Author: shivam kumar

प्रधानमंत्री ने नए जम्मू रेलवे मंडल और चरलापल्ली स्थित नए टर्मिनल का किया उद्घाटन नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज देश विकसित भारत की संकल्पसिद्धी में जुटा है और इसमें भारतीय रेलवे का विकास अहम है। पिछला एक दशक भारतीय रेलवे के ऐतिहासिक परिवर्तनों का रहा है। अब वह समय दूर नहीं है जब जल्द ही देश में बुलेट ट्रेन दौड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नए जम्मू रेलवे मंडल और तेलंगाना में चरलापल्ली स्थित नए टर्मिनल स्टेशन के उद्घाटन तथा ईस्ट कोस्ट रेलवे के रायगढ़ा रेलवे मंडल भवन के शिलान्यास करने…

Read More

नई दिल्ली। भारत ने सोमवार को अफगानिस्तान के नागरिकों पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा की है। पाकिस्तान के इन हमलों में बच्चों और महिलाओं सहित 40 से अधिक लोग मारे गए। अफगान नागरिकों पर पाकिस्तान के हवाई हमलों को लेकर मीडिया के सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत ने अफगान नागरिकों पर हवाई हमलों की मीडिया रिपोर्टों पर ध्यान संज्ञान लिया है और निर्दोष नागरिकों पर किसी भी हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करता है। उन्होंने कहा कि हमने अफगान नागरिकों, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, पर…

Read More

नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री माेदी से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पोस्ट किया, “राष्ट्र उन्नति के महायज्ञ में याज्ञिक की भूमिका का निर्वहन करने वाले, वैश्विक पटल पर मां भारती की कीर्ति पताका लहराकर समस्त देशवासियों को गौरवान्वित करने वाले महान युगद्रष्टा, देश के समग्र विकास के लिए अहर्निश समर्पित रहने वाले राष्ट्रऋषि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नई दिल्ली में भेंट कर विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्हें…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) द्वारा विकसित भारतपोल पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। इस माैके पर केंद्रीय गृह मंत्री सीबीआइ अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे। गृह मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सशक्त बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की है। भारतपोल पोर्टल, भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को वास्तविक समय में सूचना साझा करने में सक्षम बनाएगा, जिससे अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग तक तेजी से…

Read More

– भारत और चीन के बीच सहमति को पूरे क्षेत्र के लिए सकारात्मक कदम बताया काठमांडू। नेपाल की सत्तारूढ़ दल नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) की काठमांडू में चल रही केंद्रीय समिति की बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री केपी ओली ने भारत और चीन के बीच सहमति को पूरे क्षेत्र के लिए सकारात्मक कदम बताया है।ओली ने कहा है कि भारत के अपने किसी भी पड़ोसी देश के साथ अच्छे संबंध नहीं होने से उसे अपनी पड़ोस नीति की समीक्षा करने की आवश्यकता है। केंद्रीय समिति की बैठक में अपने 47 पन्नों…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी ने सोमवार को कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) को उपभोक्ताओं की मांग के बाद चांदी तथा चांदी के सामान के लिए ‘हॉलमार्किंग’ अनिवार्य करने पर विचार करना चाहिए। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने राजधानी नई दिल्‍ली में आयो‍जित 78वें बीआईएस स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि चांदी की ‘हॉलमार्किंग’ के लिए उपभोक्ताओं की ओर से मांग है। आप (बीआईएस) इस पर विचार-विमर्श कर निर्णय ले सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि चांदी की ‘हॉलमार्किंग’ से भारत में बहुमूल्य धातुओं के गुणवत्ता नियंत्रण…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 2025-26 के केंद्रीय बजट में इनकम टैक्स की न्यूनतम सीमा को बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने सहित कई सुझाव दिए हैं। असंगठित क्षेत्र के लिए दिए गए सुझाव में योजना कर्मियों की पहचान श्रमिक के रूप में करने की भी मांग की गई है। असंगठित क्षेत्र के अधिक से अधिक श्रमिकों को समायोजित करने के लिए बजटीय आवंटन बढाने की मांग की गई है। भारतीय मजदूर संघ की ओर से क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार ने केंद्रीय वित्‍त मंत्री को संगठन ने आशा, आंगनवाड़ी, मिड-डे मील कर्मियों…

Read More

पटना। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को सोमवार को गिरफ्तार करने के बाद पटना पुलिस ने उन्हें सिविल कोर्ट में पेश किया। पेशी के बाद कोर्ट ने पीके को जमानत दे दी है। उन्हें 25 हजार के मुचलके पर जमानत मिली है। पीके की पेशी के लिए सिविल कोर्ट की सुरक्षा को बढ़ा दी गई थी। सिविल कोर्ट परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। सिविल कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील रही। पीके के समर्थक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इससे पहले बीते 02 जनवरी से गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को आज अहले…

Read More

नई दिल्ली। स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी लिमिटेड का पहला आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) सोमवार को निवेशकों के लिए खुल गया है। कंपनी ने इसके लिए मूल्‍य दायरा (प्राइस बैंड) 133-140 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इस इश्‍यू के जरिए कंपनी की योजना 410.05 करोड़ रुपये जुटाने की है। कंपनी के शेयर 13 जनवरी को बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) पर सूचीबद्ध होंगे। स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी का नए साल में लॉन्‍च होने वाला ये पहला आईपीओ है, जिसमें निवेशक 8 जनवरी, 2025 तक निवेश कर सकते हैं। इंजीनियरिंग इक्‍यूपमेंट बनाने वाली कंपनी के 10 रुपये…

Read More

किशनगंज। 70वीं बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में अनशन पर बैठे जन सुराज पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी के बाद राजनीति गर्म हो चुकी है। गौर करे कि रविवार देर रात को पटना में अनशन कर रहे प्रशांत किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उन्हें जमानत भी मिल गयी है। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने सोमवार को पत्रकार वार्ता कर कहा कि प्रशांत किशोर को थप्पड़ मारे जाने की बात सामने आ रही है अगर ऐसा किया गया है तो यह बहुत ही गलत बात है और यह थप्पड़ प्रशांत किशोर को नहीं बल्कि लोकतंत्र को…

Read More

रांची। कांग्रेस ने जन समस्याओं के समाधान की सीधी पहल शुरू कर दी है। इस क्रम में सोमवार को कांग्रेस भवन में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने आम लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण का निर्देश दिया। इस दौरान 20 लोगों ने समस्याओं को रखा। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति के मुताबिक, जनता दरबार के पश्चात पत्रकारों से बातचीत में दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि यह सरकार आम लोगों के हित की सरकार है। आज के जनता दरबार में मुख्य शिकायत आंचल और प्रखंड ऑफिस…

Read More