Author: shivam kumar

– मंडलायुक्त ने कहा, रेस्क्यू आपरेशन खत्म, मलबे से निकाले गये आठ लोग वाराणसी। विश्वनाथ मंदिर के पास ढहे दो मकान के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुखद घटना पर मंगलवार की सुबह मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा से फ़ोन पर वार्ता करके जानकारी ली गयी। मंडलायुक्त द्वारा प्रधानमंत्री को एनडीआरएफ, फायर, पुलिस, प्रशासन द्वारा चलाये गए रेस्क्यू आपरेशन तथा घायलों के अस्पताल में कराये जा रहे इलाज की पूरी विस्तृत जानकारी प्रधानमंत्री को दी गयी। प्रधानमंत्री द्वारा रात्रि में गिरे दोनों मकान में रह रहे सभी लोगों के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त करते हुए दुर्घटना में मृत हुई महिला…

Read More

रांची। पीएम जनमन योजना के तहत राज्य के विद्युतीकृत गांवों और टोलों का विद्युतीकरण किया जाना है। इसके लिए जनजातीय कार्य मंत्रालय और ऊर्जा मंत्रालय के निर्देश पर राज्य में काम जारी है। जनजातीय कार्य मंत्रालय के अनुसार राज्य के 17 जिलों में विद्युतीकरण किया जाना है। वहीं, मंत्रालय का आदेश है कि डीपीआर में अन्य जिलों के पीवीजीटी और पीवीजीटी के निकट रहनेवाले अन्य आदिवासी समूह को भी शामिल किया जाना है, जो जनजातीय मंत्रालय की सूची में शामिल नही हैं। साथ ही निर्देश के अनुसार जनजातीय मंत्रालय द्वारा प्रदान की गयी सभी घरों की सूची को जमीनी वास्तविक…

Read More

विशेष झारखंड के इस महारथी ने एक तीर से साध लिये दो निशाने भाजपा को हो गयी टेंशन, तो नीतीश की पार्टी को मिली धार नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड के चर्चित निर्दलीय विधायक सरयू राय जदयू में शामिल हो गये हैं। इसके साथ ही राज्य में आसन्न विधानसभा चुनाव का माहौल अचानक से बदल गया है। यह कहा जा सकता है कि सरयू राय ने अपने एक फैसले से एक तीर से दो निशाने साध लिये हैं। उनके जदयू में शामिल होने से एक तरफ जहां भाजपा में टेंशन बढ़ गयी…

Read More

कोलकाता। कोलकाता पुलिस ने पटना पुलिस के साथ मिलकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोप है। इसकी पहचान मोहम्मद जाहिद (51) के रूप में हुई है। बिहार के बेगूसराय जिले के भगवानपुर ब्लॉक निवासी जाहिद को सोमवार रात कोलकाता के बाउबाजार इलाके से गिरफ्तार किया गया, जहां वह 40 बीबी गांगुली स्ट्रीट पर पान की दुकान चलाता था। कोलकाता पुलिस की एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि प्रारंभिक पूछताछ हो चुकी है। जाहिद ने तीन व्यक्तियों को फंसाने के लिए ईमेल भेजने की…

Read More

हजारीबाग। बरही में रियाड़ा औद्योगिक प्रक्षेत्र में लगे फैक्टरी (पवन पुत्रा स्टील एंड एलाऊज) में चिमनी ब्लास्ट की घटना घटी। घटना मंगलवार 11 बजे की है।इसमें काम करने वाले कई मजदूरों के झुलस जाने की खबर है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को आरोग्यम अस्पताल पहुंचाया गया। कितने मजदुर हताहत हुए हैं अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर पहुंचे झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग मंत्री बन्ना गुप्ता और बरही विधायक सह निवेदन समिति सभापति उमाशंकर अकेला, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी से घटना के संदर्भ में यथास्थिति का लिया जायजा…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के श्रीजीत पाल ने 4-5 अगस्त 2024 को थिम्फू, भूटान में आयोजित *द्वितीय दक्षिण एशियाई लाठीखेल प्रतियोगिता* में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया। श्रीजीत पाल ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में कई दक्षिण एशियाई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने-अपने देशों के लिए पदक जीते। श्रीजीत पाल के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल पश्चिम बंगाल बल्कि पूरे भारत को गर्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि ने लाठी खेल के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित किए हैं। यह प्रतियोगिता भूटान की राजधानी थिम्फू में आयोजित…

Read More

रांची। झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक 7 अगस्त को होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शाम चार बजे से प्रोजेक्ट में कैबिनेट की बैठक होगी। कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किये जायेंगे।

Read More

रांची। कांके थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास बीते 1 अगस्त को राजेश मुंडा नाम के व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया था। इस घटना में शामिल सौरभ कुमार सिंह नाम के एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बतलाया कि वह चंदवे बस्ती के राम पाहन, जो जमीन दलाली का काम करता है, उसके साथ लोगों को धमकाने का काम किया करता है। राजेश मुंडा का राम पाहन के साथ फोरलेन सड़क में अधिग्रहण की जाने वाली जमीन, अंचल कार्यालय में जमीन के दस्तावेजीकरण और मुआवजा…

Read More

रांची। झारखंड हाइ कोर्ट ने धनबाद के तत्कालीन सीनियर कमांडेंट रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) संतोष कुमार दुबे के मामले में रेलवे बोर्ड द्वारा उन्हें प्रीमेच्योर रिटायरमेंट दिए जाने के आदेश को मंगलवार काे निरस्त कर दिया। साथ ही कोर्ट ने उनका जॉइनिंग अविलंब करने का आदेश रेलवे बोर्ड को दिया है। कोर्ट ने मामले को निष्पादित कर दिया है। झारखंड हाइ कोर्ट से विभागीय कार्रवाई पर रोक के बावजूद रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली ने प्रीमेच्योर रिटायरमेंट दे दिया था। इसके खिलाफ उन्होंने हाइ कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। संतोष कुमार दुबे वर्तमान में डीआईजी आरपीएफ पद पर लखनऊ में…

Read More

रांची। झारखंड राज्य में तैनात 476 पुलिसकर्मियों के मेडिकल बिल को मंजूरी देते हुए 1.72 करोड़ की पुलिस मुख्यालय ने स्वीकृति दे दी। झारखंड पुलिस सहायता एवं कल्याण कोष की बैठक में मंजूरी दी गयी। कल्याण कोष स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में जवानों के इलाज से संबंधित प्रस्तावित राशि को अंतिम स्वीकृति मंजूरी मिली। शारीरिक रूप से बीमार पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को झारखंड पुलिस सहायता कल्याण कोष से बड़ी सहायता राशि मिलने की उम्मीद है। किडनी ट्रांसप्लांट, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के लिए झारखंड पुलिस सहाय एवं कल्याण कोष से उन पुलिसकर्मियों के लिए राहत राशि मंजूर की गयी…

Read More

रांची। झारखंड में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने फील्ड वर्कर के 510 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसे लेकर जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन की अंतिम तिथि 19 अगस्त है। इच्छुक अभ्यर्थी jssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद किसी भी प्रकार के करेक्शन 6 से 8 सितंबर तक कर सकते हैं। 18,000 से 56,900 रुपये प्रतिमाह सैलरी फील्ड वर्कर परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपया रखा गया है। वहीं, एससी और एसटी कैटेगरी…

Read More