लड़ाकू विमान राफेल की खरीद को लेकर कैग रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर निशाना साधा है। प्रमुख विपक्षी पार्टी ने कहा कि भले ही केंद्र की मोदी सरकार राफेल की खरीद को लेकर ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देने का दावा करे लेकिन कैग की रिपोर्ट ने सारी पोल खोल दी है। कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने कहा कि कैग रिपोर्ट में कहा गया है कि डसॉल्ट एविएशन ने 60,000 करोड़ की डील में ऑफसेट की शर्तों का पालन नहीं किया है। ऐसे में टेक्नोलॉजी ट्रांसफर कन्फर्म नहीं पर सवाल खड़ा होता है कि क्या…
Author: shivam kumar
बडगाम जिले के चामोरा के केसरमुल्ला इलाके में गुरुवार को आतंकियों ने सीआरपीएफ पार्टी पर हमला कर दिया। इस हमले में सीआरपीएफ का एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर शहीद हो गया। हमले करने के बाद आतंकी मौके से भागने में सफल रहे। वहीं सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार चामोरा के केसरमुल्ला इलाके से सीआरपीएफ की 117 वाहिनी के जवानों का एक गश्ती दल गुजर रहा था। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो आतंकियों ने सीआरपीएफ पार्टी पर अचानक गोलीबारी कर दी। सीआरपीएफ के जवानों ने…
जिले के त्राल इलाके में गुरुवार की सबुह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। माना जा रहा है कि अभी और आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए हैं और मुठभेड़ जारी है। अवंतीपोरा जिले के त्राल इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर धर-पकड़ अभियान शुरू किया था, तभी आतंकियों ने गोलीबारी करनी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाल लिया। मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। अन्य आतंकियों से खबर लिखने तक मुठभेड़ जारी थी।
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने मानसून सत्र के दौरान डिफेंस ऑफसेट पॉलिसी पर संसद में पेश अपनी रिपोर्ट में पिछले 15 साल में विदेशी कंपनियों से हुए रक्षा सौदों में भारत को 8000 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान जताया है। साथ ही लड़ाकू विमान राफेल बनाने वाली कंपनी पर करार के मुताबिक कावेरी इंजन की तकनीक अभी तक हस्तांतरित न करने पर सवाल उठाया है। संसद में पेश रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्रांस की कंपनी दसॉल्ट एविएशन से 36 राफेल विमानों की डील करते समय ऑफसेट कॉन्ट्रैक्ट में डीआरडीओ को कावेरी इंजन की तकनीक देकर 30 प्रतिशत ऑफसेट पूरा करने की बात तय हुई थी लेकिन अभी तक यह वादा पूरा नहीं किया गया है। अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) को इंजन…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 57 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 86 हजार 508 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 57, 32, 519 हो गई है। वहीं, 24 घंटे में कोरोना से 1,129 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या अब 91,149 तक पहुंच गई है।गुरुवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 9,66,382 एक्टिव मरीज हैं। राहतभरी खबर यह है कि कोरोना से अब तक 46,74,988 मरीज…
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने केंद्र सरकार द्वारा लाए कृषि विधेयकों को लेकर सरकार की नीति पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि एक तरफ तो सरकार कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) को बेकार बता रही है और दूसरी ओर इसे बंद करने को भी तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी नीतियों में स्पष्टता रखते हुए एकमत फैसला लेना चाहिए, जिससे किसानों में साफ संदेश जा सके। पूर्व वित्तमंत्री पी. चिंदबरम ने गुरुवार को ट्वीट कर गृहमंत्री अमित शाह और नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत से सवाल किया है कि यदि उन्हें एपीएमसी से…
लोकसभा और राज्यसभा के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के साथ ही संसद का मॉनसून सत्र बुधवार को ख़त्म हो गया. सत्र की अवधि तो एक अक्टूबर तक की थी लेकिन संसद भवन परिसर में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते इसे जल्दी खत्म करने का फैसला लिया गया. 14 सितंबर से शुरु हुआ ये सत्र कई मायनों में अनोखा रहा. सत्र की सबसे खास बात ये रही कि ये लगातार 10 दिनों तक चला. संसद के इतिहास में जहां लोकसभा में पहली बार रविवार को भी काम हुआ वहीं राज्यसभा में शनिवार और रविवार, दोनों ही दिन पहली…
बहुचर्चित बाइटडाँस के लोकप्रिय एप ‘टीकटाक’ ने बुधवार को यहाँ की एक ज़िला अदालत में ट्रम्प प्रशासन के खिलाफ प्रारंभिक निषेधाज्ञा जारी किए जाने का आवेदन किया है। याचिका में कहा गया है कि इसका उद्देश्य कानूनी पैंतरेबाज़ी से बचाव और अमेरिका में इस बहुउद्देश्य एप वाली कंपनी की सेवा के लिए रक्षा करना है। जिला न्यायालय में दायर याचिका में ट्रम्प प्रशासन के वाणिज्य विभाग के नियमों के जवाब में कहा गया है कि ट्रम्प प्रशासन ने इस एप पर 20 सितम्बर तक अमेरिका में प्रतिबंध लगाए जाने की बात की थी। इसे अमेरिकी उपयोगकर्ताओं के लिए रविवार तक अपने संबंधित एप…
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के निदेशक डॉक्टर बलराम भार्गव कहते हैं कि कोई भी टीका कोरोना की बीमारी के रोगियों पर 100 प्रतिशत प्रभावी नहीं हो सकता है। लेकिन भार्गव ने कहा कि इस तरह के रोगियों के लिए वैक्सीन को अधिक प्रभावी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के निदेशक डॉक्टर बलराम भार्गव के अनुसार, ‘कोई भी टीका 100 प्रतिशत कोरोना संक्रमित श्वसन रोगियों की रक्षा नहीं कर सकता है।’ विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एक बयान में कहा कि टीके में तीन घटक होने चाहिए: सुरक्षा, प्रतिरक्षा और इसकी प्रभावशीलता। इसलिए मैं कहूंगा…
भारत ने अपनी स्वदेशी रूप से विकसित परमाणु सक्षम पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल रात्रि परीक्षण बुधवार देर रात को ओडिशा के समुद्री तट पर किया। चीन के साथ लद्दाख में जारी सीमा तनाव के बीच सतह से सतह पर मार करने और परमाणु हथियारों को ले जाने में सक्षम पृथ्वी-2 मिसाइल का परीक्षण पूरी तरह सफल रहा। चीन के साथ लद्दाख में जारी सीमा तनाव के बीच भारत ने बुधवार को सतह से सतह पर मार करने और परमाणु हथियारों को ले जाने में सक्षम पृथ्वी-2 मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया जो कामयाब रहा है। इससे पहले भारत ने पिछले साल नवम्बर और दिसम्बर में भी परमाणु क्षमता संपन्न स्वदेश निर्मित पृथ्वी-दो मिसाइल का रात…
भारतीय वायु सेना (IAF) के एक बड़े अधिकारी के अनुसार पूर्वी लद्दाख और अक्साई चिन क्षेत्र में भारी हथियारों और मिसाइलों के अलावा वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) में कम से कम 50,000 पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों की तैनाती न केवल चीन पर रूसी प्रभाव का संकेत है बल्कि युद्ध की योजना भी है। अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर चीन की स्थिति और युद्ध योजना के बारे में बात करते हुए कहा कि अगर चीन अक्रामक होता है तो तोपखाने और रॉकेट के एक बैराज के तहत आगे बढ़ने वाले सैनिकों को शामिल करने की संभावना हो सकती…
