Author: shivam kumar

अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए सुर्खियों में रहती है। सुशांत के निधन के बाद नेपोटिज्म को लेकर बहस हो रही है। कंगना रनौत ने भी सुशांत को लेकर कई बयान दिए हैं। कगंना ने कई फिल्ममेकर्स पर आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत सुशांत के इंसाफ के लिए आवाज उठाती नजर आ रही हैं। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत इन दिनों मनाली में हैं। वह अपनी फैमिली के साथ समय बिता रही हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत के घर के पास शुक्रवार रात किसी ने गोली चलाई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कंगना रनौत…

Read More

 दिल्ली दंगों को लेकर शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने उमर खालिद से भी पूछताछ की। तीन घंटे तक चली इस पूछताछ के दौरान पुलिस की टीम ने उमर खालिद से यह जानना चाहा कि उसकी दिल्ली दंगों कितनी संलिप्तता थी। पुलिस पूछताछ कर उमर खालिद और दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन के बीच संबंधों की पड़ताल कर रही है। दरअसल दंगों के दौरान यूनाइटेड अगेन्स्ट हेट नामक एनजीओ की संदिग्ध संलिप्तता का पुलिस को पता चला था। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। इसी एनजीओ का सदस्य होने की वजह से उमर को पुलिस ने…

Read More

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सुशांत सुसाइड मामले में इंसाफ की मांग की है। श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने मन की बात कही है। श्वेता ने नरेंद्र मोदी और पीएमओ को टैग कर शनिवार को ट्विटर पर लिखा-‘मैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन हूं और मैं पूरे मामले की तत्काल जांच का अनुरोध करती हूं। हम भारत की न्याय व्यवस्था में विश्वास करते हैं और किसी भी कीमत पर न्याय की उम्मीद करते हैं।’ साथ ही श्वेता सिंह कीर्ति ने हैशटैग जस्टिसफॉरसुशांत और सत्यमेवजयते लगाया।…

Read More

राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच पार्टियों और नेताओं की ओर से एक दूसरे पर राजनीतिक हमलों का दौर जारी है। शनिवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। उन्होंने गहलोत पर सियासी शक्ति का बेजा इस्तेमाल करते हुए अपनी बेटी और दामाद को अवैध रूप से करोड़ों रुपये का फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। राज्य मंत्री चौधरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगते हुए पूछा कि आपके झूठे गांधीवादी कुर्ते में छिपी कालेधन की बड़ी जेब राजस्थान की…

Read More

देशभर में शनिवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार मनाया जा रहा है। कोरोना वायरस संकट के बीच अभिनेता सलमान खान ने अपने फैंस को खास अंदाज में ईद की मुबारकबाद दी है। अपने पोस्ट से अभिनेता ने कोरोना मानदंडों का पालन करने के लिए अपने प्रशंसकों को प्रेरित भी किया। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपने पनवेल फार्महाउस पर हैं। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा-‘ईद मुबारक।’ तस्वीर में सलमान खान ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं और अपने चेहरे पर रुमाल बांध रखा है। तस्वीर में सलमान के बैकग्राउंड में…

Read More

एयर मार्शल वीआर चौधरी ने ​शनिवार को भारतीय वायु सेना के ​​पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर ​​कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में पदभार संभाल लिया।​ उन्होंने ​​एयर मार्शल बी सुरेश से चार्ज लिया है। इससे पहले ​शुक्रवार को एयर मार्शल बी सुरेश इस पद से सेवानिवृत्त हो गए थे। एयर मार्शल ​चौधरी को ​​​जनवरी​,​ 2004 में​ ​​वायु सेना पदक और जनवरी​,​ 2015 में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।​​​ ​​​एयर मार्शल वीआर चौधरी को लड़ाकू पायलट के रूप में 29 ​दिसम्बर,​ 1982 को भारतीय वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन दिया गया। लगभग 38 वर्षों के एक विशिष्ट कैरियर में​ उन्होंने कई…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि नई शिक्षा नीति युवाओं को स्वयं अपने रास्ता चुनने का अवसर देगी और उसे नौकरी पाने की बजाए नौकरी देने के लिए सक्षम बनाएगी। नई शिक्षा नीति समावेशी है तथा जन एवं भविष्य केन्द्रित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन के ग्रैंड फिनाले से जुड़े कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान के मुख्य शिल्पी महान शिक्षाविद बाबा साहेब आंबेडकर कहते थे कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो सभी की पहुंच में हो, सभी के लिए सुलभ हो। नई शिक्षा नीति उनके इसी विचार को समर्पित है।प्रधानमंत्री ने…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने राज्य सभा सांसद अमर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अमर सिंह एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने ट्वीट किया कि राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया कि राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन…

Read More

सियासी संकट के बीच जैसलमेर के सूर्यगढ़ रिसोर्ट में पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खेमे के मुस्लिम विधायकों ने शनिवार को ईद उल अजहा का पर्व मनाया। कांग्रेस के 9 मुस्लिम विधायकों ने बकरीद की नमाज अदा कर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और प्रदेश व देश में सुख-शांति और खुशहाली के लिए दुआ की। कोरोना महामारी के चलते शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते हुए कैबिनेट मंत्री साले मोहम्मद, वरिष्ठ विधायक अमीन खान, साफिया जुबेर, हाकम खान, अमीन कादरी, रफीक खान, जाहिदा खान, वाजिब अली और दानिश अबरार ने एक-दूसरे के गले नहीं मिलकर दूर से ही एक-दूसरे को…

Read More

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र तोमर ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) की 27वीं जोनल कार्यशाला के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के गांवों और किसानों की ताकत को न कोई मुगल खत्म कर पाए, न ही अंग्रेज हिला पाए और न ही अन्य कोई तोड़ पाया। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर भारत को आत्मनिर्भर बनाने में भी गांवों व किसानों की ही अग्रणी भूमिका रहेगी। उन्होंने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केवीके की भूमिका कृषि कोतवाल की है, वे…

Read More

वैश्विक महामारी के चलते लॉकडाउन से प्रभावित हुई प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए राज्य सरकार तमाम भगीरथ प्रयास कर रही है। इसी क्रम में राज्य के जलागम, सिंचाई, पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आज केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर से दिल्ली में भेंट कर उन्हें जलागम विकास परियोजनाओं के लिए 1000 करोड़ के प्रस्ताव सौंपे। इस मौके पर सतपाल महाराज ने अनुराग ठाकुर को बताया कि उत्तराखंड के बेरोजगार नवयुवकों और कोरोना के पश्चात राज्य में लौटे प्रवासियों के लिए आजीविका के अवसरों को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार निरन्तर प्रयासरत है। राज्य में  क्रियान्वित…

Read More