Author: shivam kumar

अररिया। फारबिसगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 15 के पार्षद पद के उपचुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह है। सुबह से यही अपने नुमाइंदगी करने वाले पार्षद के लिए मतदाता कतारबद्ध होकर मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर पुलिस प्रशासन के साथ चिकित्सकों के दल को एम्बुलेंस के साथ प्रतिनियुक्त किया गया है। हो रहे उपचुनाव में पार्षद पद के लिए दो उम्मीदवार हैं। जिसमें दोनों के बीच आमने सामने की टक्कर है। पूर्व पार्षद चुन्नी खातून पति कुद्दूस अंसारी और नगर परिषद के…

Read More

-10 लाख कैश,नोट गिनने के मशीन,पिस्टल,राइफल व कारतूस बरामद पूर्वी चंपारण। जिला के साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान का दायरा बढाते हुए आईटी एक्ट के तहत दर्ज कांड सख्या 92/25 में संलिप्त बाॅस गिरोह के दो अन्य शातिरो को गिरफ्तार किया है। जिनमें एसएसबी 47वीं बटालियन मे कार्यरत एक हवलदार भी शामिल है। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में कैश,नोट गिनने की एक मशीन,एक पिस्टल,एक राइफल व कारतूस बरामद किया है। इसकी जानकारी देते डीएसपी अभिनव पराशर ने बताया कि बाॅस गिरोह के मिडिल मैन गिरफ्तार सुरेन्द्र प्रसाद के स्वीकारोत्ति बयान के आधार पर एसपी स्वर्ण प्रभात…

Read More

विशेष कांग्रेस ने 90 सीटों पर दावा कर बढ़ा दिया गठबंधन का सिरदर्द वाम दलों और अन्य पार्टियों ने भी ठोका है अपना-अपना दावा इसलिए हकीकत से दूर, फसाने पर टिकी है इंडिया ब्लॉक की धुन नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। बिहार में अक्टूबर-नवंबर 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में अंदरूनी खींचतान तेज हो गयी है। सीट शेयरिंग फाइनल होने से पहले ही घटक दलों ने सीटों को लेकर अपनी-अपनी मांगें सामने रख दी हैं। कांग्रेस ने जहां 90 सीटों पर दावा किया है, वहीं वाम दलों की प्रमुख…

Read More

रांची। दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के बाद केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। केंद्रीय ने सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट कर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। ईश्वर से प्रार्थना है कि ‘गुरुजी’ शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ हों।

Read More

रांची। संत अन्ना इंटर कॉलेज में पांच जुलाई से सत्र 2025-27 की कक्षाएं शुरु होंगी। इसके पहले तक सीटें फुल नहीं होने की स्थिति में 11वीं में नामांकन की प्रक्रिया जारी रहेगी। कॉलेज की प्रिंसिपल सिस्टर मेरी टोप्पो ने शनिवार को बताया कि साइंस और आर्ट्स में सीटें लगभग भर चुकी हैं। कॉमर्स में कुछ सीटें खाली हैं। कक्षाएं शुरु होने के पहले तक इन सीटों में नामांकन लिया जाएगा। प्रिंसिपल ने बताया कि पांच जुलाई को साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के छात्रों के लिए फ्रेशर्स कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Read More

रांची। राज्य के उत्तरी और मध्यवर्ती जिलों में रविवार को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी। जिन जिलों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है उनमें देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं। इधर, राज्य भर में दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून सक्रिय है। एक जून से 27 जून तक राज्य में 160.2 की तुलना में 298.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है जो सामान्य से बारिश से 86 प्रतिशत अधिक है। पिछले 24 घण्टों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश खूंटी में 105 मिमी रिकॉर्ड की…

Read More

अहमदाबाद। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज 148वीं रथयात्रा के पावन अवसर पर अहमदाबाद के सुप्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर में मंगला आरती में भाग लिया और भगवान के दर्शन किए। देशभर में भगवान जगन्नाथजी के प्रति गहरी आस्था है। प्रतिवर्ष आषाढ़ी बीज के पावन दिन भगवान जगन्नाथजी अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर यात्रा पर निकलते हैं। इसी परंपरा के तहत रथयात्रा शुरू होने से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने परिवार के साथ भगवान जगन्नाथजी की मंगला आरती कर पूजा-अर्चना की। आस्था का प्रतीक इस रथयात्रा के पावन अवसर पर अहमदाबाद मंदिर के महंत दिलीपदासजी, अखिल भारतीय…

Read More

पटना। पटना उच्च न्यायालय ने बिहार पुलिस में 19,858 सिपाहियों के बड़े पैमाने पर किए गए स्थानांतरण पर शुक्रवार को अहम फैसला सुनाया। हाई कोर्ट ने इन ट्रांसफर पर लगी अंतरिम रोक को हटा दिया है। यह आदेश राज्य सरकार की अपील पर सुनवाई करते हुए दिया गया, जिसमें कार्यवाहक चीफ जस्टिस आशुतोष कुमार की अगुवाई वाली खंडपीठ ने हस्तक्षेप किया। हालांकि, जिन सिपाहियों ने कोर्ट में याचिका दायर की थी, उनके ट्रांसफर पर फिलहाल रोक जारी रहेगी। इस मामले में खंडपीठ ने हस्तक्षेप करते हुए आदेश में आंशिक संशोधन किया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ताओं के तबादलों पर…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने शुक्रवार को जमशेदपुर की होनहार छात्रा शांभवी जायसवाल को सम्मानित किया। लोयोला स्कूल की इस प्रतिभावान छात्रा ने आईसीएसई-2025 की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सभी विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर पूरे देश में टॉप किया है। इस उपलब्धि पर मंत्री ने उसे एक लाख रुपये की प्रतिभा प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि शांभवी की सफलता पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है। ऐसी प्रतिभाएं राज्य की असली पहचान होती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार होनहार विद्यार्थियों को हरसंभव…

Read More

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की हालत चिंताजनक है। झामुमो के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने बताया कि सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन की हालत थोड़ी चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है और आईसीयू में सीमित लोगों को उनसे मिलने की अनुमति है। प्रवक्ता पांडेय ने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन की तबीयत स्थिर है, उसमें न तो कोई गिरावट आई है और न ही कोई सुधार हुआ है। सभी लोग ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि दिशोम गुरु शिबू…

Read More

पूर्वी सिंहभूम, 27 जून (हि.स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने संविधान की प्रस्तावना से सेक्युलर और सोशलिस्ट शब्द हटाने की मांग का विरोध किया है। षाड़ंगी शुक्रवार को साकची स्थित झामुमो कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झामुमो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की संविधान की प्रस्तावना से सेक्युलर और सोशलिस्ट शब्द हटाने की मांग की कड़ी निंदा करता है। उन्होंने कहा कि ये शब्द संविधान की आत्मा हैं। उन्होंने कहा कि इसका सीधा अर्थ है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संविधान की इन मूल अवधारणाओं को नहीं मानता है। गौरतलब…

Read More