Author: shivam kumar

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 की समाप्ति की पहली वर्षगाठ तथा पांच अगस्त को अयोध्या में नींव का पत्थर रखने के चलते आतंकियों और अलगाववादियों के हिंसक प्रदर्शनों की आशंका के कारण प्रशासन ने सोमवार देर रात को श्रीनगर में कर्फ्यू घोषित कर दिया था। यह कर्फ्यू आज यानि मंगलवार को भी जारी है और बुधवार तक जारी रहेगा। श्रीनगर में कई संगठनों ने पांच अगस्त को काला दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया है। प्रशासन ने पूरी कश्मीर घाटी में प्रतिबंध के दौरान आवश्यक सेवाओं और आपातकालीन चिकित्सा सेवा को छोड़कर अन्य किसी भी प्रकार के आवागमन व गतिविधि…

Read More

पाक सेना ने मंगलवार सुबह पुंछ जिले की कृष्णाघाटी सेक्टर में बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। इस गोलीबारी में एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया है। भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से मंगलवार सुबह पुंछ जिले की कृष्णाघाटी सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी शुरू कर दी। इस दौरान पाक ने नियत्रंण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शैल दागे। इस गोलीबारी में एक स्थानीय नागरिक घायल…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धारमैया का कोरोना परीक्षण पॉजिटिव आया है। सिद्धारमैया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि उनका कोरोना परीक्षण पॉजिटिव आया है। डॉक्टरों के परामर्श के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिद्धारमैया के पुत्र डॉ यतीन्द्र के अनुसार, उनके पिता सोमवार से बुखार से पीड़ित थे। बाद में, उनका रैपिड एंटीजेन टेस्ट कराया गया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने उनके संपर्क में आने वालों से आग्रह किया है कि वह बीमारी के लक्षणों को पहचान कर खुद  एकांतवास में रहें। एक दिन पूर्व कर्नाटक…

Read More

अमेरिका में नौकरी की चाह रखने वाले भारतीय आइटी पेशेवरों को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत अब अमेरिका की सरकारी एजेंसियां एच-1बी वीजा धारकों को नौकरी पर नहीं रख सकेंगी. ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी कामगारों के हितों को बचाने के नाम पर 23 जून को इस साल के अंत तक के लिए एच-1बी विदेशी कामगारों को अमेरिका में काम करने के लिए जरूरी अन्य वीजा को निलंबित करने ऐलान किया था. 24 जून से प्रभावी होगा फैसला अमेरिका में यह फैसला 24 जून से ही प्रभावी…

Read More

 बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में आज बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई होगी. हाई कोर्ट में याचिका दायर कर सुशांत की मौत की जांच सीबीआई से करानी की मांग की गई है. एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक बॉम्बे हाइकोर्ट को भेजे गए पत्र में मुंबई पुलिस पर कई संगीन आरोप भी लगाए गए हैं. याचिकाकर्ता ने ये अपील की है कि बॉम्बे हाईकोर्ट मामले का संज्ञान ले औऱ सीबीआई या किसी अन्य निष्पक्ष जांच एजेंसी को मामला दे. या फिर कोर्ट अपनी निगरानी में एक एसटीआई का गठन करके मामले की जांच करवाए. बता दें…

Read More

कोरोना काल में बुरी तरह प्रभावित होटल व हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में करीब 75 फीसदी कर्मचारियों की नौकरियों पर तलवार लटकी हुई है। ये होटलों के स्थाई कर्मचारी हैं, जबकि अस्थाई व ठेके पर काम करने वालों की छुट्टी तो पहले ही हो चुकी है। उद्योग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छंटनी की प्रक्रिया लगातार जारी है और जिनकी नौकरियां बची हुई हैं, उनको 20 से 50 फीसदी तक वेतन कटौती का सामना करना पड़ रहा है। होटल कारोबार के जानकार बताते हैं कि होटल व हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के हालात काफी खराब हैं और इसमें अगले दो महीनों में सुधार…

Read More

दुनिया भर में कोरोना वैक्सीन पर काम चल हो रहा है। इस बीच भारत ने ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन के एडवांस ट्रायल की मंजूरी दे दी है। शीर्ष ड्रग रेगुलेटर ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोविड -19 वैक्सीन के लिए देश में मानव परीक्षण करने संबंधी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के आवेदन को मंजूरी दे दी है।

Read More

शेयर बाजार एक ऐसी जगह है, जहां बिना किसी मेहनत के पैसे कमाये जा सकता है। बस आपको थोड़ा सोच समझ कर फैसला लेना है। अगर आप थोड़ा दिमाग लगाकर शेयर में पैसा लगायेगें तो आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही शेयरों के बारें में बताने जा रहे हैं, जिनमें पैसा लगाकर आप अच्छा-खासा मुनाफा कमा सकते हैं। इन शेयरों में लगाये पैसा – रिलायंस, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक और इन्फोसिस के अलावा भारती एयरटेल, एचयूएल, एचसीएल टेक, एचडीएफसी, आईटीसी और विप्रो ये ऐसे शेयर हैं, जिनमे आज आप पैसा लगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। सिर्फ…

Read More

भारत और चीन के सैन्य कमांडरों के बीच पांचवें दौर की रविवार को हुई बेनतीजा बैठक के बाद अब शीर्ष सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर ‘मंथन शुरू कर दिया गया है कि बार-बार चीन के साथ हो रही बैठकों के बावजूद पूरी लद्दाख की सीमा के विवाद का हल कैसे निकाला जाए। पिछली बैठकों में अगर चीन के साथ जिन मुद्दों पर सहमति बनी भी है तो उस  पर चीन अमल नहीं कर रहा है। इसलिए बैठक से पूर्व उसी दिन दिए गए विदेश मंत्री एस. जयशंकर के उस बयान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि चीन…

Read More

वैश्विक बाजारों से मिले अच्छे संकेतों से कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ खुले। कारोबार के शुरुआत में बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में करीब 200 अंकों की तेजी देखने को मिली। दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.70  प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 156 अंक यानी 0.42 प्रतिशत…

Read More

भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य राम मंदिर की आधारशिला रखने का कार्यक्रम 05 अगस्त को आयोजित किया गया है। सैकड़ों सालों से अनगिनत आंदोलनों और हजारों लोगों की कुर्बानी के बाद आखिरकार भव्य राम मंदिर निर्माण का सपना पूरा होने जा रहा है। इसलिए पूरे देश में हिंदू समुदाय के बीच खुशी का माहौल है। उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में दीपावली मनाई जाएगी। लोगों ने अपने अपने घरों पर दिए जलाने और शंख बजाने का निर्णय लिया है लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार ने वहां के निवासियों की मुश्किलें लॉकडाउन लागू कर बढ़ा दी है।…

Read More