देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शशिधर जगदीशन होंगे। शशिधर जगदीशन 26 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे सीईओ आदित्य पुरी की जगह कार्यभार ग्रहण करेंगे। आदित्य पुरी किसी प्राइवेट बैंक के चीफ के लिए रेग्यूलेटर द्वारा निर्धारित अधिकतम 70 साल की आयु की सीमा अक्टूबर में पूरी होने पर एचडीएफसी बैंक से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक को नए सीईओ के लिए अपनी अनुमति दे दी है। जिसके बाद बैंक ने जगदीशन को अपना नया सीईओ नियुक्त करने का फैसला…
Author: shivam kumar
श्रीनगर-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। श्रीनगर-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेना की 29 आरआर की रोड ओपनिंग टीम को एक आईईडी मिला। रोड ओपनिंग टीम को यह आईईडी टप्पर पट्टन के पेट्रोल पंप के पास एक पुल के नीचे लगाया हुआ मिला। आईईडी मिलने पर रोड ओपनिंग टीम के जवानों ने बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया और उन्होंने तुरन्त आईईडी को निष्क्रिय कर दिया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की लद्दाख इकाई के अध्यक्ष व सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके स्वस्थ व लंबी उम्र की कामना की है। नड्डा ने मंगलवार को ट्वीट कर अपने बधाई संदेश में कहा, ‘लद्दाख के सांसद व प्रदेश अध्यक्ष को जामयांग सेरिंग नामग्याल को जन्मदिन की बधाई। आप केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के विकास और समृद्धि के लिए काम कर रहे हैं और अपनी गतिशीलता के साथ पार्टी को ताकत भी दे रहे हैं। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।’ नामग्याल…
सदियों से प्रतीक्षित भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन बुधवार को किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देशभर से संत महात्माओं की टोली भव्य कार्यक्रम में शामिल होगी। इस बीच मंदिर की नींव में देशभर के सभी प्रमुख तीर्थ स्थलों की मिट्टी डाली जा रही है। सभी ज्योतिर्लिंगों, शक्तिपीठों की मिट्टी लाई जा रही है। इसमें पश्चिम बंगाल से भी गंगासागर तथा मां काली के शक्तिपीठ की मिट्टी जाएगी। दक्षिणेश्वर तीर्थ स्थल से भी मिट्टी ले जाई जा रही है। इसके साथ ही राम मंदिर के निर्माण के लिए 1990 में राम कुमार कोठारी और शरद…
आखिरकार कार सेवकों का और राम जन्म भूमि आंदोलन में हिस्सा लेने वाले सभी भक्तों का वर्षों पुराना सपना आज साकार होने जा रहा है। यह समस्त हिन्दू समाज को गौरवान्वित और रोमांचित कर रहा है। यह उद्गार अयोध्या में कार सेवा में हिस्सा लेते हुए विवादित ढांचा के इतिहास बनने के दौरान जीवन और मौत के बीच झुलने वाले असम के शिवसागर जिला में रहने वाले व मूल रूप से बिहार निवासी विकास कुमार का है। कारसेवा में देश के अन्य हिस्सों की तरह असम के कारसेवकों ने भी निभाया था अहम योगदान। विकास कुमार ने हिन्दुस्थान समाचार के साथ…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत और सरकार्यवाह सुरेश उपाख्य भैयाजी जोशी मंगलवार सुबह पुष्पक एक्सप्रेस से लक्ष्मणपुरी(लखनऊ) पहुंचे। संघ प्रमुख रेलवे स्टेशन से सीधे संघ के निरालानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर के लिए रवाना हो गए। संघ के ये दोनों पदाधिकारी अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को हो रहे भूमि पूजन व कार्यारम्भ समारोह में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे हैं। लक्ष्मणपुरी से दोपहर बाद श्रीराम नगरी के लिए प्रस्थान करेंगे। अवध प्रान्त के सह प्रान्त कार्यवाह प्रशान्त भाटिया ने बताया कि भागवत व भैयाजी जोशी समेत संघ के अन्य…
श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को समीक्षा की। भूमि पूजन में 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भी उपस्थित होंगे। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्ण रूप से कोविड-19 के प्रोटोकोल का पालन किया जाये तथा सोशल डिस्टेंसिग पर विशेष बल दिया जाये। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मुख्य कार्यक्रम स्थल पर जैसे हेलीपैड, जन्मभूमि परिसर अलग-अलग स्थानो पर वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया जाये तथा ऐसा ब्रीफिंग किया जाये कि…
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का नाम लिए बगैर उन पर सोमवार को करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजस्थान के केंद्रीय मंत्री ने ओवर एंबिशियस बनकर जो गेम प्ले किया, उसके लिए उन्हें जनता कभी माफ नहीं करेगी। नए-नए एमपी बने थे। केन्द्र में मंत्री बनने का जल्दी चांस मिल गया, इसलिए जल्दबाजी में पूरा कूद गए। इसलिए टेकऑफ करने के चक्कर में धराशायी हो गए। मुख्यमंत्री गहलोत जैसलमेर से लौटने के बाद सोमवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए हमारे विधायकों को रक्षाबंधन जैसा त्योहार भी परिजनों…
विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले का जवाब पूरा देश मांग रहा है। इसका जवाब राज्य सरकार को देना चाहिए। इस मामले पर वह किसी भी तरह की राजनीति नहीं करना चाहते हैं। देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि मुंबई पुलिस पूरी तरह सक्षम है। इसी पुलिस के साथ उन्होंने 5 साल तक काम किया है। लेकिन इस समय ऐसा लग रहा है कि मुंबई पुलिस राजनीति दबाव में काम कर रही है। फडणवीस ने कहा कि मुंबई पुलिस की वजह से ही मुंबई पूरी तरह सुरक्षित…
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमवार को उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की कक्षाओं के लिए अब आठ सप्ताह का वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया है। मंत्रालय ने पहले चार सप्ताह का शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया गया था। कोविड-19 के कारण घर पर रहने के दौरान छात्रों को सार्थक रूप से शैक्षिक गतिविधियों से जोड़े रखने के लिए शैक्षणिक कैलेंडर बनाया गया है। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर एनसीईआरटी द्वारा एमएचआरडी के मार्गदर्शन में विकसित किए गए हैं। इस अवसर पर निशंक ने कहा…
भारत अब एयरोस्पेस की दुनिया के अग्रणी देशों में अपना नाम दर्ज कराने के साथ ही रक्षा वस्तुओं में 2025 तक 35,000 करोड़ रुपये के निर्यात सहित 1,75,000 करोड़ रुपये का कारोबार हासिल करने की योजना बना रहा है। रक्षा मंत्रालय ने रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया (डीएपी) 2020 का मसौदा जारी किया है। इस मसौदे में आत्मनिर्भरता और निर्यात के क्षेत्र में खुद को मजबूत करने के लिए देश की रक्षा उत्पादन क्षमताओं को बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार ने रक्षा खरीद प्रक्रिया (डीपीपी) को अब ‘रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया (डीएपी) 2020’ नाम दिया है। इसके दूसरे मसौदे को…
