से सुल्तानगंज जा रहे थे। शव गाड़ी के ऊपर बांधा हुआ था। जैसे ही गाड़ी डकाई जंगल स्थित सारठ-देवघर मेन रोड पर पहुंची…
अपने को एक-दूसरे से बड़ा साबित करने में जुटा झामुमो, कांग्रेस और झाविमो कई मोर्चे पर काम कर रही हैं तीनों पार्टियां कांग्रेस अब आजसू से भी कर रही है बात, झामुमो को है यह नागवार आजाद सिपाही खबर विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। खबर विशेष में आज हम बात करेंगे झारखंड में बननेवाले महागठबंधन में चल रहे शह-मात के खेल की। नये वर्ष के आगमन के साथ ही देश के साथ-साथ झारखंड में भी चुनावी बिसात बिछ गयी है। इस बिसात पर महागठबंधन के पैरोकार दलों के बीच बड़ा भाई बनने की होड़ लगी हुई…
रामगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष के फरार होने के बाद जिला में भाजपा की किरकिरी होता देख प्रदेश ने आखिरकार भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान वरीय उपाध्यक्ष को सौंप दिया। इसी क्रम में बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जहां वरीय उपाध्यक्ष को रामगढ़ जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी के मनोनीत बाद स्वागत समारोह में जिला भाजपा कमेटी ने उनका जोरदार स्वागत किया। मौके पर नव मनोनीत जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य का। साथ ही जिला में भाजपा को मजबूती…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि 46 साल के बाद मंडल डैम को जीवित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच जनवरी को पलामू आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने झारखंड की जनता से जो वादा किया था, उसे प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया है। प्रधानमंत्री का पलामू दौरा झारखंड के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। वहां 2500 करोड़ की लागत से बननेवाले मंडल डैम का शिलान्यास प्रधानमंत्री करेंगे। मंडल डैम का कार्य वर्ष 1972 से रुका पड़ा था। राज्य एवं केंद्र सरकार के आपसी समन्वय से पांच जनवरी को मंडल डैम की…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जिस मंडल डैम की आधारशिला रखने प्रधानमंत्री आ रहे हैं, उससे झारखंड की जनता का विकास नहीं, विनाश होगा। इससे झारखंड को सिर्फ नुकसान ही होगा, जबकि फायदे बिहार को मिलेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने बुधवार को पत्रकारों को जानकारी दी कि उनके मुख्यमंत्रित्व काल में भी मंडल डैम निर्माण की बात संज्ञान में लायी गयी थी। पर यह बड़ी विडंबना है कि उक्त डैम के निर्माण के लिए लगभग 2855 वर्ग किलोमीटर जमीन की जरूरत है। जमीन का शत-प्रतिशत अधिग्रहण झारखंड से होना है, जबकि कुल जलसंचय…
कई मोर्चे पर काम कर रही हैं तीनों पार्टियां रांची। झारखंड में महागठबंधन होगा, यह तो लगभग तय है, लेकिन हो सकता है कि उसके स्वरूप में आनेवाले समय में बदलाव दिखे। 20 दिसंबर को हेमंत सोरेन गिरिडीह में थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत और बाद में झलकडीहा में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में दो टूक कहा कि झामुमो महागठबंधन में बड़े भाई की भूमिका निभाने की हैसियत रखता है। विपक्षी दलों को यह समझना होगा कि झामुमो ही राज्य में दूसरा बड़ा राजनीतिक दल है। साथ ही बीजेपी को शिकस्त देने की क्षमता झामुमो ही रखता है। 22 दिसंबर…
रांची। राज्य के 67000 पारा शिक्षक 16 नवंबर से शैक्षणिक हड़ताल पर हैं। हड़ताली पारा शिक्षक छत्तीसगढ़ की तर्ज पर सेवा नियमित करने एवं वेतनमान निर्धारण की मांग कर रहे हैं। बुधवार को एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की बैठक डीएसपीएमयू के ग्राउंड में विनोद बिहारी महतो की अध्यक्षता में हुई, जिसमें 46 दिनों से चल रही पारा शिक्षकों की हड़ताल की समीक्षा की गयी। संघर्ष मोर्चा ने पूर्व घोषित कार्यक्रम पलामू में पांच जनवरी को पीएम का विरोध करने के निर्णय को वापस ले लिया है। मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर में कहा है कि सरकार पारा शिक्षकों की समस्याओं की…
रांची। रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती चारा घोटाले के सजायाफ्ता लालू प्रसाद के यूरीन इंफेक्शन काफी बढ़ गया है। उनके पेशाब से खून आ रहा है। डॉक्टर इसको लेकर काफी चिंतित हैं। रिम्स में लालू प्रसाद का यूरीन कल्चर कराया गया है, उसमें कोलानी काउंट 80 हजार पाया गया है। अब लालू के यूरीन का सैंपल निजी जांच घर में भी भेजा गया है। वहां से भी रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर इलाज को लेकर आगे की रणनीति तय करेंगे। इम्युनिटी भी कम हुई : लालू प्रसाद का इलाज कर रहे मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ उमेश प्रसाद ने…