काठमांडू। भारत और नेपाल के बीच जारी सीमा विवाद के बीच आज एक हाई-लेवल मीटिंग होने वाली है। दोनों देशों के बीच जारी तनाव के बीच यह पहली वार्ता है। इस वार्ता का आयोजन निगरानी तंत्र के तहत हो रहा है। इस सिस्टम की शुरुआत साल 2016 में हुई थी और इसका मकसद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय प्रोजेक्ट्स पर नजर रखना था। गौरतलब है कि शनिवार को नेपाल के प्रधानमंत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की थी। इसके बाद ही आज इस वार्ता के आयोजित होने की खबरें आई हैं। भारत और नेपाल के बीच यूं…
Author: shivam kumar
जम्मू-कश्मीर के बारामुला में आतंकी हमला हुआ है। आतंकवादियों ने बारामुला जिले के क्रेरी इलाके में सीआरपीएफ और पुलिस की एक संयुक्त नाका पार्टी पर फायरिंग की है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के इंस्पेक्टर जनरल विजय कुमार ने बताया कि हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक एसपीओ अधिकारी और सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए हैं। हमले के बाद आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। पूरे इलाके में तलाश अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, पुलवामा जिले में आतंकवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी को सुरक्षा बलों ने बरामद किया है। पुलिस ने जानकारी दी कि…
गढ़वाल रायफल्स के हवलदार राजेंद्र सिंह (35) का शव सात महीने बाद देहरादून में बरामद हुआ है. राजेंद्र सिंह जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलएसी) पर पैट्रोलिंग के दौरान एवलांच का शिकार हो गए थे. पिछले 7 महीने तक उनका कोई पता नहीं चला लेकिन शनिवार को राजेंद्र सिंह के परिवार को बरामदगी की सूचना दी गई. राजेंद्र के परिजनों के मुताबिक, सेना ने मई महीने में राजेंद्र सिंह की ‘बैटल कैजुएलिटी’ (युद्ध में शहीद) की घोषणा की थी. इस महीने के शुरू में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राजेंद्र की पत्नी को सांत्वना संदेश भी भेजा…
महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा कहने के बाद युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत से दबाव थोड़ा कम होगा। मगर भारत के तीन पूर्व विकेटकीपरों का मानना है कि निकट भविष्य में लोकेश राहुल उनके सर्वश्रेष्ठ विकल्प है। नयन मोंगिया, एमएसके प्रसाद और दीप दासगुप्ता ने इस बात पर सहमति जताई कि वर्तमान में टीम में इस जगह के लिए राहुल और पंत के बीच मुकाबला होगा, जिसमें तीसरे स्थान पर संजू सैमसन हैं। भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में से एक रहे मोंगिया ने रविवार को कहा कि राहुल, मुझे लगता है कि 50 ओवरों के प्रारूप के लिए…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 26 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 57 हजार 982 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 26,47,664 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 941 लोगों की मौत हो गई। इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 50,921 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 6,76,900 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर भी है कि कोरोना से अबतक 19,19,843 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी…
देश के समग्र विकास में लगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार से गिरिराज सिंह के संसदीय क्षेत्र बेगूसराय को लगातार बड़ा तोहफा मिल रहा है। हाल के वर्षों में तीस हजार करोड़ से अधिक की बड़ी परियोजनाओं का क्रियान्वयन शुरू होने के बाद अब देश के दूसरे किसान स्पेशल ट्रेन का नियमित परिचालन बेगूसराय से शुरू किया गया है। यह किसान स्पेशल ट्रेन बेगूसराय के बरौनी डेयरी से एक-एक दिन के अंतराल पर राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड द्वारा विकसित चार टैंकर में चालीस-चालीस हजार लीटर दूध लेकर तीव्र गति से पड़ोसी राज्य झारखंड के टाटानगर तक जाती…
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर तथा उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता चेतन चौहान के निधन पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री नवीन ने ट्वीट कर कहा कि एक खिलाड़ी व बाद में एक प्रशासक के रुप में उन्होनें अपनी एक छाप छोड़ी है। उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।
भारतीय रेलवे ने गरीब कल्याण रोज़गार अभियान के तहत बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित 6 राज्यों में 5.5 लाख से अधिक मानवदिवस का रोजगार सर्जित किया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल इन परियोजनाओं में हुई प्रगति और इस योजना के तहत इन राज्यों के प्रवासी मजदूरों के लिए जुटाए गए कार्य के अवसरों के बारे में नजदीकी निगरानी कर रहे हैं। इन राज्यों में 2,988 करोड़ रुपये की लागत की लगभग 165 रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का निष्पादन किया जा रहा है। 14 अगस्त, 2020 तक, 11296 श्रमिक इस अभियान में शामिल किए गए हैं…
करोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में करीब 100 अंकों की तेजी देखने को मिली है। साथ ही मिडकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.56 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है। तेल-गैस शेयरों में आज कमजोरी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.19 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। फिलहाल बॉबे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों…
तेल कंपनियों ने लगातार दूसरे दिन पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी की है। सोमवार को पेट्रोल की कीमत में 12 पैसे से लेकर 16 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसी के साथ राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 15 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 80.73 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 82.30 रुपये, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 87.45 रुपये और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 83.87 रुपये है।…
श्वेता सिंह कृति ने सोशल मीडिया पर साझा कि सुशांत सिंह राजपूत के बचपन की तस्वीर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने पूरे हो चुके है, लेकिन अब तक सच सामने नहीं आ पाया है. उनके फैंस और परिवार इस मामले की जांच सीबीआई के हाथ में सौपने की सरकार से लगातार गुहार लगा रहे है और जल्द से जल्द सच सामने लाने और सुशांत को न्याय दिलाने की अपील कर रहे हैं. वहीं इन सब के बीच सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कृति ने सोशल मीडिया पर सुशांत के बचपन की एक तस्वीर साझा…
