सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी अवमानना नोटिस का जवाब देते हुए वकील प्रशांत भूषण ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के कामकाज के तरीके और उसकी सद्भावपूर्ण आलोचना करना कोर्ट की अवमानना नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा है कि चीफ जस्टिस की आलोचना करना सुप्रीम कोर्ट का मान गिराना कतई नहीं है। कुल 142 पेजों के हलफनामे में प्रशांत भूषण ने अपने ट्विटस को सही करार दिया है। प्रशांत भूषण ने वकील माहेक माहेश्वरी की मूल शिकायत की प्रतियों की मांग की है, जिसके आधार पर कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए उन्हें नोटिस जारी किया था। प्रशांत भूषण ने…
Author: shivam kumar
राज्य में कल आधी रात से लेकर आज शाम तक भूकंप के छह झटके दर्ज किये गये। इनमें सबसे अधिक तीव्रता के भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 थी और इसका केन्द्र पाकिस्तान की सीमा के पास कच्छ के खवाड़ा से 35 किलोमीटर दूर बताया। इसके अलावा भरूच में लगे भूकंप की तीव्रता 3.3 थी, इसका केन्द्र भरुच से 7 किमी दूर था। अन्य भूकंप के झटकों की तीव्रता इनसे कम की थी। भूकंप ने आज भरूच, धरोई, भचाऊ, कच्छ और पालघर को हिला दिया। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। भरुच में आज शाम 5.19 बजे 3.3 तीव्रता…
दुनिया भर के तमाम देशों में सैकड़ों टीमें कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने में लगी हैं। लेकिन इसी बीच रूस, ब्रिटेन, अमेरिका और चीन से वैक्सीन बनाने में आगे बताया जा रहा है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन का कहना है कि वर्ष 2021 तक कोरोना वायरस की वैक्सीन मिल पाएगी। लेकिन लोगों तक इस वैक्सीन को पहुंचने में अभी और समय लगेगा। हालांकि, इसी बीच रूस ने सभी को चौंकाते हुए बड़ा ऐलान कर दिया है। रूस का कहना है वह देश में अक्टूबर से ही मास वैक्सीनेशन का कार्यक्रम शुरू करने वाला है। रूस ने यह भी कहा है कि…
पूरी दुनिया कोरोना महामारी से प्रभावित है। इस बीच, कोरोना से निपटने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कोई सफल परीक्षण सामने नहीं आया है। बेंगलूरु के जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस साइंटिफिक रिसर्च ने कोरोना महामारी से छुटकारा पाने के लिए एक पूर्वानुमान मॉडल तैयार किया है, जो महामारी से पहले की जरूरतों के बारे में जानकारी देगा। वह बताएगा कि कितने संक्रमित और किस तरह के मरीजों के इलाज के लिए किन चीजों की आवश्यकता होगी। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करने वाले संस्थान ने इटली और न्यूयॉर्क में कोरोना महामारी के…
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित सुसाइड का मामला हर रोज नया मोड़ ले रहा है. मामले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए बिहार पुलिस ने रविवार को अपने एक तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को मुंबई भेजा था. मुंबई पहुंचकर विनय तिवारी अपना पहला बड़ा कदम उठा पाते, उससे पहले ही बीएमसी ने उन्हें क्वारंटीन कर दिया. अब इस पर राजनीति तेज हो गई है. उधर, बिहार पुलिस ने सुशांत के मित्र दीपेश सिद्धार्थ पठानी को नोटिस भेजा था. इसके बाद दीपेश रविवार की रात बिहार पुलिस के सामने हाजिर हुए, जबकि सिद्धार्थ ने भी पुलिस से…
कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार मेंं घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ खुला। सोमवार को कारोबार के पहले दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 11.16 अंक नीचे और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 15.9 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। इससे पहले शुक्रवार को बीएसई 111.81 अंक ऊपर और निफ्टी 37.35 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। उस दिन उतार-चढ़ाव के बाद कारोबार के अंत में बीएसई 129.18 अंक नीचे…
सत्र नगरी के रूप में विख्यात बरपेटा अपनी अनूठी वैभवशाली पारंपरिक विशेषताओं के लिए विश्वविख्यात रहा है। यहां की प्राचीन हाथी दांत की कला अपने आप में मौलिक है। इस वजह से इसकी लोकप्रियता राज्य की सीमाएं तोड़कर वैश्विक रही है। बरपेटा का हाथी दांत शिल्प एक ऐसा शिल्प है जो अनूठा है लेकिन अब सरकारी प्रोत्साहन न मिलने के चलते इस कला के शिल्पकार उपेक्षित हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सरकार ने वर्ष 1977 में हाथी दांत पर पाबंदी लगा दी है। क्योंकि वन्य जीवों रक्षकों का मानना है कि हाथी दांत के लिए लोग हाथियों को मार…
लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने रक्षा बंधन के पावन पर्व पर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में बिरला ने कहा ‘मैं साथी नागरिकों को भाई बहन के प्रेम और स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षा बंधन की हार्दिेक मंगलकामनाएं देता हूं। यह दिन आप सभी के जीवन में खुशियां सुख और समृद्धि लेकर आए, ईश्वर से मेरी यही कामना है।’ बिरला ने कहा ‘रक्षा बंधन का पर्व भारतीय संस्कृ्ति और परम्परा का महत्वपूर्ण भाग है। पौराणिक काल से लेकर आधुनिक काल तक विभिन्न अवसरों पर रक्षा बंधन का त्यौहार मनाए जाने तथा इसके महत्व का उल्लेख मिलता है।…
भारत और चीन के सैन्य कमांडरों के बीच पांचवें दौर की अहम बैठक करीब 10 घंटे चली लेकिन पूर्वी लद्दाख के डेप्सांग मैदानी क्षेत्र, पैंगोंग झील और गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स एरिया के विवादित मुद्दों का कोई हल नहीं निकल पाया। रविवार सुबह करीब 11 बजे से यह बैठक लद्दाख में चीन की ओर स्थित मॉल्डो में हुई। तीनों जगहों से चीन पीछे हटने को तैयार नहीं है, इसलिए एक बार फिर भारत को दो टूक कहना पड़ा कि एलएसी पर 5 मई के पहले की स्थिति बहाल किये बिना अब आगे चीन से वार्ता नहीं होगी। भारत की ओर से सेना…
केदारनाथ धाम में प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी अन्नकूट उत्सव का परंपरागत रूप से मनाया गया। इस अवसर पर भोले बाबा को नए अनाज का भोग लगाया गया। हालांकि इस बार कोरोना के चलते भक्त भगवान के इस अलौकिक रूवरूप के दर्शन नहीं कर पाए। प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर अन्नकूट पर्व मनाया जाता है। भगवान केदारनाथ जी को नये अनाज का भोग लगाया जाता है। नये चावलों को पकाकर भगवान केदारनाथ जी को चढ़ाया जाता है तथा पके चावलों से शिवलिंग को ढक दिया जाता है। आज चावलों को मंदाकिनी नदी में प्रवाहित कर दिया…
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के संकल्प का आह्वान किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने संदेश में कहा, रक्षा बंधन पर सभी देशवासियों को बधाई! राखी प्रेम और विश्वास का वह अटूट धागा है जो बहनों को भाइयों से जोड़ता है। आइए, आज हम सब महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प दोहराएं। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा, रक्षा बंधन के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! राखी भाई बहन के पवित्र स्नेह की…
