देवघर। सौरभ कुमार भुवानिया ने सोमवार को देवघर जिले के 48वें उपायुक्त के रूप में निवर्तमान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद अपने कार्यालय कक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला-2026 का भव्य एवं बेहतर आयोजन उनकी पहली प्राथमिकता होगी,ताकि देवतुल्य श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि कांवर यात्रा के बाद श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम से सुखद अनुभव लेकर अपने घर लौटें,जिससे राज्य सरकार की छवि और गरिमा को नई ऊंचाई मिले। उपायुक्त ने आगे कहा…
Author: shivam kumar
पलामू। पलामू जिले के हैदरनगर बस स्टैंड के समीप सोमवार तड़के सुबह आग लगने से तीन दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना में करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने की सूचना गश्त कर रही हैदरनगर थाना पुलिस ने फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार आग अहले सुबह करीब 3:12 बजे लगी। प्रारंभिक आशंका में बिजली पोल में हुए शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। आग की…
नई दिल्ली। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पार्टी नेतृत्व के बुलावे पर सोमवार को दिल्ली पहुंचे। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें मंगलवार, 26 मई को बैठक के लिए बुलाया है। इससे राज्य में एक बार फिर नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज हो गई हैं। दिल्ली पहुंचने पर सिद्धारमैया ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 26 मई सुबह 11 बजे बैठक के लिए बुलाया है। बैठक का एजेंडा उन्हें मालूम नहीं है और अटकलें हमेशा रहती हैं। इस बीच कर्नाटक कांग्रेस के नेता रमेश बाबू ने कहा कि यह…
खूंटी। मुस्लिम समुदाय के त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए खूंटी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में सोमवार को कचहरी मैदान में पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस जवानों को किसी भी आपात स्थिति, भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया। अभ्यास के दौरान अश्रु गैस के गोले छोड़ने, लाठीचार्ज कर भीड़ को नियंत्रित करने तथा तनावपूर्ण हालात में त्वरित कार्रवाई करने का रिहर्सल किया गया। पुलिस अधिकारियों ने जवानों को यह भी बताया कि…
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर इजाफा किया है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल के दाम 2.71 रुपये प्रति लीटर बढ़ाये हैं। पिछले 10 दिन में यह चौथी बढ़ोतरी हैं। नई दरें लागू हो गई हैं। इंडियन ऑयल के वेबसाइट के मुताबिक राष्टीरय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपये प्रति लीटर बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जो पहले 99.51 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं, डीजल के दाम 2.71…
रांची। राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए ड्यूटी से लौट रहे एक होमगार्ड जवान से चाकू की नोंक पर स्कूटी लूट ली। घटना रेलवे कॉलोनी टीओपी के पास हुई, जिसके बाद इलाके में भय और दहशत का माहौल है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित होमगार्ड जवान गणेश राम सुबह अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। अपराधियों ने चाकू दिखाकर उन्हें डराया-धमकाया और उनकी स्कूटी छीनकर मौके से फरार हो गए। वारदात को अंजाम…
नई दिल्ली। पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के कारण आज शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख नजर आ रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच समझौता होने की उम्मीद और होर्मुज स्ट्रेट के फिर से खुलने के आसार के कारण उत्साहित घरेलू शेयर बाजार ने आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही मजबूती के साथ कारोबार शुरू किया। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से पहले 10 मिनट में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की मजबूती और बढ़ गई, जिससे बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में पांच लाख करोड़ रुपये से भी अधिक की…
पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर शहर में ट्रैफिक जांच के दौरान अवैध वसूली के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग ने दो सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोप सही पाए जाने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडेय ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। दोनों मामलों की जांच यातायात पुलिस उपाधीक्षक (ट्रैफिक डीएसपी) नीरज पाठक के स्तर पर कराई गई थी। जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया आरोप प्रमाणित होने के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई। पहला मामला साकची थाना क्षेत्र का है। जहां, 8 मई को थाना गेट के…
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में शांति होने की उम्मीद बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई गिरावट की वजह से आज ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार तेजी बनी रही। वहीं एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके…
रांची। झारखंड के 11 जिलों में 26 और 27 मई को बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और तेज आंधी चलने की संभावना को लेकर मौसम विभाग ने सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने जिन जिलों में बारिश और वज्रपात की आशंका जताई है, उनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। इधर,…
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव को खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) के मसौदे पर काफी हद तक सहमत हो जाने की खबर के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आज बड़ी गिरावट का रुख नजर आ रहा है। मई के महीने में पहली बार कच्चा तेल अंतरराष्ट्रीय बाजार में 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से भी नीचे आ गया है। ब्रेंट क्रूड ने आज 4.93 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट के साथ मई के महीने में पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से नीचे…
