Author: shivam kumar

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की है। नड्डा ने शुक्रवार को ट्वीट कर तोमर को जन्मदिन की बधाई दी।  उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा ‘ वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप भारत के ग्रामीण परिदृश्य को बदलने की दिशा में असाधारण काम कर रहे हैं। आपने सदैव भाजपा को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आपके सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना।’ तोमर का जन्म 12 जून…

Read More

कोरोना महामारी के मद्देनजर  कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक याचिका लगाई गई है जिसमें कोरोना का वैक्सीन बनने तक  स्कूलों को  बंद रखने की मांग की गई है। खबर है कि जल्द ही इस मामले पर सुनवाई हो सकती है। उल्लेखनीय है कि  दो दिन पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जुलाई महीने के बाद स्कूल खुलना की संभावना जताई थी।  उधर लंबे समय तक बंद रहने के बाद 11 जून से  हाई कोर्ट में सुनवाई  शुरू हुई है। पहले दिन किसी भी अधिवक्ता ने सुनवाई में हिस्सा नहीं लिया। क्योंकि कोरोना संक्रमण का डर है और अधिवक्ताओं की मांग है…

Read More

वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम व बचाव के लिए जिलाधिकारी अमित कुमार बंसल के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में कार्यरत सफाईकर्मियों द्वारा ग्रामों की वृहद् साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है ताकि महामारी की रोकथाम के साथ आसन्न वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या न हो। जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार यादव द्वारा बताया गया कि समस्त सहायक विकास अधिकारी (पं.), ग्राम प्रधान, सचिव को निर्देशित किया गया है कि सफाई अभियान का कार्य सफाईकर्मियों की टीम बनाकर रोस्टर निर्धारित करते हुए सफाई और सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाए। सफाई अभियान के गहन अनुश्रवण के लिए…

Read More

धरमजयगढ़ के ग्राम कुडेकेला के हाई स्कूल में स्थित एकांतवास केन्‍द्र (क्वॉरेंटाइन सेंटर) लापरवाहियों को लेकर लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। यहां  एकांतवास केन्‍द्र से निकला  युवक  गुरुवार रात करीब 9  बजे एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। घटित दुर्घटना ने एकांतवास केन्‍द्र की अव्यवस्थाओं को जग जाहिर कर दिया। जानकारी के मुताब‍िक बताया जा रहा है कि गुजरात से लौटे शैलेंद्र की आइसोलेशन अवधि पूर्ण होने से पूर्व ही वह अपने घर वालों से मिलने जा रहा था कि वृंदावन-छाल के करीब किसी ट्रेलर ने युवक की मोटरसाइकिल को टक्‍कर मार दी। ऐसे में मोटरसाइकिल सवार शैलेंद्र…

Read More

Mumbai : महाराष्ट्र का एक और मंत्री और उसके पांच कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उस मंत्री व उसके कर्मचारियों का इलाज जारी है। बीड जिले के जिलाधिकारी राहुल रेखावार ने मंत्री के संपर्क में आने वाले 28 लोगों को एकांतवास में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कोरोना ग्रस्त मंत्री सोमवार को मुंबई में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल हुए थे। इसी प्रकार मुंबई में बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भी वह शामिल हुए थे। गुरुवार को मंत्री की तबियत खराब होने के बाद मंत्री की तथा…

Read More

कोलकाता। करीब तीन महीने के लॉक डाउन के बाद अब आखिरकार मछुआरे बंगाल की खाड़ी में उतरकर मछली पकड़ने की तैयारी कर रहे हैं। मछुआरों के संगठन की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि 14 जून तक समुद्र में जाने पर पाबंदी है। उसके बाद 15 जून से कोई रोक-टोक नहीं रहेगी। इसलिए हिलसा मछली पकड़ने की सारी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हिलसा बंगाल की खाड़ी में मिलने वाली ऐसी मछली होती है जो काफी लजीज लगती है और कम से कम 1300 से 1400 रुपये किलो की दर से बेची जाती है। पश्चिम…

Read More

बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। शुक्रवार की सुबह भी यहां सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना एनएच-28 के बरौनी-मुजफ्फरपुर खंड पर तेघड़ा थाना क्षेत्र की है। जहां सड़क हादसे में मृतक की पहचान गौड़ा-एक निवासी राम बहादुर राय के रूप में किया गया है। आक्रोशित लोगों ने एनएच पर वाहन खड़ा कर यातायात ठप कर दिया है। मौके पर पहुंचे अधिकारी लोगों को समझाने बुझाने में लगे हुए हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राम बहादुर राय सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में एक स्कूल की किताब में अश्वेत व्यक्ति को कुरूप बताए जाने को लेकर राज्य शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। शिक्षा मंत्री के निर्देश पर क्लास टीचर और प्रधानाध्यापिका को सस्पेंड कर दिया गया है। घटना बर्दवान के म्युनिसिपल गर्ल्स हाई स्कूल के प्री प्राइमरी सेक्शन के किताब की है। सस्पेंड किए गए शिक्षिकाओं का नाम श्रावणी मंडल और बरनाली दास है। दरअसल बच्चों को “य” से अंग्रेजी शब्द “अगली” पढ़ाया गया था और अगली का मतलब होता है कुरूप। बच्चों को कुरूप का मतलब समझाने के लिए शब्द के नीचे एक अश्वेत…

Read More

बेगूसराय। वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से बचने के लिए लॉकडाउन के बाद उत्पन्न स्थिति ने ना सिर्फ देशभर में भागमभाग की स्थिति उत्पन्न कर दी, बल्कि इससे गांव से लेकर शहर तक की अर्थव्यवस्था भी छिन्न-भिन्न हो गई। कोरोना संक्रमित मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने कई दिशा-निर्देश लागू कर रखे हैं। लोगों को बाहर निकलने से रोका जा रहा है, सोशल डिस्टेंस का पालन करने की सलाह दी जा रही है लेकिन पेट की भूख ने कोरोना को पीछे छोड़ दिया है। दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता समेत 12 शहर को सरकार ने ‘क’ श्रेणी में…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। राजधानी कोलकाता और हावड़ा के बाद अब दार्जिलिंग और पश्चिम मेदिनीपुर जिला राज्य स्वास्थ्य विभाग के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। यहां यह महामारी तेजी से बेकाबू होती जा रही है। राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गुरुवार राततक दार्जिलिंग जिले में 169 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव हो चुके हैं। चिंता की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में इनमें से 41 लोग पॉजिटिव हुए हैं, जबकि अबतक कुल 46 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। बाकी 120…

Read More