रांची। जमीन घोटाला मामले में जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा से इडी फिर तीन दिनों तक पूछताछ करेगी। तीन दिनों की रिमांड अवधि के बाद मंगलवार को शेखर कुशवाहा को पीएमएलए की विशेष अदालत में पेश किया गया था। इडी ने उससे पूछताछ की और आवश्यकता बताते हुए पांच दिनों की रिमांड की मांग की। पूर्व में कोर्ट ने तीन दिनों की रिमांड की अनुमति दी थी। दरअसल, जमीन घोटाला मामले में शेखर कुशवाहा के ठिकाने पर इडी दो बार 22 अप्रैल 2023 एवं 16 अप्रैल 2024 को छापेमारी कर चुकी है। इडी ने बीते बुधवार को इडी के हीनू स्थित…
Author: shivam kumar
नामकुम (रांची)। नशे के सौदागरों के खिलाफ रांची की नामकुम पुलिस को मंगलवार को कामयाबी मिली है। पुलिस ने खूंटी से राजस्थान में तस्करी के लिए ले जाये जा रहे 123 बोरा डोडा ट्रक से जब्त किया है। इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये बतायी जा रही है। पुलिस ने डोडा भरे ट्रक को जब्त कर लिया, लेकिन ड्राइवर और तस्कर भागने में सफल रहे। एक करोड़ से अधिक का डोडा जब्त गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए रांची की नामकुम पुलिस ने मंगलवार की सुबह 4 बजे थाना क्षेत्र अंतर्गत सरवल रिंगरोड के समीप से डोडा लदा ट्रक (आरजे…
-अफीम की खेती को हर हाल में नष्ट किया जाये -रांची शहर में अफीम, चरस, गांजा की रोकथाम के लिए अभियान चलायें रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने स्कूल एवं मंदिर के आसपास बार एवं रेस्टोरेंट चलाये जाने पर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसी जगहों पर बार एवं रेस्टोरेंट चलाने की अनुमति न दी जाये। लाइसेंस के टर्म एवं कंडीशन के तहत रात 12:00 बजे के बाद किसी भी हालत में बार एवं रेस्टोरेंट खुला नहीं रखना चाहिए। मोराबादी स्थित रूइन हाउस (बार एवं रेस्टोरेंट) को सुबह चार बजे तक भी खुला देखा गया है। कोर्ट ने राजधानी रांची के मोरहाबादी…
-एक्शन नहीं लिया गया, तो कोर्ट कड़ी कार्रवाई करेगा रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने रांची नगर निगम एवं राज्य सरकार से पूछा है कि बड़ा तालाब एवं हरमू नदी की सफाई एवं सौंदर्यीकरण में कितने रुपये हुए खर्च हुए। कोर्ट ने मौखिक कहा कि जब बड़ा तालाब और हरमू नदी के सफाई एवं सौंदर्यीकरण पर करोड़ों की राशि खर्च की गयी, तो फिर इसकी सफाई ढंग से क्यों नहीं हुई? क्यों बड़ा तालाब का पानी सड़ गया और पानी से दुर्गंध आ रही है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। इस पर एक्शन नहीं लिया गया, तो…
रांची। साल 2024 के लिए नयी बिजली दरों की निर्धारण प्रक्रिया विद्युत नियामक आयोग की ओर से शुरू कर दी गयी है। नियामक आयोग ने आधुनिक पावर प्लांट के लिए जन सुनवाई की तारीख की घोषणा की है। जन सुनवाई 24 जून को रांची में की जानी है। इस संबध में नियामक आयोग की ओर से सूचना जारी की गयी है। उसमें बताया गया है कि कंपनी ने साल 2020 से 2023 तक ट्रू अप के लिए आवेदन किया है। जन सुनवाई दिन के 11: 30 बजे से बीएनआर चाणक्य में की जायेगी। कंपनी के आवेदन पर स्टेक होल्डर्स और…
रांची। 15 जून को हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर के समीप राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के साथ विधायक नवीन जायसवाल ने सांसद निधि से बनने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। इसके शिलापट्ट को आवास बोर्ड द्वारा मंगलवार को तोड़े जाने से स्थानीय लोगों में उबाल है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सांसद दीपक प्रकाश और हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने हरमू क्षेत्र में शिव शक्ति मंदिर के परिसर में सामुदायिक भवन के निर्माण का शिलान्यास पिछले दिनों किया था। बिना किसी सूचना के झारखंड आवास बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा शिलापट्ट को तोड़ दिया गया।…
देवघर। भाजपा के अंदर की राजनीति अब सार्वजनिक होने लगी है। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद देवघर में आयोजित बीजेपी की बैठक में उठा विवाद अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। उपजे विवाद के बाद देवघर बीजेपी के बीच का अंदरुनी विवाद अब खुल कर सामने आ गया है। एससी समाज की नाराजगी बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के बाद अब एससी समाज के लोगों ने भी सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एससी समाज के लोगों ने मंगलवार को निशिकांत दुबे पर दलितों का अपमान करने और अपने गुंडों को भेज कर गाली गलौज समेत जाति…
-बोले: पार्टी कम से कम 30 सीटों पर लड़ेगी चुनाव रांची। भारतीय जनतंत्र मोर्चा की कोर कमेटी की बैठक 19 जून को डोरंडा, रांची में 11.30 बजे बुलायी गयी है। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा होगी। पार्टी फिलहाल विधानसभा चुनाव में कम से कम 30 सीटो पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। कोर कमेटी की बैठक में पार्टी के संरक्षक तथा जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय, सभी केंद्रीय पदाधिकारी तथा जिÞला अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। यह जानकारी भाजमो के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने दी है।
अपनी सुरीली आवाज से 90 के दशक में बाॅलीबुड में अपनी पहचान बनाने वाली पार्श्वगायिका अलका याग्निक एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं। उन्होंने इस बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि उनकी सुनने की क्षमता पर असर पड़ा है। अलका के मुताबिक उन्हें ये समस्या एक वायरल अटैक के बाद हुई। एक दिन फ्लाइट से बाहर निकलते वक्त उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें कुछ सुनाई नहीं दे रहा है। अलका ने प्रशंसकों और सह-कलाकारों को दुर्लभ स्थिति के बारे में बताते हुए तेज संगीत से दूर रहने की सलाह दी। अलका याग्निक ने…
रांची। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के प्रमुख जयराम महतो ने आगामी विधानसभा चुनाव में 55 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। रांची के ऑक्सीजन पार्क में मंगलवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए जयराम महतो ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सवर्ण उम्मीदवार भी उतारे जाएंगे, जिसमें बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल होंगे। जयराम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कुल आठ सीटों पर हमने प्रत्याशी उतारा था। इन आठ लोकसभा सीटों के अंदर 46 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। जाहिर तौर पर इन सभी 46 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा जमशेदपुर, खूंटी और गोड्डा लोकसभा…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान रांची नगर निगम एवं राज्य सरकार से पूछा कि बड़ा तालाब एवं हरमू नदी की सफाई एवं सौंदर्यकरण में कितने रुपये हुए खर्च हुए। कोर्ट ने मौखिक कहा कि जब बड़ा तालाब और हरमू नदी के सफाई एवं सौंदर्यीकरण पर करोड़ों की राशि खर्च की गई, तो फिर इसकी सफाई ढंग से क्यों नहीं हुई? क्यों बड़ा तालाब का पानी सड़ गया और पानी से दुर्गंध आ रही है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। इस पर एक्शन नहीं लिया गया तो कोर्ट कड़ा आदेश पारित…