जम्मू। जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से मंगलवार को 1,873 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था कश्मीर के लिए रवाना हुआ। सोमवार को अनुच्छेद 370 के समाप्त किए जाने की पांचवी वर्षगांठ के चलते सुरक्षा कारणों से सभी आधार शिविरों से किसी भी यात्री को आगे बढ़ने की इजाजत नहीं दी गई थी। पिछले 38 दिनों में 5 लाख के करीब श्रद्धालुओं ने अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं। 1,873 श्रद्धालुओं के जत्थे में 1579 पुरुष, 202 महिलाएं, 65 साधु और 27 साध्वियां शामिल हैं। यह सभी 69 वाहनों से कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। दुनिया भर के शेयर बाजार में सोमवार को मचे कोहराम के बाद आज ग्लोबल मार्केट से शांति के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार जोरदार गिरावट के साथ बंद हुए। लेकिन आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में मजबूती नजर आ रही है। अमेरिकी बाजार की तरह यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान सोमवार को बड़ी गिरावट का शिकार हुए थे। वहीं, एशिया के बाजार भी कल की गिरावट के बाद आज शानदार रिकवरी करते नजर आ रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में लगातार दबाव बना रहा। टेक कंपनियों के शेयर में…
नई दिल्ली। देश में आज पेट्रो पदार्थ की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये, डीजल 89.97 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये, डीजल 91.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के दूसरे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.90 डॉलर यानी 1.18 फीसदी की उछाल के साथ 77.20 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 1.11 डॉलर यानी…
-पैदल मार्गों के पुनर्स्थापन का कार्य तेजी से शुरू रुद्रप्रयाग। केदारघाटी आपदा के छठवें दिन मंगलवार को कठिन विपरीत परिस्थितियों के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग से रेस्क्यू अभियान चल रहा है। खराब मौसम हाेने से हैली सेवाओं से अब तक रेस्क्यू शुरू नहीं हो सका है। केदारनाथ से भीमबली के लिए करीब 150 स्थानीय लोगों को रवाना किया गया है। केदारघाटी में मौसम का मिजाज मंगलवार को सुबह 10 बजे तक ठीक नहीं हुआ है। विजिबिलिटी बाधित होने के चलते हैली सेवाओं से अब तक रेस्क्यू शुरू नहीं किया जा सका है। मंगलवार को करीब 150 स्थानीय लोगों को केदारनाथ…
– मंडलायुक्त ने कहा, रेस्क्यू आपरेशन खत्म, मलबे से निकाले गये आठ लोग वाराणसी। विश्वनाथ मंदिर के पास ढहे दो मकान के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुखद घटना पर मंगलवार की सुबह मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा से फ़ोन पर वार्ता करके जानकारी ली गयी। मंडलायुक्त द्वारा प्रधानमंत्री को एनडीआरएफ, फायर, पुलिस, प्रशासन द्वारा चलाये गए रेस्क्यू आपरेशन तथा घायलों के अस्पताल में कराये जा रहे इलाज की पूरी विस्तृत जानकारी प्रधानमंत्री को दी गयी। प्रधानमंत्री द्वारा रात्रि में गिरे दोनों मकान में रह रहे सभी लोगों के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त करते हुए दुर्घटना में मृत हुई महिला…
रांची। पीएम जनमन योजना के तहत राज्य के विद्युतीकृत गांवों और टोलों का विद्युतीकरण किया जाना है। इसके लिए जनजातीय कार्य मंत्रालय और ऊर्जा मंत्रालय के निर्देश पर राज्य में काम जारी है। जनजातीय कार्य मंत्रालय के अनुसार राज्य के 17 जिलों में विद्युतीकरण किया जाना है। वहीं, मंत्रालय का आदेश है कि डीपीआर में अन्य जिलों के पीवीजीटी और पीवीजीटी के निकट रहनेवाले अन्य आदिवासी समूह को भी शामिल किया जाना है, जो जनजातीय मंत्रालय की सूची में शामिल नही हैं। साथ ही निर्देश के अनुसार जनजातीय मंत्रालय द्वारा प्रदान की गयी सभी घरों की सूची को जमीनी वास्तविक…
विशेष झारखंड के इस महारथी ने एक तीर से साध लिये दो निशाने भाजपा को हो गयी टेंशन, तो नीतीश की पार्टी को मिली धार नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड के चर्चित निर्दलीय विधायक सरयू राय जदयू में शामिल हो गये हैं। इसके साथ ही राज्य में आसन्न विधानसभा चुनाव का माहौल अचानक से बदल गया है। यह कहा जा सकता है कि सरयू राय ने अपने एक फैसले से एक तीर से दो निशाने साध लिये हैं। उनके जदयू में शामिल होने से एक तरफ जहां भाजपा में टेंशन बढ़ गयी…
कोलकाता। कोलकाता पुलिस ने पटना पुलिस के साथ मिलकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोप है। इसकी पहचान मोहम्मद जाहिद (51) के रूप में हुई है। बिहार के बेगूसराय जिले के भगवानपुर ब्लॉक निवासी जाहिद को सोमवार रात कोलकाता के बाउबाजार इलाके से गिरफ्तार किया गया, जहां वह 40 बीबी गांगुली स्ट्रीट पर पान की दुकान चलाता था। कोलकाता पुलिस की एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि प्रारंभिक पूछताछ हो चुकी है। जाहिद ने तीन व्यक्तियों को फंसाने के लिए ईमेल भेजने की…
हजारीबाग। बरही में रियाड़ा औद्योगिक प्रक्षेत्र में लगे फैक्टरी (पवन पुत्रा स्टील एंड एलाऊज) में चिमनी ब्लास्ट की घटना घटी। घटना मंगलवार 11 बजे की है।इसमें काम करने वाले कई मजदूरों के झुलस जाने की खबर है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को आरोग्यम अस्पताल पहुंचाया गया। कितने मजदुर हताहत हुए हैं अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर पहुंचे झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग मंत्री बन्ना गुप्ता और बरही विधायक सह निवेदन समिति सभापति उमाशंकर अकेला, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी से घटना के संदर्भ में यथास्थिति का लिया जायजा…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के श्रीजीत पाल ने 4-5 अगस्त 2024 को थिम्फू, भूटान में आयोजित *द्वितीय दक्षिण एशियाई लाठीखेल प्रतियोगिता* में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया। श्रीजीत पाल ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में कई दक्षिण एशियाई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने-अपने देशों के लिए पदक जीते। श्रीजीत पाल के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल पश्चिम बंगाल बल्कि पूरे भारत को गर्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि ने लाठी खेल के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित किए हैं। यह प्रतियोगिता भूटान की राजधानी थिम्फू में आयोजित…
रांची। झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक 7 अगस्त को होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शाम चार बजे से प्रोजेक्ट में कैबिनेट की बैठक होगी। कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किये जायेंगे।
