नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं एशिया के बाजार में आज बिकवाली का दबाव बना हुआ है। जियो पॉलिटिकल टेंशन के कारण अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद कमजोरी के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.43 प्रतिशत टूट कर 6,878.88 अंक के स्तर पर बंद हुआ।…
Author: shivam kumar
विशेष यह राजनीति है, यहां जीत में भी हार और हार में भी जीत छिपी होती है पांव जमीन पर होने चाहिए, जुबान से चुनाव नहीं जीते जाते नगर निकाय चुनाव का परिणाम ऐसी कई कहानियां बयां करता है चलिए परिणाम जो भी हो एक बार जोर से बोलिये जोगीरा सारारारारा… नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड में होली से पहले ही होली मनायी जा रही है। नगर निकाय चुनाव के परिणाम की घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशी और उनके समर्थक होली मना रहे हैं। उनके खेमों में जश्न का माहौल है। लेकिन…
—सर्किट हाउस में पौधरोपण कार्यक्रम का प्रस्तुतिकरण देखेंगे, समीक्षा बैठक भी वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार पूर्वाह्न वाराणसी पहुंचे। पुलिस लाइन मैदान में बने अस्थायी हेलीपैड पर भाजपा नेताओं,जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पुलिस लाइन से मुख्यमंत्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वाहन काफिले के साथ सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए। दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। समीक्षा बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री डोमरी क्षेत्र में पौधरोपण कार्यक्रम के संबंध में प्रस्तुतिकरण देखेंगे। तथा…
तेहरान। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हवाई हमले में इस्लामिक क्रांति के नेता अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई की मौत पर 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिन का सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर आईआरआईबी ने रविवार सुबह कहा कि इस हमले में खामेनेई की शहादत हो गई। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, इसके तुरंत बाद ईरानी मंत्रिपरिषद ने सात दिन की सार्वजनिक छुट्टी और 40 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। साथ ही तीन सदस्यों वाली नेतृत्व परिषद ( मार्गदर्शक मंडल) की घोषणा भी की गई है। इरना के मुताबिक यह…
पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान आज सुबह आईईडी विस्फोट से 209 कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मलिक गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनी गई। घटना की पुष्टि पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु ने की है। सुरक्षा बलों को सारंडा वन क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर 209 कोबरा बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन के लिए जंगल में निकली थी। टीम दुर्गम…
धनबाद। धनबाद नगर निगम चुनाव में जनता ने अपना नया मेयर चुन लिया है। धनबाद की जनता ने संजीव सिंह को रिकॉर्ड 114362 मत देकर धनबाद का नया मेयर बना दिया है। 27 फरवरी को शुरू हुआ मतगणना दूसरे दिन 28 फरवरी तक चला। निगम के 55 वार्डो के साथ मेयर प्रत्याशी की गिनती पुरी हो गई है। मतगणना के पहले चक्र से लगातार संजीव सिंह 10वे राउंड तक बढ़त बना रहा। संजीव सिंह को कुल वोट 114362 मिले, जबकि जेएमएम समर्थित प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल 82460 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे। वहीं, कॉग्रेस समर्थित प्रत्याशी शमशेर आलम को…
नई दिल्ली/कोलकाता: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के रोमांचक मोड़ पर पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। सुपर-8 के अपने निर्णायक मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए एक कठिन समीकरण साधना था, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। मेजबान श्रीलंका ने जैसे ही 147 रन का आंकड़ा पार किया, न्यूजीलैंड आधिकारिक तौर पर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई। पाकिस्तान की ‘विशाल’ पारी भी पड़ी कम मैच की शुरुआत पाकिस्तान के लिए किसी सपने जैसी रही थी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से राष्ट्रीय विकास और वैश्विक कल्याण के लिए प्रतिबद्धता दोहराई है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर अपने संदेश में कहा कि देश विज्ञान और नवाचार के माध्यम से आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस शोध, नवाचार और वैज्ञानिक जिज्ञासा की उस भावना का उत्सव है। उन्होंने कहा कि यह दिन महान वैज्ञानिक सी. वी. रमन द्वारा किए गए ऐतिहासिक ‘रमन प्रभाव’ की खोज की स्मृति में मनाया जाता है। इस खोज ने भारतीय अनुसंधान को…
रांची। झारखंड के 9 नगर निगमों में हुए मेयर चुनावों की तस्वीर अब लगभग साफ हो चुकी है। शुक्रवार देर रात तक अधिकांश सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए। जबकि कुछ जगहों पर अंतिम घोषणा करनी बाकी है। नौ नगर निगमों से तीन सीटों (रांची, आदित्यपुर और मेदिनीनगर) पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। वहीं गिरिडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और मानगो में कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। देवघर में जेएमएम समर्थित प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वहीं हजारीबाग में भाजपा के बागी उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। चास में निर्दलीय उम्मीदवार ने कब्जा जमाया…
रांची। रांची में झारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच विवाद गहराता जा रहा है। डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद के साथ कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में रांची जिले के पुलिस अधिकारी और जवान 28 फरवरी से 2 मार्च तक काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे। झारखंड पुलिस एसोसिएशन की रांची जिला शाखा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घटना की कड़ी निंदा की है और इसे पूरे पुलिस महकमे के सम्मान पर हमला बताया है। मामले की शुरुआत उस समय हुई जब अधिवक्ता मनोज टंडन पर अपनी कार के बोनट पर एक व्यक्ति को घसीटने का आरोप लगा। घटना का वीडियो…
हजारीबाग। हजारीबाग नगर निगम के 36 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही शहर की नई राजनीतिक तस्वीर सामने आ गई है। इस बार कुल 17 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित थे, जिससे बड़ी संख्या में महिला प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर अपनी भागीदारी मजबूत की। कई वार्डों में मुकाबला बेहद कांटे का रहा, जबकि कुछ सीटों पर भारी मतों से जीत दर्ज की गई। वार्ड संख्या एक से साजिदा खातून ने 1274 वोट पाकर 298 मतों से जीत हासिल की। वार्ड दो में निखत यास्मीन ने 128 वोटों के अंतर से विजय पाई। वार्ड तीन से विजय…
