Author: shivam kumar

जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों के सामने कहा कि हमें खुफिया विभाग से जानकारी मिली है कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद एक बार फिर से कश्मीर घाटी में पुलवामा जैसा आत्मघाती हमला दोहराने की साजिश रच रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन ने इसके लिए विस्फोटक तैयार कर लिया है और अब वह हमले के लिए मौके की ताक में है लेकिन हम पूरी तरह से सतर्क हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ अन्य सभी सुरक्षाबल सतर्कता के साथ डटे हुए…

Read More

भारत और चीन ​के बीच पूर्वी लद्दाख ​में ​वास्तविक नियंत्रण रेखा (​​​​एलएसी) से​ पीछे हटने पर ​सहमति बन गई है। सोमवार को 11 घंटे चली सैन्य कमांडर स्तर की वार्ता की शुरुआत में ​चीन भारतीय क्षेत्र से निर्माण न हटाने की जिद पर ​अड़ा रहा, इसीलिए सुबह शुरू हुई वार्ता देर रात तक चली​​।लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की ​मैराथन बैठक ​​के दौरान ​रात को ​भारतीय और चीनी सेना ​के कमांडरों में इस बात पर ​आपसी सहमति ​बनी कि दोनों देश पूर्वी लद्दाख में ​एलएसी​ से पीछे हटेंगे।   ​चीन के आग्रह पर बुलाई गई कमांडर स्तर की यह बैठक पूर्वाह्न 11.30 बजे शुरू होकर देर रात तक चली। वार्ता में…

Read More

सप्‍ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। कारोबार के दौरान बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 150.78 अंक और 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ 35,062.10 के स्‍तर पर और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 45.05 अंक और 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 10,356.25 के स्‍तर पर ट्रेंड करता दिखा। बाजार में शुरुआती कारोबार में इंडसइंड बैंक, बजाज फिन्सर्व, बजाज फाइनेंस, यूपीएल, इंफ्राटेल, ओएनजीसी, आईओसी और गेल के शेयर बढ़त पर खुले। वहीं, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, टाइटन, जी लिमिटेड, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, एम एंड एम, बीपीसीएल…

Read More

बेंगलुरु। पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने मांग की है कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बेंगलुरु शहर में और 20 दिनों तक लॉकडाउन लगाया जाए। बता दें कि पिछले दो-तीन दिनों में शहर में खासी संख्या में कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं जिसके चलते सरकार ने सोमवार को बेंगलुरु के 4 क्षेत्रों में लॉकडाउन की घोषणा की। ट्विटर पर इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कुमारस्वामी ने लिखा कि सरकार को लोगों की जिंदगी से खेलना बन्द करना चाहिए। आज कुछ क्षेत्रों में लॉकडाउन करने से कोई फायदा नहीं है। पूरे शहर में कम से कम…

Read More

योग गुरु स्वामी रामदेव ने वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव की दवा ईजाद करने का दावा किया है। उन्होंने आज यहां इसकी दवा ‘दिव्य कोरोनानिल’ लांच की। योग गुरु स्वामी रामदेव ने मंगलवार को यहां पतंजलि योगपीठ में एक प्रेस कान्फ्रेंस में कोरोना वायरस की दवा का बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पतंजलि पूरे विश्व में पहला ऐसा आयुर्वेदिक संस्थान है, जिसने आयुर्वेद पद्धति से जड़ी बूटियों द्वारा गहन अध्ययन और शोध के बाद कोरोना महामारी की दवाई प्रमाणिकता के साथ बाजार में उतारी है। उन्होंने दावा किया कि यह दवाई शत प्रतिशत मरीजों को फायदा पहुंचा रही है।…

Read More

वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज इंवेस्‍टर्स सर्विस का अनुमान है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में वर्ष 2020 में 3.1 फीसदी की गिरावट संभव है। रेटिंग एजेंसी ने सोमवार देर रात जारी अपनी रिपोर्ट में भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव के कारण एशिया में भौगोलिक स्थितियों में बदलाव आने की भी आशंका व्यक्त की। इससे पूर्व मूडीज ने अप्रैल में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 2020 में 0.2 फीसदी की वृद्धि का अनुमान व्यक्त किया था। रेटिंग एजेंसी ने कोविड-19 की महामारी के असर को लेकर अपने अनुमान में संशोधन किया है। हालांकि मूडीज का मानना…

Read More

नई दिल्ली, 23 जून (हि.स.)। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण इस बार हज यात्रा पर भारतीय मुसलमान सऊदी अरब नहीं जाएंगे। नकवी ने मंगलवार को बताया कि गत सोमवार को सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री डॉ. मुहम्मद सालेह बिन ताहेर बेन्तेन का फोन आया था और उन्होंने कोरोना महामारी के चलते इस बार हज में भारत से जाने वाले हज यात्रियों को नहीं भेजने का सुझाव दिया है। नकवी ने कहा कि क्योंकि कोरोना की गंभीर चुनौतियों से पूरी दुनिया प्रभावित है, सऊदी अरब में भी इसका असर…

Read More

 दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली हिंसा के मामले में यूएपीए कानून के तहत गिरफ्तार जामिया यूनिवर्सिटी की छात्रा सफूरा जरगर को मंगलवार को जमानत दे दी। जस्टिस राजीव शकधर की बेंच ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई सुनवाई के बाद सफूरा जरगर को दस हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दी। कोर्ट ने सफूरा जरगर को निर्देश दिया कि वह साक्ष्यों को प्रभावित नहीं करेंगी और ट्रायल कोर्ट की अनुमति के बिना दिल्ली के बाहर नहीं जाएंगी। कोर्ट ने सफूरा को निर्देश दिया कि वह 15 दिन में एक बार जांच अधिकारी से फोन पर बात करेगी। कोर्ट ने कहा कि…

Read More

गंगटोक। लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़पों के बाद देश के भारत-चीन सीमा क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। सिक्किम में भी भारतीय सेना के साथ ही सिक्किम पुलिस ने भी उत्तरी सिक्किम और पूर्वी सिक्किम में भारत-चीन सीमा से सटे क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है। हालांकि, सिक्किम में भारत-चीन सीमा पर स्थिति अभी भी सामान्य है लेकिन, एहतियात के तौर पर सिक्किम पुलिस ने भारतीय रिजर्व बटालियन (आईबारबी) के जवानों को तैनात किया है। सिक्किम पुलिस के डीआईजी (रेंज) प्रवीण गुरुंग ने बताया कि आईआरबी के जवान…

Read More

नई दिल्ली : लाॅकडाउन के दौरान देशभर के लगभग दो करोड़ पंजीकृत निर्माण मजदूरों को 4957 करोड़ रुपये की नकदी सहायता उपलब्ध कराई गई है। इसके तहत करीब 1.75 करोड़ लेने-देन प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिये सीधे श्रमिकों के बैंक खातों में किए गए। साथ ही 1000- 6 हजार रुपये के बराबर प्रति श्रमिक नकदी लाभ के अतिरिक्त कुछ राज्यों ने अपने मजदूरों को भोजन तथा राशन भी उपलब्ध कराया है। भवन और अन्य निर्माण श्रमिक (बीओसीडब्ल्यू) भारत में असंगठित क्षेत्र मजदूरों के सर्वाधिक निर्बल वर्ग हैं। वे अनिश्चित भविष्य के साथ बेहद कठिन स्थितियों में जीवन यापन करते…

Read More

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि उप-राज्यपाल ने अब जो नई व्यवस्था बनाई है कि कोरोना के हर मरीज को क्वारंटाइन सेंटर जाना जरूरी है, इससे बड़ी समस्या पैदा हो गई है। व्यक्ति को पॉजिटिव आते ही क्वारंटाइन सेंटर जाना पड़ता है। अगर वो नहीं जाता तो उसे पुलिस और प्रशासन के फोन आने लगते हैं। सिसोदिया ने कहा कि मैंने उप-राज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर इस आदेश को वापस लेने का अनुरोध किया है। दिल्ली में होम आइसोलेशन के लिए उप-राज्यपाल के आदेश ने केजरीवाल सरकार की समस्या बढ़ा दी है। ऐसे में उप-मुख्यमंत्री मनीष…

Read More