अमेरिका में एक अश्वेत शख्स जॉर्ज फ्लॉयड की श्वेत पुलिस अधिकारी द्वारा घुटने से गर्दन दबाए जाने से हुई मौत ने पूरी दुनिया में एक बार फिर से रंगभेद को लेकर बहस छेड़ दी है. अब इस मसले पर पहले की गईं कई बातें उमड़-घुमड़ कर बाहर आ रही हैं. कई ऐसी सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो, इंटरव्यू लोगों की चर्चा का विषय बन रहे हैं. इसी तरह का एक वीडियो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रहीं ऐश्वर्या राय का सामने आ रहा है, जब ऐश्वर्या शादीशुदा नहीं थीं और अमेरिकी टीवी जगत के बेहद मशहूर शो ओप्रा विन्फ्री शो (The Oprah…
Author: shivam kumar
लॉकडाउन के दौरान रोजमर्रा की चीजों के लिए संघर्ष कर रहे मजदूरों को पलायन अभी भी जारी है. मजदूर आज भी ट्रेन, बस या अलग-अलग वाहनों की मदद से अपने गृह राज्य जा रहे हैं. अभिनेता सोनू सूद ने बसों, ट्रेनों और फ्लाइट से हजारों मजदूरों को उनके घर पहुंचाया. अब अमिताभ बच्चन ने भी श्रमिकों को फ्लाइट से उनके गृह राज्य पहुंचाने की कवायद शुरू की है. 10 जून और 11 जून के दिन 6 विशेष फ्लाइट की मदद से हजारों मजदूरों को उनके गृहराज्य पहुचाया जा रहा है. हर फ्लाइट में 180 यात्रियों को उनके घर पहुचाया जा…
नई दिल्ली। पाकिस्तान की एयरफोर्स ने कराची के पास एफ-16 और मिराज जैसे लड़ाकू विमानों के साथ युद्धभ्यास किया। सूत्रों की मानें, तो कराची समेत आसपास के इलाके में पाकिस्तान की वायुसेना अभ्यास कर रही है। इस अभ्यास को शुरू करने से पहले पाकिस्तान ने अपने रडार सिस्टम को अलर्ट मेसेज भी भेजा था । इस अभ्यास में एफ-16, जेएफ-17 और मिराज जैसे लड़ाकू विमानों को उड़ाया जा रहा है। पाकिस्तान के इस अभ्यास पर भारत भी पैनी नजर बनाए हुए है। पाकिस्तानी एयरफोर्स ने एक नोटिस भी निकाला है , जिसमे लिखा है कि पाकिस्तान की गतिविधियों पर भारत नज़र रखा…
कोलकाता भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की टीम ने करीब 8.5 लाख का विदेशी सिगरेट तस्करी होने से पहले ही धर दबोचा है। बुधवार अपराह्न बीएसएफ की ओर से बताया गया है कि सीमा पार अपराधों के खिलाफ चल रहे अभियानों के दौरान 8,49,000 रुपये के 2830 पैकेट सिगरेट जब्त किए गए। उत्तर 24 परगना की सीमा के माध्यम से सिगरेट की तस्करी की जा रही थी। विशिष्ट सूचना के आधार पर बीओपी अंगरेल में 158वीं बटालियन के जवानों ने सेक्टर कोलकाता के तहत, इछामाटी के पास विशेष अभियान चलाया। यहां कुछ तस्कर सामान लेकर सीमा की…
जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर कोंडागांव में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र वितरण करने हेतु बुधवार को बैठक ली गयी। बैठक में पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने कहा कि भाजपा द्वारा जारी पत्रक एवं प्रधानमंत्री का पत्र घर-घर में पहुंचाते हुए आत्मनिर्भर भारत बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया है। बैठक में सभी वार्डों के प्रभारी, पार्षद, बूथ अध्यक्ष के द्वारा वार्डों में संबंधित पत्रक एवं…
नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर रुख अख्तियार किए हुए है। इस क्रम में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर चीनी सैनिकों के भारतीय जमीन पर पैर रखने तथा लद्दाख में भूमि कब्जाने के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि आखिर इस गंभीर स्थिति में भी प्रधानमंत्री चुप्पी क्यों साधे हुए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि सरकार स्थिति स्पष्ट करे कि चीनी सैनिक भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुए या नहीं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “लद्दाख में चीनी हमारे क्षेत्र…
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के मिलकर कांग्रेस की सरकार गिराने के बयान के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है। मप्र कांग्रेस कमेटी के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने सीएम के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस शुरू से ही यह आरोप लगा रही थी और अब सीएम ने स्वयं इस बात की पुष्टि कर दी है। नरेंद्र सलूजा ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस शुरू से ही यह आरोप लगा रही है कि मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार को भाजपा ने साजिश व षड्यंत्र रच गिराया है। उन्होंने कहा…
औरैया एक जून जेठ दशहरा से धान की नर्सरी डालने का सही समय माना जाता है किसान पन्द्रह जून तक धान की नर्सरी डालते है उसके बाद डाली गयी नर्सरी में धान की पैदावार कम होने की सम्भावना रहती है। अभी तक रजवाहा सूखा पड़ा है पानी की बूँद भी नहीं है। ऐसे में धान की नर्सरी तैयार नही हो सकेगी। देर से डाली गयी नर्सरी में धान की पैदावार कम होने की आसंका बनी रहती है जिससे किसानो को आर्थिक नुकसान हो सकता है। जिले के फफूंद रजवाहा से क्षेत्र के सैकड़ों गांव की हजारो एकड़ भूमि में धान…
रायबरेली। योग अब बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं रह गया है। गांवों की छुपी प्रतिभाओ ने भी इसमें अपने जौहर दिखाने शुरू कर दिये हैं। ऐसे ही रायबरेली के एक गांव की एक मजदूर की बेटी ने कमाल करते हुए योग में अपने परचम लहराया है। सरेनी के लालपुर की रहने वाली महिमा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय की छात्रा है। उसके पिता बुद्धिलाल मजदूरी करते हैं। बावजूद इसके महिमा के सामने संसाधनों का अभाव बाधक नहीं बना और उसने योग के खेल को अपना लक्ष्य बनाते हुए कड़ी मेहनत की।प्रदेश की कई योग की प्रतियोगिताओं में महिमा ने…
जिले के होलीगेट अंदर रहने वाले एवं आसपास के इलाकों में रहने वाले श्रद्धालुओं का आखिरकार इंतजार समाप्त हो गया। बुधवार सुबह जब प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर के कपाट खुले तो सामाजिक दूरी के साथ श्रद्धालु श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर होकर उनको नमन करते दिखाई दिए। लॉकडाउन के बाद से बंद चल रहे मंदिर के पट आठ जून को नहीं खुले थे। मंदिर प्रशासन ने दस जून को आम भक्तों के लिए खोला गया। ब्रज की होली के बाद बंद हुए मथुरा के धार्मिक स्थलों के खोले जाने के बाद योगीराज श्रीकृष्ण के दर्शनों के लालयित भक्त बुधवार की सुबह…
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच अस्पतालों को फिर से अपडेट किया जा रहा है। बुधवार को मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज को कोविड केयर सेंट के नए शासनादेश के बाद लेवल-2 हाॅस्पिटल में परिवर्तित कर दिया गया है। जबकि श्रीराम आयुर्वेदिक काॅलेज को कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. प्रवीण गौतम ने बताया कि कोविड केयर सेंटर को लेकर नए शासनादेश के अनुसार मुलायम सिंह यादव मेडिकल काॅलेज अब लेवल 2 हॉस्पिटल में परिवर्तित हो गया है। इसके अंदर 320 बेड होंगे तथा यह पांच वेंटीलेटर से युक्त होगा। परतापुर बाईपास स्थित श्रीराम आयुर्वेदिक…
