Author: shivam kumar

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सभी देशवासियों को ईद-उल-जुहा की शभकामनाएं देते हुए कोविड-19 की रोकथाम के लिए दिशा निर्देशों का पालन करने के साथ ही भाईचारे और करुणा की भावना को आगे बढ़ाने की दुआ मांगी।  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने शुभकामना संदेश में त्‍योहार के मायने समझाते हुए कहा, ईद मुबारक। ईद-उल-जुहा का त्‍योहार आपसी भाईचारे और त्‍याग की भावना का प्रतीक है तथा लोगों को सभी के हितों के लिए काम करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा, आइए, इस मुबारक मौके पर हम अपनी खुशियों को जरूरतमंद…

Read More

पाकिस्तानी सेना अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रही है। हर दिन जम्मू-कश्मीर की नियत्रंण रेखा व अंतराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलीबारी कर रहा है। इसी कड़ी में पाक सेना ने पुंछ जिले के कस्बा-किरनी तथा बालाकोट सेक्टर में शुक्रवार देर रात के बाद संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की जिसमें भारतीय जवान रोहन कुमार शहीद हो गया है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय जवानों ने भी करारा जवाब दिया। पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार देर रात के बाद पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा के साथ सटे कस्बा-किरनी तथा बालाकोट सेक्टर में गोलीबारी…

Read More

भारतीय वायुसेना में शामिल होते ही लड़ाकू विमान राफेल से खौफजदा हुए पाकिस्तान ने विश्व समुदाय से गुहार लगा डाली कि भारत इससे अपनी न्यूक्लियर ताकत में इज़ाफा कर सकता है तो अब चीन फ्रांस में ही बने अपने फाइटर जेट जे-20 के मुकाबले राफेल को कमतर बताने में लग गया है। दूसरी तरफ भारत के पूर्व वायु सेना प्रमुख बीएस धनोआ ने राफेल को चीन के जे-20 से ज्यादा अच्छा फाइटर जेट बताया है।      दरअसल भारत के पूर्व वायु सेना प्रमुख बीएस धनोआ ने 4.5 जेनरेशन के राफेल को ‘गेमचेंजर’ करार देते हुए कहा था कि चीन…

Read More

भारत-नेपाल के बनते-बिगड़ते सांस्कृतिक रिश्तों के बीच अयोध्या में 05 अगस्त से शुरू होने वाले श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ सारा विश्व संघर्ष नहीं कर रहा होता तो यहां श्रद्धालुओं का जमघट लगा होता। विश्व के तमाम देशों के साथ नेपाल के हिन्दू धर्मावलंबियों की भी अयोध्या में भारी भीड़ होती। इतना ही नहीं, अयोध्या स्थित नेपाली मंदिर में भगवान कुर्मनारायण के रूप में स्थापित शालिग्राम ने तो नेपाल के प्रधानमंत्री खड्ग प्रसाद शर्मा ओली के उस दावे की पोल खोल दी है कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि भारत का अयोध्या…

Read More

बिहार की औद्योगिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में चर्चित बेगूसराय किसी भी मामले में कम नहीं है। वैश्विक महामारी कोरोना में लॉकडाउन के कारण काम धंधा बंद होने से फटेहाल श्रमिक भागम-भाग कर रहे हैं। इस भागम-भाग में कई ऐसे तथ्य निकल कर सामने आ रहे हैं जो कि औद्योगिक बिहार, सशक्त बिहार, आत्मनिर्भर भारत निर्माण के मील का पत्थर साबित होगा। कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए दिन में कई बार सैनेटाइज होना जरूरी है और यह सैनेटाइजर दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में आ रहा है। बाजार के हर दुकान में सैनेटाइजर बिक रहा है…

Read More

पुण्यतिथि शताब्दी वर्ष पर देश आज स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को याद कर रहा है। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने तिलक जी को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, “लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी का स्वतंत्रता आन्दोलन में अतुलनीय योगदान है, उन्होंने अपने जीवन का क्षण-क्षण राष्ट्र को समर्पित कर क्रांतिकारियों की एक वैचारिक पीढ़ी तैयार की। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर कहा, “स्वाधीनता आंदोलन के नायक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 100वीं पुण्य तिथि पर सादर नमन। उन्होंने राष्ट्र को मंत्र दिया ‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार…

Read More

आने वाली 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर पूजन होने जा रहा है। इस दिन न सिर्फ भारत में रामनाम गूंजेगा बल्कि अमेरिका में भी राम नाम के दर्शन हो सकेंगे। दरअसल, राम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर 5 अगस्त को अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में विशाल बिलबोर्ड पर भगवान राम और मंदिर के 3डी (त्रिआयामी) तस्वीरें लगाई जाएंगी। ये एक ऐतिहासिक क्षण होगा। इस बारे में अमेरिका भारत सार्वजनिक मामलों की समिति के अध्यक्ष जगदीश सेव्हानी ने न्यूयार्क में 5 अगस्त को अनमोल क्षण को मनाने के लिए जश्न तैयारी की है। बताया जा रहा है…

Read More

कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ केंद्र सरकार ने अनलॉक-3 की घोषणा कर दिया है। वहीं, बिहार में 16 अगस्त तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इस बीच देश के विभिन्न शहरों से प्रवासी कामगारों आने-जाने का सिलसिला जारी है। जितने श्रर्मिक आ रहे हैं करीब उतने श्रमिक रोज परदेस जा भी रहे हैं। लेकिन बेगूसराय के हजारों श्रर्मिक ऐसे हैं जो अब किसी भी हालत में परदेस नहीं जाएंगे, वे यहीं रह कर विकास की नई गाथा लिखने का संकल्प ले चुके हैं। देश के विभिन्न शहरों को समृद्ध बनाने वाले ये श्रमिक अब परदेस में अपनाए…

Read More

भारतीय रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे मजबूत होकर 74.74पर कारोबार कर रहा है। गुरुवार को भारतीय रुपया एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.84 पर बंद हुआ था। दुनियाभर की अन्य वैश्विक मुद्राओं की बात करें तो ब्रिटिश पाउंड आज 4 पैसे मजबूत होकर 98.08 भारतीय रुपया के आसपास कारोबार कर रहा है। इसके अलावा जापानी येन 28 पैसे मजबूत होकर 71. 67, यूरो 14 पैसै मजबूत होकर 88.84 और सिंगापुर डॉलर दो पैसे कमजोर होकर 54.54 भारतीय रुपये के बराबर कारोबार कर रहा है।

Read More

नई शिक्षा नीति का सबसे पहले तो इसलिए स्वागत है कि उसमें मानव-संसाधन मंत्रालय को शिक्षा मंत्रालय नाम दे दिया गया। मनुष्य को ‘संसाधन’ कहना तो शुद्ध मूर्खता थी। जब नरसिंह राव जी इसके पहले मंत्री बने तो मैंने उनसे शपथ के बाद राष्ट्रपति भवन में कहा कि इस विचित्र नामकरण को आप क्यों स्वीकार कर रहे हैं? उनके बाद मैंने यही प्रश्न अपने मित्र अर्जुन सिंह जी और डाॅ. मुरली मनोहर जोशी से भी किया लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार को बधाई कि उसने इस मंत्रालय का खोया नाम लौटा दिया। पिछले 73 वर्षों में भारत ने दो मामलों की…

Read More

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 16 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के करीब 55 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। अब तक का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 16,38,871 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 779 लोगों की मौत हो गई। इस तरह कोरोना से मरने वालों की संख्या 35,747 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 5,45,318 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है देश…

Read More