Author: shivam kumar

पंजाब की सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में पास कराए गए तीन कृषि बिलों के विरोध में आज त्याग-पत्र दे दिया।उन्होंने विधानसभा को लिखे एक पत्र में कहा है कि उन्हें केंद्र के इन बिलों से गहरी चोट लगी है। ये बिल पंजाब के खेती भाईचारे को समाप्त करने के प्रयास हैं, इसलिए वे विधायक पद से इस्तीफा दे रहे हैं और किसानों के साथ उनके संघर्ष में शामिल होने का फैसला किया है। उल्लेखनीय है कि नवम्बर 2016 में भी कांग्रेस के 42 विधायकों ने सतलुज लिंक नहर मामले को लेकर…

Read More

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक बार पिर तेजस्वी यादव ने अब किसानों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार किसान और गरीब विरोधी है. आरजेडी करती है विरोध तेजस्वी यादव ने कहा कि नौजवान के बाद किसान अब सरकार के निशाने पर है. आरजेडी किसान विरोधी ड़बल इंजन सरकार द्वारा लोकसभा में पारित किसान विरोधी अध्यादेशों पर मुखरता से अपना पुरजोर विरोध प्रकट करती है.बेरोज़गार युवा और किसान मिलकर इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे. जबरन थोपना चाहती है कानून तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं शुरू से कहता…

Read More

अवसर पर उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सभी उपायों का पालन करें और दुनिया को स्वस्थ बनाने की दिशा में काम करें। मोदी गुरुवार को 70 साल के हो गए। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ था। देश-विदेश की कई हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके लंबे जीवन की कामना की। मोदी ने ट्वीट कर कहा, “बहुत सारे लोगों ने मुझसे पूछा कि मैं अपने जन्मदिन पर क्या करना चाहूंगा। इसलिए मैं चाहूंगा कि आप मास्क पहनें और इसे ठीक से…

Read More

 देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 52 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 96 हजार 424 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 52, 14, 678 हो गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटे में 1,174 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 84,372 हो चुकी है। शुक्रवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 10,17,754 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 41,21,552 मरीज…

Read More

 राष्ट्रवादी विचारक और बेगूसराय निवासी राज्यसभा सांसद प्रो. राकेश सिन्हा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कई कारणों से प्रशंसनीय हैं। लेकिन एक कारण अनछुआ रहा और वह है औपनिवेशिक दासता के वैचारिक पक्ष से मुक्ति में उनके मौलिक योगदान का। गुरुवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रो. सिन्हा ने कहा कि आजादी के आन्दोलन के दौरान लाल-बाल-पाल और गांधी के भाषण व लेखनी में राजनीतिक दासता से मुक्ति से कहीं अधिक महत्त्व सांस्कृतिक और वैचारिक गुलामी से मुक्ति को मिलता था। उन्होंने कहा कि किसी राष्ट्र की संप्रभुता का निर्धारण निश्चित तौर पर राजनीतिक आजादी से होती…

Read More

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल का इस्तीफा मंजूर कर उनके स्थान पर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को सौंप दिया। लोकसभा में तीन कृषि बिलों को पारित कराए जाने से नाराज हरसिमरत ने गुरुवार को मंत्रिपद से इस्तीफा दे दिया था।आज राष्ट्रपति सचिवालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। बयान में कहा गया कि हरसिमरत बादल के इस्तीफे से खाली हुए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का अतिरिक्त…

Read More

भारत और चीन की सेनाएं इस वक्त लद्दाख सीमा पर आमने-सामने हैं​ और पिछले करीब पांच महीने ​से ​तनाव की स्थिति है​​।​ शुरुआत में चीन ने कई बार घुसपैठ की कोशिश की लेकिन​ ​भारतीय सेना ​के ‘ऑपरेशन स्नो लेपर्ड’​ ​ने चीन की हर चाल को बेनकाब कर​के सीमा पर पासा पलट दिया है​​​​​​​। स्नो लेपर्ड का मतलब होता है बर्फीला तेंदुआ, जिसे दुर्गम स्थान और कठिन परिस्थिति में भी शिकार पर तेजी से अचूक निशाना साधने की महारथ हासिल है​।​ भारतीय सेना ने भी जिस तरह इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है, वह किसी बर्फीले तेंदुए जैसी हरकत से कम नहीं है​​​​​।​​   ​​‘ऑपरेशन स्नो लेपर्ड’ के लिए अगस्त माह की शुरुआत से तैयारी की गई​।​ सबसे पहले उन…

Read More

 बहुजन समाज पार्टी (बसपा) वरिष्ठ नेता एवं सांसद कुंवर दानिश अली ने केंद्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिलिया इस्लामिया के साथ केंद्र सरकार के रवैये पर निराशा व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर एक सौ साल पूरा होने पर संस्थान को मिलने वाली सौ करोड़ की अनुदान राशि जारी कराने का आग्रह किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि प्रभावशाली एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों के बावजूद, केंद्र सरकार उस संस्था को सहयोग नहीं दे रही है, जो न केवल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करती है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी योगदान देती है। अली ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज जन्मदिन है। आज वह 70 साल के हो गए हैं। देशभर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। लेकिन सोशल मीडिया और पर एक अलग ही ट्रेंड चल रहा है जो केंद्र की मोदी सरकार के युवा विरोधी होने का परिचय दे रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सरकार को युवा विरोधी बताते हुए लोगों को रोजगार देने की बात कही है। उन्होंने सवाल भी किया किंआख़िर ये सरकार कब देगी रोजगार का सम्मान? दरअसल सोशल मीडिया पर लोग गुरुवार को #राष्ट्रीय_बेरोजगारी_दिवस यानी #NationalUnemploymentDay मना रहे हैं। लाखों की संख्या में युवा…

Read More

उपचुनाव से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल, राज्यसभा चुनाव में कथित तौर पर जानकारी छिपाने का मामला फिलहाल अदालत में चल रहा है, लेकिन उसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया अब एक और नए विवाद में फंस गए हैं। हाल ही में, उन पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने ग्वालियर-चंबल की यात्रा के दौरान प्रचार के लिए एक पुलिस कार का इस्तेमाल किया। हां, अब इस मामले पर कांग्रेस ने भी उन पर निशाना साधा है। यही नहीं, महाराष्ट्र के एक व्यक्ति की शिकायत पर चुनाव आयोग ने गृह विभाग से जवाब मांगा है। जी…

Read More

पूरी दुनिया कोरोना वायरस के खिलाफ एक प्रभावी टीका का इंतजार कर रही है। इस सबके बीच डब्ल्यूएचओ की प्रमुख वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन के एक बयान ने लोगों की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि सामान्य जीवन में लौटने के लिए 2022 से पहले आवश्यक वैक्सीन प्राप्त करना मुश्किल है। स्वामीनाथन ने कहा, “डब्ल्यूएचओ की कोवाक्स पहल के तहत टीका उच्च आय वाले देशों में वितरित किया जाएगा।” इसके लिए अगले साल के मध्य तक लाखों कोरोना वैक्सीन की खुराक तैयार करनी होगी। इसका मतलब है कि सभी 170 देशों या इससे जुड़ी अर्थव्यवस्थाओं…

Read More