विशेष कार्यकर्ताओं की जगह पेशेवरों की फौज बना रही पार्टियों की रणनीति जनता के मुद्दे नहीं, आक्रामक और भड़कीले विषय हैं इस चुनाव के केंद्र में अपनी उपेक्षा का चुपचाप तमाशा देख रहे हैं हाशिये पर खड़े पार्टी कार्यकर्ता नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। भारतीय उपमहाद्वीप में सांस्कृतिक और सामाजिक पुनर्जागरण का केंद्र माने जानेवाले बंगाल इस समय पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुका है। प्रदेश की विधानसभा के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अगले करीब डेढ़ महीने तक पश्चिम बंगाल के साथ पूरे देश का सियासी माहौल…
Author: shivam kumar
बुंडू नगर पंचायत में रवींद्र उरांव बने निर्विरोध उपाध्यक्ष, डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने दिलाई महापौर एवं पार्षदों को शपथ रांची। रांची नगर निगम एवं बुंडू नगर पंचायत में नए जनप्रतिनिधियों के चुनाव और शपथ ग्रहण की प्रक्रिया गुरुवार को समाहरणालय सभागार में संपन्न हुई। इस ऐतिहासिक अवसर पर लोकतांत्रिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उपमहापौर पद पर नीरज कुमार की शानदार जीत रांची नगर निगम के उपमहापौर पद के लिए हुए चुनाव में नीरज कुमार ने भारी मतों से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 38 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके…
रांची। घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत बढ़ती ही जा रही है। भारत सरकार लाख कहे कि देश में गैस की दिक्कत नहीं है, लेकिन जमीन पर सच्चाई अलग ही दिखती है। घरों तक सिलेंडर की डिलिवरी नहीं हो पा रही है। गैस गोदामों के पास सैंकड़ों लोगों की लाईन लग रही है। लोगों को गैस सिलेंडर मिलने में दिन भर लग जा रहे हैं। इसी दौरान रांची के पुंदाग रोड स्थित आनंद गैस गोदाम के सामने जब लोगों को गैस मिलने में दिक्कत होने लगी, तब लोगों ने सिलेंडर को सड़क पर रख कर पुंदाग रोड को जाम कर दिया।…
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच विमानन कंपनियां सीमित और चरणबद्ध तरीके से अपनी उड़ानों का संचालन कर रही हैं। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस तथा इंडिगो ने दुबई के लिए अपनी सेवाएं फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। साथ ही एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर पश्चिम एशिया क्षेत्र से आने-जाने वाली 48 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी। टाटा की अगुवाई वाली एयरलानइ ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर 19 मार्च को पश्चिम एशिया के लिए कुल 48 उड़ानों का संचालन करेंगी।…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला में हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर गुरुवार को पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की और से आयोजित प्रभात फेरी का चाईबासा शहर में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पोस्ट ऑफिस चौक और जैन मार्केट चौक पर प्रभात फेरी में शामिल छात्रों के साथ अन्य लोगों का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया तथा चॉकलेट का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। प्रभात फेरी में शामिल विद्यार्थियों और उपस्थित नागरिकों ने “नव वर्ष मंगलमय हो”, “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम”,…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर पीडी बागान के समीप बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार संख्या( जेएच 05ईई 9903) में सवार तीन युवक चाकुलिया से धालभूमगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े पुआल से लदे ट्रैक्टर (जेएच-22 एफ 1986) के पीछे कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी…
विशेष साबित हो गया कि पूरी तरह खोखला हो चुका है पार्टी का सांगठनिक ढांचा ना ही आलाकमान ही सीरियस है, जिसका नतीजा विधायक बेलगाम इस कमजोर ढांचे से चुनाव जीतना तो दूर, खड़ी भी नहीं हो सकती है पार्टी देश की संसद के ऊपरी सदन, यानी राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव संपन्न हो गया और इसके नतीजे अप्रत्याशित रहे। भाजपा और एनडीए के उसके सहयोगी दलों ने 26 सीटें जीत कर सियासी रूप से अपनी श्रेष्ठता तो सिद्ध की ही, साथ ही विपक्ष, खास कर कांग्रेस की अंदरूनी कमजोरियों को एक बार फिर बेपर्दा कर दिया। कांग्रेस…
रांची: झारखंड विधानसभा ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के स्थान पर लाए जा रहे VB-GRAM-G अधिनियम के खिलाफ सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया है। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने यह प्रस्ताव पेश करते हुए साफ कर दिया कि झारखंड गरीबों के रोजगार के अधिकार से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगा। देश में संभवतः यह पहला राज्य है जिसने विधानसभा से इस नई योजना के विरोध में प्रस्ताव पारित किया है। प्रस्ताव में केंद्र से मांग की गई है कि मनरेगा को ही जारी रखा जाए और रोजगार के दिनों की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 दिन…
रांची। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राकेश रंजन ने जिले में 5 इंस्पेक्टरों की नई पोस्टिंग की है। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, नितिन कुमार सिंह को डेली मार्केट थाना, लवकुश कुमार सिंह को लोअर बाजार थाना, अरुण कुमार महथा को धुर्वा थाना और सनोज कुमार चौधरी को कोतवाली थाना का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, कुणाल कुमार को कांके थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे जल्द से जल्द अपने-अपने थानों में योगदान दें। बताया…
रांची: झारखंड में पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए एक नई पहल की गई है। तदाशा मिश्र के नेतृत्व में अब राज्य के हर थाना क्षेत्र में मुहल्ला स्तर पर WhatsApp ग्रुप बनाए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित करना और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाना है। डीजीपी ने बताया कि इन WhatsApp ग्रुप्स में संबंधित थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों को जोड़ा जाएगा। ग्रुप का एडमिन थाना प्रभारी (थानेदार) होगा, जबकि इसमें जिले के एसपी, डीएसपी, पंचायत के मुखिया, वार्ड पार्षद और…
रांची। राज्य में लंबे समय से खाली पड़े संवैधानिक पदों को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने एक बार फिर सख्त टिप्पणी की है। लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन, राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति नहीं होने को लेकर दायर जनहित याचिका और अवमानना याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। अब इस मामले में अगली सुनवाई 23 मार्च को तय की गई है। चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा कि पिछले चार वर्षों से…
