रांची। गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव के शूटर शिव कुमार उर्फ शिवेंद्र को झारखंड हाइकोर्ट ने जमानत दे दी है। शिव कुमार ने अपने अधिवक्ता अमन कुमार राहुल के माध्यम से जमानत याचिका दाखिल की थी। इस पर हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय और जस्टिस दीपक रौशन की डबल बेंच में सुनवाई हुई। बता दें कि एटीएस ने शिव कुमार को 11 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में था। इसी केस में अमन श्रीवास्तव का भाई अविक श्रीवास्तव समेत अन्य कई लोग आरोपी हैं। एटीएस ने शिव कुमार के खिलाफ वर्ष 2022 में कांड…
Author: shivam kumar
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मेदांता अस्पताल पहुंचे हैं। शनिवार की सुबह खुद के स्वास्थ्य में हो रही समस्या को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार हॉस्पिटल पहुंचे हैं। सीएम नीतीश कुमार सुबह जब सो कर उठे तो उनके हाथ में दर्द हुआ ,जिसके इलाज के लिए सीएम पटना के मेदांता हॉस्पिटल गए हैं। मेदांता अस्पताल के ऑर्थो डिपार्टमेंट में उनका इलाज किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी सीएम नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान बीमार हो गए थे। इसके बाद उनका उपचार हुआ और तब स्वस्थ महसूस करने के बाद एक्टिव नजर आए। चुनाव रिजल्ट…
रांची। जमीन घोटाला मामले में जमीन के मूल रैयत राजकुमार पाहन की अग्रिम जमानत याचिका पर शनिवार को सुनवाई हुई। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तिथि 6 जुलाई निर्धारित की है। पूर्व में दोनों पक्षों की ओर से बहस हुई थी। इडी ने इस मामले में राजकुमार पाहन को भी आरोपित बनाते हुए उसके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। इडी के चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने समन जारी किया है। इसके बाद से उस पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। गिरफ्तारी से बचने के लिए राजकुमार पाहन ने 1 मई को पीएमएलए के…
रांची। लोकसभा चुनाव परिणाम में जदयू के बेहतर प्रदर्शन से पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। प्रदेश जदयू अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य खीरू महतो की अध्यक्षता में जदयू के विधानसभा उम्मीदवारों, पूर्व विधायक, प्रमुख लोगों की शनिवार को प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई। खीरू महतो ने सभी को विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान तेज करने, विधानसभा सम्मेलन करने और मतदाताओं को पार्टी के कार्यक्रमों से जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पंद्रह हजार सदस्य वाले विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने पर पार्टी जोर देगी। बैठक में पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, पूर्व विधायक कामेश्वर दास, डॉ आफताब जमिल, त्रिवेणी वर्मा, श्रवण कुमार,…
रांची। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में पारा 40 के पार है। लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। दूसरी ओर बिजली की लोड शेडिंग ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी में बिजली की मांग 370 से 400 मेगावाट के बीच हो रही है, जबकि सामान्य दिनों में यह मांग 350 मेगावाट तक रहती है। ग्रिड और ट्रांसफॉर्मर में बिजली की लोड अधिक होने पर ट्रिपिंग की जा रही है। इससे लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। झारखंड बिजली वितरण निगम की मानें तो राजधानी में…
रांची। डीआरडीए कर्मियों के जिला परिषद में समायोजन के फॉर्मूले से जिला परिषद के अध्यक्ष और जनप्रतिनिधि नाराज हैं। वे ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निकाले गये संकल्प में कई विसंगतियां बता रहे हैं और इसे तत्काल दूर कराने के लिए आवाज भी अब उठाने की तैयारी में हैं। केंद्र के फैसले के बाद ग्रामीण विकास विभाग ने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सरकारी कर्मचारी को छोड़ कर शेष संविदा कर्मियों का समायोजन समस्त आस्तियों और निधि के साथ जिला परिषद में कराने का निर्णय लिया है और इस संबंध में विगत दिनों आदेश जारी किया। 380 पदाधिकारी और कर्मचारियों का…
वाशिंगटन। अमेरिकी सेना ने यमन में पिछले 24 घंटे में हूती विद्रोहियों के ईरान समर्थित सात रडार, एक ड्रोन और दो बिना चालक दल वाले जहाजों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। उल्लेखनीय है कि हूती विद्रोही लाल सागर में जहाजों को लगातार निशाना बना रहे हैं। दो दिन पहले ग्रीक के एक जहाज पर हूती विद्रोहियों ने हमला भी किया था। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक्स पर यह विवरण साझा किया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक्स पर लिखा है, ” यह रडार हूती विद्रोहियों को समुद्री जहाजों को निशाना बनाने और वाणिज्यिक शिपिंग को खतरे में डालने में मदद…
बरवाडीह। बीती रात लातेहार के कुमुंडीह में भीषण रेल हादसा हुआ। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। इस हादसे में एक चायवाला लोगों के लिए फरिश्ता बन कर सामने आया। चायवाले ने कई लोगों की जान बचायी है। बताया जा रहा है कि जिस जगह ट्रेन रुकी थी, उसके एक तरफ पहले से मालगाड़ी खड़ी थी, जबकि भगदड़ के बाद लोग दूसरी तरफ की पटरी पर चले गये। ट्रेन में चाय बेच रहा एक व्यक्ति भी यात्रियों के साथ ट्रेन से नीचे उतर गया। उसने मालगाड़ी को ट्रैक पर आते देखा, जिसके बाद उसने कई लोगों को…
नैनीताल। कैंची धाम का 60 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही नीब करौरी बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा । कैंची धाम भक्तों के जयकारों से गूंज उठा है।शनिवार भक्त प्रातः काल से ही बाबा नीब करोरी के दर्शन को लेकर पहुंच रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किये हैं। मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र में हर गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है। मंदिर परिसर में रील बनाने व फोटोग्राफी प्रतिबंधित की गई है।धाम में सुबह की आरती के बाद बाबा को…
काठमांडू। नेपाल की संसद में भारतीय पर्यटकों के साथ सीमा नाका पर हुए दुर्व्यवहार का मामला संसद में हुआ है। सुरक्षाकर्मियों के दुर्व्यवहार पर सरकार से तत्काल जवाब मांगा गया है। यह मामला प्रतिनिधि सभा में राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के धवल शमशेर राणा ने उठाया। उन्होंने कहा कि हवाई मार्ग से आने वाले भारतीय पर्यटकों के मुकाबले सड़क मार्ग से आने वाले पर्यटकों की संख्या कई गुना अधिक होती है। नेपाल की सीमा में प्रवेश करते समय नेपाल के सुरक्षाकर्मी उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। इस कारण पर्यटकों की संख्या में कमी हो रही है। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और पर्यटन मंत्री…
एक्टर और पॉपुलर होस्ट मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का तीन साल पहले निधन हो गया था। अब पहली बार मंदिर ने अपने पति की मौत पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, ‘मंदिरा तीन साल तक बोलने से बचती रही थी, लेकिन अब वह अपने पति की मौत के बारे में सार्वजनिक रूप से बोल सकती है। लंबे समय तक मैं बिना रोए उसके बारे में बात नहीं कर सकी, लेकिन अब मैंने काफी साहस जुटा लिया है।’ एक इंटरव्यू में मंदिरा ने कहा कि उनकी मौत के बाद का पहला साल सबसे कठिन था, लेकिन उसके बाद के…