Author: shivam kumar

कोविड-19 (कोरोना वायरस) के प्रकोप के कारण कई नई चुनौतियां उभरी हैं। हालाँकि, इस महामारी ने अनुसंधान के अवसर भी प्रदान किए हैं, जिससे भारत को इस तरह की चुनौतियों से लड़ने और भविष्य के लिए खुद को तैयार करने में मदद मिल सकती है। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए शोध एवं विकास के क्षेत्र में कार्यरत दो प्रमुख संस्थाओं- इंडिया एलायंस और आरटीआई इंटरनेशनल इंडिया के बीच एक नई साझेदारी की गई है, जिससे कोविड-19 से संबंधित प्रक्रिया को तेज करने और इससे उबरने से जुड़े प्रयासों की मजबूती के लिए अनुसंधान को बढ़ावा मिल सकता है।…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि देश में कोरोना संक्रमण अभी कम्युनिटी ट्रांसमिशन के स्तर पर नहीं पहुंचा है। इस संबंध में किए गए सीरो सर्वे के नतीजे भी यही दर्शाते हैं कि देश में अभी कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है। सीरो सर्वे के मुताबिक देश में एक प्रतिशत से भी कम लोगों में कोरोना का संक्रमण देखने को मिला है। मई के महीने में किए गए सीरो सर्वे के मुताबिक, 0.78 प्रतिशत लोगों में संक्रमण के एंटीबॉडीज पाए गए। सीरो सर्वे एलीसा टेस्ट के माध्यम से किया गया है, जिसमें देश के…

Read More

रतलाम। आल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कोरोना की आड़ में रेलकर्मियों के महंगाई भत्ते रोक रही है। ऐसे में कर्मचारियों के सामने खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। फेडेरेशन के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि रेलकर्मियों ने केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ता रोकने के खिलाफ 6 से 8 जून तक देशव्यापी जन-जागरण अभियान चलाया, इसके बाद 8 जून को विरोध दिवस भी मनाया, फिर भी केंद्र सरकार पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। रेलकर्मी महंगाई भत्ते की बहाली के लिए किसी भी स्तर का विरोध करने के लिए तैयार है। सरकार कर्मचारियों…

Read More

रांची: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो और अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के रिम्स में स्थित पेइंग वार्ड में हुई। तेजस्वी यादव ने लालू यादव से मिलकर उनको उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी। साथ ही उनसे आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत होती रही। बताया जाता है कि बातचीत में बिहार विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा हुई।

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षक भर्ती घोटाला मामले को लेकर राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि यह हो ही नहीं सकता कि सरकार की नाक के नीचे घोटाले का पूरा खाका तैयार होता रहे और सरकार अनजान रहे। सिस्टम में बैठे लोगों की सांठगांठ से ही यह संभव हो सका है, ऐसे में सरकार को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए युवाओं को जवाब देना होगा। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि लाखों युवाओं ने परीक्षा दी। लाखों ने नौकरी की…

Read More

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत बनाने की योजना पर बल देते हुए गुरुवार को कहा कि देश इस राष्ट्रीय नीति पर चल पड़ा है कि हम आयात करने वाले देशों की सूची से निकलकर उन्हीं वस्तुओं का निर्यातक बनें। कोरोना चुनौती को टर्निंग प्वाइंट करार देते हुए मोदी ने कहा कि इसने अवसर

Read More

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती घोटाला मामले को लेकर कांग्रेस ने योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरते हुए कहा कि इस पूरी साजिश में एक बेचारी बेरोजगार महिला को फंसाया जा रहा है। इस मामले की सुप्रीम कोर्ट के जज से न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए। इसमें सिर्फ भर्ती घोटालों को ही नहीं बल्कि वेतन वितरण की प्रणाली को शामिल किया जाना चाहिए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के शिक्षा जगत और सत्ता के गलियारे में पिछले कई दिनों से अनामिका शुक्ला मामले…

Read More

नई दिल्‍ली: सप्‍ताह के चौथे कारोबार दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्‍स और निफ्टी दोनों लाल निशान में ट्रेंड कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 112.72 अंक और 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 34,134.33 के स्‍तर पर और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज एनएसई का निफ्टी भी 28.65 अंक और 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 10,087.50 के स्‍तर पर कारोबार करता दिखा। कारोबार के दौरान निफ्टी पर प्रमुख 11 में से 8 इंडेक्स हरे निशान में दिख रहे हैं, जबकि फार्मा इंडेक्स में एक फीसदी…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में जूनियर डॉक्टरों ने कोविड-19 के इलाज को लेकर राज्य सरकार के एक फैसले के खिलाफ अनिश्चितकालीन आंदोलन की शुरुआत कर दी है। जिले के सागर दत्त मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के जूनियर डॉक्टर और प्रशिक्षु इसमें शामिल हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सरकार के इस कदम के कारण वे अन्य रोगियों का इलाज नहीं कर पाएंगे और अन्य बीमारियों का इलाज करना नहीं सीख सकेंगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कोविड -19 अस्पताल में तब्दील करने से पहले अस्पताल में 500 बेड होने चाहिए लेकिन फिलहाल इतनी अधिक संख्या में यहां बेड…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) के सत्र को संबोधित कर रहे हैं. पीएम ने कहा कि 95 वर्ष से निरंतर देश की सेवा करना, किसी भी संस्था या संगठन के लिए अपने आप में बहुत बड़ी बात होती है. आईसीसी ने पूर्वी भारत और उत्तर पूर्व के विकास में जो योगदान दिया है, विशेषकर वहां की मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट्स को, वो भी ऐतिहासक है. पीएम मोदी ने कहा कि आईसीसी ने 1925 में अपने गठन के बाद से आज़ादी की लड़ाई को देखा है, भीषण अकाल और अन्न संकटों को देखा है और भारत की विकास पथ का…

Read More

फिल्म एक्ट्रेस मंदाना करीमी बॉलीवुड में एक चर्चित नाम हैl वह कई फिल्मों में भी काम कर चुकी है लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उनके पास काम नहीं था था और वह बेघर भी थीं। मंदाना करीमी इस हफ्ते Zee5 के शो द कैसिनो के साथ एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं, ने हाल ही में कहा है कि जब समय सबसे खराब था, तो वह बेघर भी हो गई थीं। एक्ट्रेस मंदाना करीमी कहा कि उन्हें दो साल तक कोई काम नहीं मिला था और इसके चलते वह अपना गुजारा करने के लिए दोस्तों पर निर्भर…

Read More