पंजाब पुलिस ने तरनतारन जिले में दो तस्करों समेत पाक सरहद पर तैनात एक बीएसएफ के सिपाही को गिरफ्तार करके पाक समर्थित नशों और हथियारों की तस्करी के एक रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मस्कट, ओमान से फरार हुए सरगना सतनाम सिंह उर्फ सत्ता के प्रत्यारोपण की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने रविवार को बताया कि सत्ता ने गुरमीत सिंह के नाम पर जारी किये गए जाली पासपोर्ट और आधार कार्ड का प्रयोग किया था। उन्होंने कहा कि सत्ता की अनुचित साधनों से अर्जित जायदाद, जिसको उसने संधू कॉलोनी अमृतसर में अपने परिवार की…
Author: shivam kumar
पिता बने अभिनेता आफताब शिवदासिनी ,पोस्ट शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी मस्त, कसूर, मुस्कान ,मस्ती,दस कहानियां, बिन बुलाये बरात, क्या कूल है हम आदि फिल्मों में अपने शानदार अभिनय का लोहा मनवा चुके अभिनेता आफताब शिवदासिनी और उनकी पत्नी निन दुसांझ अब एक बच्ची के माता पिता बन चुके हैं।इसकी जानकारी खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिये दी। आफताब शिवदासिनी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आफताब और निन की हथेलियों के बीच उनकी बेटी के पैर नजर आ रहे हैं।इस खूबसूरत तस्वीर को फैंस के साथ साझा करते हुए आफताब ने लिखा-‘हमारी…
धर्म रक्षा संघ की ओर से ब्रज की पवित्र रज से निर्मित रजत शिला आखिरकार रविवार को संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास को सौंप दी। जिसे देख भावुक हुए नृत्यगोपाल दास महाराज ने रजत शिला को अपने मस्तक पर लगा लिया और नमन किया, क्योंकि महंत स्वयं मूलरूप से ब्रजवासी है। यह जानकारी रविवार की शाम सौरभ गौड़ ने दी है। मथुरा से रजत शिला को लेकर धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़ एवं बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत गोपेश गोस्वामी तथा संघ के राष्ट्रीय प्रभारी महामंडलेश्वर स्वामी रूद्रदेवानंद रविवार अयोध्या…
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश के ज्यादातर जिलों में टिड्डियों का प्रकोप बढ़ चुका है। 33 जिलों में एकाध को छोडक़र सभी जिलों में टिड्डियों का प्रकोप है। इसके लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा गया है कि वे इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करें। हम किसानों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होने देंगे। गहलोत ने रविवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि टिड्डियों के प्रकोप से पहले रबी की फसलें खत्म हो गई थी और खरीफ की फसलों पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि करीबन 30 साल पहले टिड्ढियों का ऐसा प्रकोप देखने को मिला…
भारत और चीन के सैन्य कमांडर रविवार को जहां एक तरफ पांचवें दौर की अहम बैठक लद्दाख में चीन की ओर स्थित मॉल्डो में कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ ताजा सेटेलाइट तस्वीरों में खुलासा हुआ है कि पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने अपने काशगर एयरबेस पर 6 शियान एच-6 बॉम्बर तैनात कर रखे हैं। भारत और चीन के बीच सबसे विवादित क्षेत्र पूर्वी लद्दाख की पैंगॉन्ग झील से काशगर एयरबेस की 690 किमी. दूरी है। एक ओर चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत के साथ शांति और स्थिरता कायम करने के लिए बैठक कर रहा है तो दूसरी ओर पीपल्स लिबरेशन आर्मी सीमा के पास ही…
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के डेथ केस में बिहार पुलिस लगातार तहकीकात कर रही है, इसके लिए बिहार पुलिस ने एक टीम मुंबई भी भेजी थी। हालांकि खबरें ये भी आई की मुंबई पुलिस बिहार पुलिस के साथ कॉपरेट नहीं कर रही हैं। खैर इन सब के बीच बिहार पुलिस के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने एक इंटरव्यू में कहा कि “कुछ दिन पहले शाम को हमारी टीम की वहां के डीसीपी से अच्छी बात हुई है। अभियुक्त पक्ष कोर्ट गया है। हमें जिस दिन ये मौका मिल गया उस दिन सत्य की जीत होगी।” बिहार पुलिस के डीजीपी ने कहा कि…
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से कुछ दिनों पहले ही उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियन ने भी सुसाइड कर लिया था, इसके बाद 14 जून को सुशांत राजपूत के सुसाइड करने की खबर सामने आई। मुंबई पुलिस के बाद अब बिहार पुलिस भी इस मामले में जांच कर रही है, साथ ही दिशा और सुशांत के केस के बीच कनेक्शन ढूंढने की कोशिश कर रही है। इसी सिलसिले में बिहार पुलिस की एक टीम शनिवार शाम को मालवणी पुलिस थाने भी पहुंची थी, लेकिन जिस तरह का रवैया मुंबई पुलिस इस केस में दिखा रही है, उसे बिहार पुलिस के लिए काफी मुश्किलें खड़ी…
उत्तर प्रदेश सरकार की प्राविधिक शिक्षा मंत्री रही कमल रानी वरुण भले ही कोरोना की जंग न जीत सकी हों, पर राजनीति में अपने दम पर वह कर दिखाया जो एक साधारण गृहणी के लिए असंभव था। पार्षद से राजनीतिक सफर शुरु करने वाली कमल रानी को पार्षद रहते ही भाजपा ने 1996 में घाटमपुर की लोकसभा सीट से टिकट देकर ऐसी चुनौती दी जिसको पार पाना आसान नहीं था, क्योंकि राम मंदिर लहर होने के बाद भी 1991 में इसी सीट से वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चुनाव हार चुके थे। रामनाथ कोविंद उन दिनों कानपुर परिक्षेत्र में भाजपा के…
लम्बी लड़ाई एवं न्यायिक प्रक्रिया के बाद राम नगरी अयोध्याधाम में भगवान श्रीराम का दिव्य और भव्य मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अगस्त को भूमि पूजन करेंगे। इस शुभ मुहूर्त को लेकर जहां दुनिया भर के राम भक्त उत्साहित हैं, वहीं तीर्थराज प्रयाग स्थित महावीर भवन भी गर्व से आह्लादित है। दरअसल राम मंदिर आंदोलन की पूरी पटकथा इसी भवन से लिखी गई थी। तीर्थराज प्रयाग में महर्षि भरद्वाज आश्रम के पास स्थित महावीर भवन राम मंदिर आंदोलन के महानायक रहे अशोक सिंहल का निवास रहा है। स्वर्गीय सिंहल विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष भी…
अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ काफी समय से चर्चा में हैं। यह फिल्म पहली फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना की बायोपिक है जिन्होंने साल 1999 में भारत-पाकिस्तान के बीच करगिल युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ का ट्रेलर 1 अगस्त को रिलीज हो गया। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 12 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। गुंजन सक्सेना ने वर्ष 1999 में हुए कारगिल युद्ध के दौरान सैनिकों को बचाया था और युद्ध के दौरान…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए लंबी उम्र की कामना की है। नड्डा ने रविवार को ट्वीट कर कहा ‘गुजरात के जनप्रिय मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आप अपनी कर्मनिष्ठा व त्याग से गुजरात की अभ्युदय यात्रा को सतत् अग्रसित करते रहेंगे। मैं आपके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।’ रूपाणी का जन्म 02 अगस्त 1956 को यंगून (म्यांमार) में हुआ था। वह 07 अगस्त 2016 से गुजरात के मुख्यमंत्री हैं और पश्चिमी राजकोट विधानसभा से विधायक…
