कोडरमा, 29 मार्च (हि.स.)। रविवार की सुबह जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के जामु हरलाडीह में महुआ चुन रही एक महिला को जंगली हाथी ने कुचलकर मार दिया। मिली जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 5.30 बजे हरलाडीह की सीता देवी (55 वर्ष, पति स्व रामचन्द्र साव) गांव की अन्य महिलाओं के साथ महुआ चुनने गयी थी। इसी दौरान वहां पहुंचे हाथी ने सीता देवी को गिरफ्त में ले लिया और पटककर और कुचलकर मार डाला। घटना के दौरान अन्य महिलाओं ने वहां से भाग कर अपनी जान बचायी। कुछ दूरी पर महुआ चुन रहे ग्रामीण रसीद मियां ने बताया कि…
Author: shivam kumar
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर निकाले गए जुलूस के दौरान हुई हिंसा को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। अमित मालवीय ने एक्स पोस्ट में दावा किया कि जंगीपुर स्थित मुर्शिदाबाद जिले में हिंसा की घटना रामनवमी जुलूस के दौरान हुई। उन्होंने यह भी कहा कि इस जिले में मुस्लिम आबादी 70 प्रतिशत से अधिक है। भाजपा नेता ने…
-खेडब्रह्मा से हिंमतनगर होकर अहमदाबाद (असारवा) तक की नई ट्रेन को दिखाई जाएगी हरी झंडी गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मार्च मंगलवार को गुजरात की एक दिवसीय यात्रा पर आ रहे हैं। इस दौरान वे राज्य के नागरिकों को भारत सरकार के रेलवे मंत्रालय के 891 करोड़ रुपए के विभिन्न प्रोजेक्ट्स की भेंट देंगे। प्रधानमंत्री मोदी कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने, आर्थिक गतिविधियों को गति देने और यात्रियों की परिवहन सुविधा बढ़ाने के लिए एक नई ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। वे गुजरात में वाव-थराद से इन प्रोजेक्ट्स का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र…
रांची। रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। यहां रहने वाले सुजीत कुमार गुप्ता के घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, चोर घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और एक-एक कर सभी अलमारियों के लॉकर तोड़ डाले। पीड़ित सुजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि करीब 15 लाख रुपये के जेवरात और लगभग 60 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए हैं। सुजीत कुमार के अनुसार, वे रामनवमी…
रांची। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची पहुंचे। उनका विमान बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर उतरा, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उपराष्ट्रपति के पदभार संभालने के बाद यह उनका झारखंड का पहला दौरा है। हवाई अड्डे पर मौजूद अधिकारियों और नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए अभिवादन किया। रांची पहुंचने के बाद उपराष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से खूंटी जिले के उलिहातू गांव के लिए रवाना हुए। यह…
रांची। झारखंड के सरकारी विभागों में सरकारी कर्मचारियों की भारी कमी है। वित्त विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में स्वीकृत पदों के मुकाबले बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं, जिससे सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। सरकार के ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम के अनुसार, राज्य में कुल 3,51 ,968 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से केवल 1,87,610 पदों पर ही नियुक्ति हो पाई है। यानी करीब 73,236 पद खाली हैं, जो कुल पदों का लगभग 47 प्रतिशत है। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग में 75।55% खाली पद है। वहीं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में 44।69%, अनुसूचित जनजाति/जाति, अल्पसंख्यक एवं…
हजारीबाग। हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड के गदोखर गांव में शुक्रवार rat को रामनवमी जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान गदोखर पंचायत के मुखिया के भाई राम कुमार साव उर्फ रामा साव (40) पर भुजाली से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल है। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा…
रांची। भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के आज प्रस्तावित रांची दौरे को लेकर जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसको लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक (यातायात) कार्यालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, आज सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक शहर में बड़े और छोटे मालवाहक वाहनों, बसों तथा अन्य वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। आवश्यकता पड़ने पर विभिन्न मार्गों पर ट्रैफिक को कुछ समय के लिए डायवर्ट या पूरी तरह रोका…
विशेष देश की जातीय संरचना को पूरी तरह छिन्न-भिन्न कर रहा है धर्मांतरण देश को मजबूत करेगा यह फैसला, आने वाली पीढ़ी रहेगी सुरक्षित और जागरूक राजनीतिक रूप से इस फैसले के बहुआयामी प्रभाव से इनकार नहीं किया जा सकता नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। देश के सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति के संदर्भ में अत्यंत ही महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। इस फैसले से धर्मांतरण के अवैध और असामाजिक कृत्यों से देश को बहुत हद तक मुक्ति मिलेगी। हालांकि यह फैसला अभी अधूरा है। जनजातीय समाज को भी इस फैसले में सम्मिलित करने…
रांची। भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धर्मांतरण के बाद आरक्षण और एससी- एसटी एक्ट का संरक्षण प्राप्त करने वाले लोगों के संबंध में उच्चतम न्यायालय के फैसले पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि उच्चतम न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म छोड़कर किसी अन्य धर्म को अपनाता है, तो उसे अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं मिलेगा… यानी धर्म परिवर्तन के बाद वह व्यक्ति आरक्षण या अन्य संवैधानिक लाभों का दावा नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति स्वेच्छा…
रांची। राज्य की जनता अपराधियों से परेशान है। राजधानी रांची की सभी छोटी-बड़ी दुकानें रात 08 बजे ही इस डर से बंद हो जाती हैं कि कोई उन्हें लूट न ले। आए दिन राजधानी और अन्य जिला में हत्या, अपहरण, जबरन वसूली, पेट्रोल पंप डकैती और मॉल में डकैती करके अपराधी आराम से निकल जाते हैं। यह बातें बडकागांव की पूर्व विधायक और कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद ने गुरुवार को रांची प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि राज्य में संगठित अपराध डकैती, ट्रैफिकिंग, लूट, ब्राउन शुगर या ड्रग्स माफिया और जबरन…
