नई दिल्ली। ईरान, इजरायल और अमेरिका के टकराव से मध्य पूर्व में मची अफरा-तफरी का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। एयर इंडिया, इंडिगो सहित कई एयरलाइंस कंपनियों ने अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। एक दिन पहले 11 देशों में हवाई क्षेत्र बंद होने की वजह से रविवार को भारत में 350 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं थीं। नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट ने सोमवार को ‘एक्स’ पर जारी एक बयान में लिखा, “मध्यपूर्व में बदलते राजनीतिक हालात की वजह से पश्चिम की ओर जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में रुकावटें आ रही…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली/वाराणसी: साल 2026 में रंगों का त्योहार होली एक विशेष ज्योतिषीय घटना का गवाह बनने जा रहा है। इस बार फाल्गुन पूर्णिमा पर न केवल भद्रा का साया है, बल्कि ‘ग्रस्तोदित चंद्र ग्रहण’ भी लगने जा रहा है। पंचांग और गणनाओं के अनुसार, इस दुर्लभ संयोग के कारण त्योहार की तिथियों और परंपराओं में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। होलिका दहन: भद्रा के कारण बदला समय फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 2 मार्च को शाम 5:56 बजे से शुरू होकर 3 मार्च को शाम 5:08 बजे तक रहेगी। हालांकि, 2 मार्च की शाम 5:18 बजे से ही भद्रा लग जाएगी,…
रांची। राजधानी के रातू इलाके के पाली में जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया है। तीन दिन पहले हटिया के रिहायशी इलाके में घुस आए उसी हाथी ने शनिवार को रातू में एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला और दूसरे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में सुबोध खलखो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रौशन खलखो गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाथी के अचानक इलाके में घुसने से लोगों में खौफ फैल गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को…
रांची। झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में होने वाली फिजूलखर्ची पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। रांची कोषागार ने नए निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी विभाग मार्च महीने में अपने वार्षिक बजट का अधिकतम 15 प्रतिशत ही खर्च कर सकेंगे। इससे अधिक राशि निकालने के लिए वित्त विभाग की पूर्व अनुमति अनिवार्य होगी। चालू वित्तीय वर्ष का कुल बजट करीब 1.40 लाख करोड़ रुपये है, जिसमें से अब तक लगभग 70 प्रतिशत राशि ही खर्च हो पाई है। ऐसे में शेष 30 प्रतिशत राशि को एक ही महीने में खर्च करना संभव…
रांची। रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र में बीती रात दो गुटों के बीच जमकर मारपीट की घटना सामने आई है। किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कहासुनी के बाद दोनों पक्षों ने अपने-अपने साथियों को मौके पर बुला लिया, जिससे मामला और बढ़ गया। इसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडों से हमला किया गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी…
तेहरान। ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद पहली बार राष्ट्र को संबोधित करते हुए तीखी चेतावनी दी। उन्होंने इसे “मुसलमानों के खिलाफ युद्ध की घोषणा” बताया और कहा कि जिम्मेदार लोगों से बदला लेना ईरान का “वैध कर्तव्य और अधिकार” है। राष्ट्र के नाम अपने पहले संदेश में पेजेश्कियान ने कहा कि ईरानी सशस्त्र बल दुश्मनों के ठिकानों पर “शक्तिशाली हमले” जारी रखेंगे। उन्होंने खामेनेई को “शहीद” घोषित करते हुए कहा कि देश उनके पदचिह्नों पर आगे बढ़ेगा। नई नेतृत्व परिषद की घोषणा राष्ट्रपति ने यह भी पुष्टि की कि एक…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोना के भाव में तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 4,010 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 4,380 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। इसके विपरीत चांदी की कीमत में 100 रुपये प्रति किलोग्राम की सांकेतिक गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में आए इस उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,73,090 रुपये से लेकर 1,73,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,58,660 रुपये…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक भव्य मेगा रैली को संबोधित करेंगे। यह रैली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई द्वारा आयोजित ‘परिवर्तन यात्रा’ का औपचारिक समापन भी होगी, जो रविवार को राज्य के नौ अलग-अलग स्थानों से शुरू हो चुकी है। यात्रा के जरिए पार्टी सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी, जो राज्य में राजनीतिक माहौल को गरमा देगी। भाजपा की यह महत्वाकांक्षी यात्रा रविवार को रवाना हुई। आज सोमवार को भी तीन केंद्रीय मंत्रियों की उपस्थिति में यात्रा होगी। हालांकि,…
काठमांडू। रंगों का पर्व होली आज राजधानी काठमांडू सहित पहाड़ी जिलों में मनाई जा रही है। होली के अवसर पर सरकार ने आज पहाड़ी जिलों में सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया है। हालांकि इस बार कई प्रतिबंधों के कारण सार्वजनिक रूप से उल्लास कम नजर आ रहा है। प्रत्येक वर्ष फाल्गुण शुक्ल पूर्णिमा के दिन पहाड़ी और हिमाली जिलों में, तथा उसके अगले दिन तराई और भीतरी मधेश के जिलों में होली पर्व उत्साहपूर्वक मनाने की परंपरा रही है लेकिन होली के अगले दिन यानि 5 मार्च को मतदान होने के कारण इस बार सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार…
पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित नेताजी सुभाष टेक्निकल ट्रेनिंग फाउंडेशन(एनटीटीएफ)के छात्रावास में रविवार देर रात एक छात्र के फंदे से लटकर खुदकुशी करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान आदित्य सिंह के रूप में हुई है। वह मेकाट्रॉनिक्स शाखा का छात्र था और मूल रूप से बिहार के छपरा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की खबर मिलते ही संस्थान और छात्रावास परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि आदित्य अपने कमरे में था। देर रात तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने और अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने…
– पहले पांच सेकेंड में ही शेयर बाजार से साफ हो गए 7.80 लाख करोड़ रुपये नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान जबरदस्त गिरावट का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। जियो पॉलिटिकल टेंशन के कारण बाजार खुलते ही पहले 5 सेकंड में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 7.80 लाख करोड़ रुपये घट गया। हालांकि बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की स्थिति में काफी हद तक सुधार भी हुआ।…
