मप्र में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। राजधानी भोपाल में रोजाना कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने भोपाल में 31 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को एक दिन के कर्फ्यू का आदेश जारी किया है। एक दिन के कर्फ्यू में डेयरी, अस्पताल और मेडिकल सुविधाओं को छोडक़र टोटल लॉकडाउन होगा। एक दिन कर्फ्यू लगाए जाने के फैसले पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं, साथ ही कोरोना मामले पर सराकर को विफल बताया है। कोरोना संक्रमण को लेकर कर्फ्यू लगाने के फैसले पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने रविवार…
Author: shivam kumar
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि वैश्विक स्तर की तुलना में भारत में कोरोना के खिलाफ सबसे सफल लड़ाई लड़ी जा रही है, यह पूरी दुनिया देख रही है। रविवार को शाह ने गुरुग्राम जिले के खादरपुर में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल द्वारा आयोजित अखिल भारतीय पौधरोपण अभियान के दौरान यह बातें कहीं। अपने संबोधन में उन्होंने सुरक्षाबलों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि देश में इस जंग को सरकार के साथ-साथ 130 करोड़ की जनता ने भी लड़ा है। सुरक्षाबलों ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक नया उदाहरण पेश किया है। कई जवानों ने इस…
भाजपा सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ईओ मणि मंजरी राय खुदकुशी मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। मनियर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी तीस वर्षीया मणि मंजरी राय छह जुलाई को अपने किराए के फ्लैट में पंखे से लटकती हुई पायी गई थीं। माना जा रहा है कि घटनास्थल पर महिला ईओ द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में कुछ लोगों पर गलत काम का दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया था। इस मामले में मणि मंजरी के परिवार वालों ने मनियर नगर पंचायत के चेयरमैन, एक…
वर्ष 2014 से ही हजारों करोड़ रुपये के सारदा और रोजवैली चिटफंड घोटाले की जांच करने वाले केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) पिछले 7 सालों में किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है। अब एक बार फिर जब 2021 का विधानसभा चुनाव करीब आ रहा है तो जांच एजेंसी सक्रिय होने लगी है। एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि रोज वैली और सारदा चिटफंड घोटाला मामले में एक बार फिर संदिग्ध संलिप्तों को नोटिस भेजी जाएगी। दरअसल बंगाल में करीब 15 चिटफंड घोटाले हैं, जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। इसमें बड़े पैमाने पर सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेता मंत्री…
राजधानी गुवाहाटी के जोराबाट पुलिस चौकी अंतर्गत आमभेर गांव में रविवार की तड़के हुए भयावह भू-स्खलन के दौरान मलबे में दबने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ज्ञात हो कि राज्य में पिछले तीन-चार दिनों से लगातार बरसात हो रही है। जिसके चलते पहाड़ी इलाकों में लतागार भू-स्खलन हो रहा है। घटनास्थल पर रविवार की सुबह पहुंची पुलिस की टीम ने बताया है कि शनिवार की देर शाम से हो रही भारी बरसात के बाद रविवार तड़के तकरीबन 03.30 बजे के आसपास हुए भयावह भूस्खलन के दौरान मून दास नामक महिला के घर में सो रहे…
कोलकाता, अनलॉक के दूसरे चरण में पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के विभिन्न शॉपिंग मॉल्स में लोगों की आवाजाही और बिक्री बढ़ गई है। कारोबारियों ने बताया कि कोरोना का संक्रमण अब सबसे अधिक रफ्तार से बढ़ रहा है, लेकिन लोग खरीदारी से पीछे नहीं हट रहे। पिछले महीने की 8 जून से ही कोलकाता के सारे शॉपिंग मॉल को खोलने की अनुमति मिल गई थी। उसके बाद से धीरे-धीरे लोगों का आना जाना शुरू हुआ था। अब जबकि जुलाई के दूसरे सप्ताह में संक्रमण सबसे तेज गति से बढ़ रहा है तो लोग भी तेजी से खरीददारी करने लगे…
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बाद अब अनुपम खेर की मां दुलारी भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। दुलारी खेर को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अनुपम खेर के भाई राजू, भाभी और भतीजी वृंदा माइल्ड कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि भतीजा निगेटिव निकला। अनुपम खेर ने भी अपना टेस्ट करवाया है, वे निगेटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी अनुपम खेर ने रविवार सुबह सोशल मीडिया पर दी है। अनुपम खेर ने ट्विटर एक वीडियो शेयर कर लिखा-‘यह सभी को सूचित करना है कि मेरी मां दुलारी को कोविड (माइल्ड) मिली है। हमने…
देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब साढ़े आठ लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 28,637 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 8,49,553 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 551 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 22,674 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2,92,258 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर भी है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 19,235…
भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लोगों से कोरोना वायरस (कोविड-19) के चलते देश भर में लागू पूर्णबंदी (लॉकडाउन) के दौरान पिछले कुछ महीनों के जीवन पर आत्मनिरीक्षण और मूल्यांकन करने का आग्रह करते हुए कहा कि इस दौरान क्या सही सबक सीखा और ऐसी अनिश्चितताओं से निपटने के लिए खुद को कितना तैयार किया है। उपराष्ट्रपति ने रविवार को लिखे फ़ेसबुक पोस्ट में कोरोना महामारी के कारणों और परिणामों पर लोगों के साथ जुड़ने की बात करते हुए 10 सवाल सामने रखे, जिनके जवाबों से पिछले चार महीनों से ज्यादा समय में लॉकडाउन के दौरान सीखे गए सबक का…
बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए उत्तर प्रदेश शासन ने दो दिन के लिए दोबारा लॉकडाउन लगाया है। लॉकडाउन 13 जुलाई शाम पांच बजे तक रहने वाला है। इस बीच अब तक जिला गौतमबुद्ध नगर में लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले में 18 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज किए गए और 62 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में 200 चेकिंग प्वाइंट पर 1950 वाहनों को चेक किया गया जिसमें से 973 वाहनों का चालान व 4 वाहन को सीज किया गया। उन्होने बताया कि 40650…
श्रीनगर पुलिस ने तहरीक-ए-हुर्रियत के चेयरमैन मोहम्मद अशरफ सेहराई को उनके कुछ साथियों के साथ रविवार सुबह हिरासत में लिया है। पुलिस ने सेहराई को उनके निवास स्थान से हिरासत में लिया। मोहम्मद अशरफ सेहराई कश्मीरी अलगाववादी नेता और तहरीक-ए-हुर्रियत के अध्यक्ष हैं। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार मोहम्मद अशरफ सेहराई को रविवार सुबह उनके निवास स्थान से हिरासत में लिया गया है। अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि सेहराई पर यह कार्रवाई किस मामले में की गई है। बता दें कि मोहम्मद अशरफ सेहराई को 19 मार्च 2018 में तहरीक-ए-हुर्रियत की मजलिस-ए-शोरा द्वारा…
