Author: azad sipahi

कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत दिबौर स्थित बाराकुरा गांव में बीती रात वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों द्वारा किये गये पथराव में रेंजर आनंद बिहारी सहित अन्य वन कर्मी घायल हो गये। वन्यप्राणी प्रक्षेत्र के रेंजर आनंद बिहारी को सूचना मिली थी कि तारा घाटी जंगल से अवैध रूप से खनन कर ढिबरा (माइका स्क्रेप) लदा 407 वाहन संख्या बीआर 27 5878 से कोडरमा की ओर ले जाया जा रहा है। रेंजर ने बताया कि सूचना मिलते ही वे गश्ती दल के साथ बाघीटांड़ चेकनाका के पास पहुंचे ही थे कि दिबौर की ओर से 407 वाहन पर नजर पड़ी।…

Read More

रामगढ़।  कोठार बाइपास के पास बुधवार की सुबह पांच गाड़ियां आपस में भिड़ गयीं। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गयी। जबकि चार लोग जख्मी हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और सभी को हॉस्पिटल पहुंचाया। तेज रफ्तार और ओवरटेक करना हादसे की वजह मानी जा रही है। हादसे में चार ट्रेलर और एक मारुति वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये। ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा स्थानीय लोगों के अनुसार, एक ट्रेलर लोहे का एंगल लेकर जमशेदपुर से आ रहा था। इसके पीछे एक और ट्रेलर चल रही थी। जबकि…

Read More

घाटशिला। गुड़ाबांदा प्रखंड में बुधवार की सुबह हाथियों के झुंड ने एक वृद्ध महिला को कुचलकर मार डाला। महिला की पहचान बोड़ा कोचा गांव निवासी माती सोरेन (79) के रूप में की गयी। 17 हाथियों का झुंड सोमवार की रात से आसनबोनी, बलियापोश एवं धिरीघुटू में डेरा जमाया हुआ है। इस दौरान हाथियों ने कई खेतों में लगी फसलों को बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों में दहशत सोमवार की रात आसनबोनी निवासी सुनील टुडू और उसकी पत्नी सालगे टुडू जब अपने आंगन में धान उबाल रहे थे। अचानक एक हाथी घर के आंगन में घुस गया। वहीं, दूसरा हाथी पूरे घर…

Read More

धनबाद। धनबाद के हीरापुर निवासी युवा व्यवसायी गुंजन सिंह को ग्लोबल बिजनेस अवार्ड के तहत द बेस्ट यंग एंटरप्रन्योर आॅफ द इयर के खिताब से नवाजा गया है। गुंजन को 23 दिसंबर को नयी दिल्ली के टिबोली रिसॉर्ट एंड होटल में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने अवार्ड सौंपा। उन्हें काफी कम समय में ऊंचाइयां हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया। चार साल पहले रखी थी कंपनी की नींव गुंजन बताते हैं कि उन्होंने चार वर्ष पहले अपनी कंपनी वेब क्लिक इंडिया की नींव रखी थी, जो आज काफी ऊंचा मुकाम हासिल कर चुका है। इस कंपनी का मुख्य कार्यालय…

Read More

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुल पर फोटो खिंचवाना छोड़कर मेघालय की खदान में फंसे 15 नाबालिगों को बचाना चाहिए। मेघालय की कोयला खदान में पानी भरने से 13 दिसंबर से कई बच्चे फंसे हुए हैं। बच्चे जीवन के लिए संघर्ष कर रहे राहुल ने ट्वीट किया, 15 नाबालिग पानी से भरी खदान में जिंदगी के लिए दो हफ्ते से संघर्ष कर रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री बोगीबील पुल पर फोटो खिंचा रहे हैं। उनकी सरकार ने बचाव के लिए…

Read More

धनबाद। धनबाद से मंगलवार की रात 9:20 बजे खुलने वाली गंगा-सतलज लुधियाना एक्सप्रेस बुधवार को सुबह 8:30 बजे खुली। 13308 डाउन लुधियाना एक्सप्रेस 20 घंटे देर से रात 1:00 बजे धनबाद पहुंची। इसलिए यह अपने तय समय पर धनबाद से लुधियाना के लिए नहीं खुल सकी। कोहरे के कारण उत्तर भारत की ओर से आने वाली अधिकतर ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। ये ट्रेन रद्द ट्रेन संख्या 12988 डाउन अजमेर-सियालदह सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 13010 दून एक्सप्रेस, अप 13151 सियालदह-जम्मूतवी एक्सप्रेस बुधवार को रद्द। फिरोजपुर कैंट से आने वाली लुधियाना एक्सप्रेस बुधवार को 6 घंटे की देरी से धनबाद आयेगी।…

Read More

बीजिंग। क्रिसमस से पहले चीन में पुलिस ने ईसाइयों की कई चर्चों पर ताला लगा दिया। इनमें से एक दक्षिण-पश्चिम चीन के चेंग्डु शहर में स्थित रैन कॉन्वेंट चर्च है। पुलिस ने इस शहर के स्कूलों को भी क्रिसमस नहीं मनाने की हिदायत दी है। साथ ही पुलिस ने बाइबल जब्त करते हुए ईसाई धर्म गुरुओं के धार्मिक अभियानों को भी बंद करवा दिया। वहीं ईसाईयों ने इस फरमान का विरोध करते हुए कहा है कि वे अपना धर्म नहीं छोड़ेंगे और शांति-सदभाव के साथ क्रिसमस मनायेंगे। पुलिस ने पोस्टर चिपकाकर दी वार्निंग पुलिस ने पोस्टर चिपकाकर ईसाइयों को लोगों…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। पारा शिक्षकों का पारा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंत्री और सचिव के आमंत्रण पर सवाल उठाते हुए पारा शिक्षकों ने शर्त रख दी है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बातचीत हो। इसके बाद पारा शिक्षक वार्ता को तैयार हैं। पारा शिक्षकों ने मंत्री के आमंत्रण पर सवाल उठाया कि वार्ता के लिए स्थान तय नहीं किया गया है और न ही समय या एजेंडा ही तय किया गया है। फिर इस आमंत्रण का क्या औचित्य है। इतना ही नहीं, शिक्षा मंत्री ने किसे बुलाया है, यह भी तय नहीं किया गया है।…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड समेत पूरे देश में सोमवार की रात से मंगलवार को दिन भर प्रभु यीशु के जन्म का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। क्रिसमस को लेकर राजधानी में काफी चहल-पहल दिखी। राजधानी के सेंट मेरी चर्च में इसाई समुदाय के लोग जुटे और प्रभु यीशु मसीह का संदेश प्राप्त किया। इसको लेकर फादर रोशन तीरू ने बताया कि यीशु के जन्म को लेकर क्रिसमस का त्योहार पूरे विश्व में मनाया जाता है। मुक्तिदाता प्रभु का जन्म उत्सव और उनके शांति के संदेश सिर्फ गिरजाघरों में ही नहीं बल्कि पूरे संसार में दिये जाते हैं। यीशु समाज…

Read More

रांची। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सोमवार को भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप में मनायी। इस मौके पर पार्टी कार्यालय में अटल जी की तसवीर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इधर, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन के दरबार हॉल में वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर भारत रत्न को याद किया। प्रदेश भाजपा कार्यालय में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, भाजपा विधायक अनंत ओझा, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुलनाथ शाहदेव, महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्र ने पूर्व पीएम को श्रद्धा के फूल अर्पित किये। इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास…

Read More

रांची। भारतीय पुलिस सेवा की नौकरी छोड़ राजनीति में नये-नये आये डॉ अरुण उरांव ने पहले ही चांस में राजनीति की परीक्षा पास कर ली। लगातार पौने दो साल तक मेहनत कर बदल दी छत्तीसगढ़ की सत्ता। जिस उम्मीद के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने झारखंडी डॉ अरुण उरांव को छत्तीसगढ़ संगठन को संगठित करने की कमान सौंपी थी, उस पर वह शत-प्रतिशत खरे उतरे। बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जिनका जन्म तो अच्छे परिवार में होता है, लेकिन उनका बचपन एक सामान्य परिवार के बच्चे की तरह बीतता है। झारखंड के नामदार पुलिस अधिकारी बंदी…

Read More