राजौरी, 11 जून (हि.स.)। आतंकियों की घुसपैठ करवाने के लिए पाकिस्तान पिछले 48 घंटे से जम्मू संभाग की नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी कर रहा है। पाकिस्तान ने गुरुवार को एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। राजौरी जिले की नियंत्रण रेखा के करीब बसे मंजाकोट और तारकुंडी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय चौकियों तथा रिहाशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी की और मोर्टार के गोले भी दागे। इस गोलाबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है। भारतीय जवानों द्वारा पाकिस्तानी गोलाबारी का मुहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। दोनों ओर से गोलाबारी…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली, 11 जून (हि.स.)। दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री कार्यालय के जनसूचना अधिकारी की ओर से पीएम केयर्स फंड से संबंधित दस्तावेज नहीं देने के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। जस्टिस नवीन चावला की बेंच ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिेए हुई सुनवाई के बाद सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को 28 अगस्त तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। यह याचिका सम्यक गंगवाल ने दायर की है, जिसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री कार्यालय के जन सूचना अधिकारी ने पिछले दो जून को पीएम केयर्स फंड से संबंधित जानकारी देने से यह कहते हुए…
नई दिल्ली। लद्दाख में भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस पिछले कई दिनों से लगातार केंद्र की मोदी सरकार को घेरने में लगी है और स्थिति पर स्पष्ट उत्तर मांग रही है। ऐसे में गुरुवार को एक बार फिर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से देशवासियों को सच बताने को कहा है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार चीनी सैनिकों के अतिक्रमण की बातों को नकारती रही है लेकिन अब जब लेह स्वायत्त परिषद में भाजपा नेता ने ही चीनी कब्जे की पुष्टि की है तो…
देशव्यापी लॉकडाउन से उत्पन्न स्थिति के बाद बड़ी संख्या में प्रवासी अपने गांव लौटे। अब अनलॉक शुरू होने के बाद प्रवासियों के आने का सिलसिला कम हो गया है, लेकिन यहां काम नहीं मिलने के कारण फिर से वापस जाने का सिलसिला धीरे-धीरे तेज होता जा रहा है। प्रवासियों के आवश्यक यातायात के लिए पूर्वोत्तर बिहार से बरौनी के रास्ते दो प्रमुख जगह मुंबई और दिल्ली के लिए ट्रेन चलाई जा रही है। सहरसा से चलकर बेगूसराय, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर होते हुए नई दिल्ली जाने वाली 02553 वैशाली सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस श्रमिकों का बड़ा सहारा बन रहा है। इससे बड़ी…
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि देश में हॉर्स ट्रेडिंग का खतरनाक खेल चल रहा है। ऐसे लोगों को नेस्तनाबूत कर झटका देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता सब समझ रही है और कोई आश्चर्य नहीं है कि आने वाले वक़्त में जनता खुद उन्हें झटका दे देगी। उन्हें भ्रम नहीं होना चाहिए। गहलोत होटल शिव विलास में कांग्रेस विधायकों से चर्चा के बाद बुधवार अर्धरात्रि पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। गहलोत ने मार्च में होने वाले राज्यसभा चुनावों को निर्वाचन आयोग पर दबाव बनाकर टलवाने का आरोप…
बलिया। प्रदेश की योगी सरकार द्वारा गौ हत्या पर कड़ा कानून बनाए जाने पर समाजवादी पार्टी ने तंज कसा है। सपा के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने गुरुवार को यहां कहा कि जब तक गोमांस का निर्यात बंद नहीं किया जाता, सिर्फ कानून बनाने से गौहत्या नहीं रुकेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष रहे राजमंगल यादव ने ‘हिन्दुस्थान समाचार’ से कहा कि एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गौकसी रोकने के लिए सख्त कानून बना रहे हैं। दूसरी तरफ पूरी दुनिया के अंदर सबसे अधिक बीफ (गोमांस) की सप्लाई करने वाला देश हमारा ही है। कहा कि सिर्फ कानून बनाने से यह नहीं…
मेरठ। योगी सरकार द्वारा गोहत्या कानून को कड़ा करने का गोरक्षकों और विपक्षी दलों ने स्वागत किया है। गोरक्षकों का कहना है कि इससे गोहत्या पर रोक लगेगी तो सपा नेताओं का कहना है कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करके पूरे देश में गोहत्या पर उम्रकैद की सजा होनी चाहिए। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व कैंट विधानसभा सीट से प्रत्याशी रहे सरदार परविंदर सिंह ईशू का कहना है कि गोरक्षा कानून को कड़ा करके पूरे देश में सख्ती से लागू करना चाहिए। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करके पूरे देश में गोहत्या पर उम्रकैद का प्रावधान लागू हो।…
कोलकाता। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पश्चिम बंगाल के उद्योगपतियों को संबोधित करने वाले है। इसके लिए कोलकाता के चेंबर ऑफ कॉमर्स में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि पीएम भी अमित शाह की तरह वर्चुअल तरीके से ही संबोधित करेंगे। प्रारंभिक तौर पर बताया गया है कि प्रधानमंत्री के संबोधन में किसी तरह की राजनीतिक टीका टिप्पणी होने की संभावना नहीं है, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि 2021 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बंगाल केंद्रित केंद्र की आर्थिक रणनीति के बारे में पीएम बात कर सकते हैं। इंडियन चैंबर…
बड़गाम जिले के पठानपोरा इलाके में गुरुवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। फिलहाल इस मुठभेड़ में किसी भी आतंकी के पकड़े या मारे जाने की कोई सूचना नहीं है।बडगाम जिले के पठानपोरा इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली, जिसके बाद सेना,
गुवाहाटी। तिनसुकिया जिला के बाघजान में पिछले 27 मई को विस्फोट के बाद तेल व गैस रिसाव को रोकने की कार्रवाई जारी थी, इसी बीच नौ जून को पुनः भयावह आग लग गई, जिसके चलते इलाके में भारी नुकसान हुआ। कई गांवों के लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस हादसे के मद्देनजर प्रकृति प्रेमी निरंत गोसाईं ने गौहाटी हाईकोर्ट में बुधवार को एक पीआईएल दाखिल किया है। हादसे में आयल के दो कर्चमारियों की मौत हो गई है। गोसाईं ने न्यायालय से इस मामले में उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए पीआईएल दाखिल किया…
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी 75 जनपदों में 15 जून तक ट्रूनैट मशीनों को कार्यशील करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के सम्बन्ध में शीघ्रता से टेस्टिंग परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रदेश सरकार ने प्राथमिकता पर ट्रूनैट मशीनें उपलब्ध कराई हैं। उन्होंने टेस्टिंग क्षमता में वृद्धि के लिए सतत प्रयास किए जाने पर बल दिया। मुख्यमंत्री बुधवार को यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कोविड तथा नाॅन कोविड अस्पतालों की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा…
