Author: azad sipahi

सिमडेगा। झारखंड की कोलेबिरा सीट पर 20 दिसंबर को हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोंगाड़ी ने जीत दर्ज की। रविवार को हुए मतगणना में उन्होंने 9658 वोट से जीत दर्ज करवाई। कांग्रेस को 40343, भाजपा को 30685, राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी को 23799 और झारखंड पार्टी (झापा) को 16445 मत प्राप्त हुए। यहां मतदाताओं ने नोटा का भी खूब इस्तेमाल किया। 3694 वोट नोटा को मिला। नमन विक्सल कोंगाड़ी मतगणना के पहले राउंड से ही आगे चल रहे थे। जंगल बचाओ आंदोलन से जुड़े हैं नमन विक्सल कोंगाड़ी सिमडेगा के खूंटीटोली निवासी नमन विक्सल कोंगाड़ी वर्तमान आदिवासी कांग्रेस के…

Read More

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने असम में घुसपैठ और 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि असम में अकेले 40 लाख घुसपैठियों की पहचान की गयी। इसके तुरंत बाद ही राहुल बाबा और उनकी कंपनी ने संसद में शोर मचाना शुरू कर दिया। उन्हें घुसपैठियों की चिंता है, लेकिन उनके हमलों में मारे जाने वाले नागरिकों की नहीं। शाह ने रविवार को दिल्ली में भाजपा के बूथ सम्मेलन को संबोधित किया। शाह ने कहा कि 1984 में दंगा करने वालों को हमेशा से कांग्रेस ने संरक्षण दिया। दिल्ली हाइकोर्ट के फैसले…

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र के गोरेगांव में रविवार सुबह निमार्णाधीन इमारत का एक हिस्सा गिर गया। हादसे में तीन की मौत हो गयी। 6 लोग जख्मी बताये जा रहे हैं। इन्हें सिद्धार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हादसा आजाद मैदान इलाके में एक चॉल के पास हुआ। इमारत काफी पुरानी बतायी जा रही है। इसमें मरम्मत का काम कर रहा था। इमारत गिरने से ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले लोग मलबे के नीचे दब गए। मौके पर एनडीआरएफ (नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Read More

रांची। पिछले दिनों झारखंड में हुई बारिश के बाद मौसम लगातार ठंडा होता जा रहा है। तापमान में गिरावट के साथ ही राजधानी रांची में ठिठुरन बढ़ गयी है। ठंड से लोग घर में दुबके, सुबह धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है। शाम होते ही कपकपी को मजबूर हो गये हैं। रविवार अहले सुबह कांके में ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन गयी। कांके के कई हिस्सों में ओस की बूंदों के जम जाने से हरे मैदान पर सफेद चादर सा दृश्य नजर आया। सबसे कम न्यूनतम तापमान कांके का पिछले 24 घंटे में रांची का…

Read More

बोकारो। कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्को पुल के पास चार दिसंबर को एसबीआइ ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मचारी भरत करमाली के साथ लूटपाट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस संबंध में एसपी कार्तिक एस ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस घटना का मास्टरमाइंड प्रकाश करमाली था वादी ने चार दिसंबर को इस संबंध में कसमार थाना में मामला दर्ज कराया था। बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर दस हजार रुपये सहित अन्य सामान लूट लिये थे। इसके बाद टीम गठित कर इसका अनुसंधान शुरू किया गया। 21 दिसंबर को गुप्त सूचना के आधार पर कसमार…

Read More

रांची। रिम्स में भर्ती चारा घोटाले के सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने मुलाकात की। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी उनके साथ थे। इसके कुछ देर पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता शकील अहमद भी लालू से मिलने के लिए पहुंचे। शत्रुघ्न ने कहा कि लालू पारिवारिक मित्र हैं। उनका बेटा तेजस्वी काफी होनहार है। मुझे लगता है वह बिहार का चेहरा, भविष्य है। लालटेन को दुनिया पहचानती है सिन्हा ने कहा, मैं लालू का हालचाल जानने के लिए आया हूं। आज पारिवारिक बातें ज्यादा हुईं।…

Read More

लातेहार। लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत झाबर गांव में वर्ष 2016 में हुई मॉब लिंचिंग के आठ दोषियों को आजीवन कारावास और 25-25 हजार रुपया जुर्माना की सजा सुनायी गयी है। मामले की शुक्रवार को लातेहार व्यवहार न्यायालय में प्रथम न्यायिक दंडाधिकारी ऋषिकेश कुमार की अदालत में हुई। इस दौरान सरकार की ओर से बी साहू ने दलील पेश की। अदालत ने सुनवाई के बाद मामले में आठ लोगों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास व 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर कोर्ट ने एक वर्ष अतिरिक्त सजा का फैसला…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास का शुक्रवार को देवघर का दौरा रद्द हो गया। हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण वह रांची से देवघर के लिए उड़ान नहीं भर सके। मुख्यमंत्री रघुवर दास देवघर जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। उन्हें देवघर में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाना था, लेकिन हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी होने के कारण दौरा रद्द करना पड़ा। रघुवर दास एयरपोर्ट पर काफी देर तक इंतजार करते रहे। बाद में रघुवर दास ने ट्वीट किया, अपरिहार्य कारणवश आज जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र की कुसमाहा पंचायत में आयोजित जन चौपाल में शामिल नहीं हो पाया।…

Read More

रांची। आय से अधिक संपत्ति के मामले में रांची के होटवार जेल में बंद झारखंड विकास मोर्चा के महासचिव बंधु तिर्की से शुक्रवार को झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुलाकात की। इस दौरान झाविमों के सचिव सरोज सिंह भी मौजूद रहे। मुलाकात के बाद बाबूलाल ने कहा कि 2013 का मामला है। सीबीआइ ने क्लोजर रिपोर्ट भी दे दी थी। ऐसे में बंधु तिर्की की गिरफ्तारी का कोई कारण उन्हें समझ में नहीं आ रहा। उन्होंने बंधु तिर्की की गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बताया। बंधु तिर्की की जमानत याचिका पर हाइकोर्ट ने मांगी केस डायरी पूर्व मंत्री बंधु…

Read More

रांची। चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर शुक्रवार को झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई टल गयी है। लालू ने झारखंड हाइकोर्ट में मंगलवार को एक हस्तक्षेप याचिका दायर कर जमानत की मांग की थी। उन्होंने अपनी उम्र और बीमारियों के आधार पर जमानत की मांग की थी। जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में लालू की याचिका सूचीबद्ध है। जमानत की याचिका पर सुनवाई के लिए सुबह लालू के वकील कपिल सिब्बल और प्रभात कुमार हाइकोर्ट पहुंच चुके थे। क्या कहा गया है याचिका में याचिका में कहा गया है कि देवघर, चाईबासा एवं दुमका कोषागार से…

Read More

रांची। अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ के आह्वान पर शुक्रवार को रांची के बैंककर्मी एकदिवसीय हड़ताल पर चले गये हैं। इस दौरान बैंकों में किसी भी तरह का कामकाज नहीं हो रहा है। कई बैंकों के बाहर बैंककर्मी नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों का समर्थन करते दिखे। राजधानी के सभी बैंकों में सुबह से ही ताले लटक गये। इसका असर एटीएम पर दिखा। शहर के कई एटीएम पर लोगों की भीड़ देखी गयी। 20 हजार अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल में शामिल राज्य के लगभग 20000 अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं। बैंककर्मियों की हड़ताल का असर व्यापार पर भी…

Read More