Author: shivam kumar

लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के विचार और उनकी परंपराएं उतनी ही प्रासंगिक है जितनी 100 वर्ष पहले थीं। शनिवार को केंदीय गृह मंत्री अमित शाह ने तिलक की 100वीं पुण्यतिथि पर आयोजित ‘लोकमान्य तिलक: स्वराज से आत्मनिर्भर भारत’ विषय पर आयोजित वेबिनार को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा, ‘लोकमान्य तिलक का व्यक्तित्व अपने आप में बहुआयामी था। ढेर सारी उपलब्धियां होने के बावजूद कोई व्यक्ति जमीन से जुड़ा कैसे रह सकता है, सादगी को कैसे अपने जीवन का अंग बना सकता है, अगर वो देखना है तो तिलक के जीवन से ही हम देख सकते हैं।’ गृहमंत्री ने कहा, ‘आज…

Read More

पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) के तहत जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री मेहबूबा मुफ़्ती की नजरबन्दी को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती की नजरबंदी का विस्तार कानून का दुरुपयोग है। यह एक प्रकार से नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का हनन है। इस दौरान उन्होंने महबूबा की रिहाई के लिए सभी को मिलकर आवाज उठाने की अपील की। पी चिदंबरम ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि पीएसए के तहत महबूबा मुफ्ती की नजरबंदी का विस्तार कानून का दुरुपयोग है और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों पर…

Read More

उद्धव ठाकरे ने कहा कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपुत आत्महत्या मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस सक्षम है। इस मामले को लेकर विपक्ष राजनीति कर रहा है, इससे महाराष्ट्र व बिहार के रिश्तों में भी खटास आ रही है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि देवेंद्र फडणवीस आज इस मामले को लेकर जिस पुलिस को शक के घेरे में ला रहे हैं, उन्हें याद रहना चाहिए कि इसी पुलिस के बल पर उन्होंने पांच साल कामकाज चलाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति की भी हद होनी चाहिए। इस मामले की गहन जांच जारी है। साथ…

Read More

अगस्त का महीना शुरू हो चुका है, इसी के साथ त्योहारों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। आज देशभर में ईद उल-अज़हा यानी की बकरीद मनाई जा रही है। इसके बाद रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, स्वतंत्रता दिवस, गणेश चतुर्दशी, मुहर्रम और हरितालिका तीज जैसे कई त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में इन त्योहारों को देखकर समझा जा सकता है कि इस महीने आम आदमी की जेब ढ़ीली ही रहने वाली है। इसी बीच आम आदमी के लिए राहत की खबर ये है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में…

Read More

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। अब इसकी जद में नेता भी आ रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट देर शाम कोविड-19 पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पीसी शर्मा को चिरायु हॉस्पिटल के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और स्वस्थ्य हैं। पीसी शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, मैं अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। कृपया कर मेरे संपर्क में आए हुए लोग,…

Read More

एक बार फिर तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल के दाम पहले के तरह ही स्थिर हैं। जबकि कोलकाता में डीजल के दामों में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। कोलकाता में डीजल एक पैसे प्रति लीटर महंगा कर दिया है, जिसके बाद कोलकाता में एक लीटर डीजल की कीमत 77.06 रुपये हो गई है। जबकि पेट्रोल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज एक लीटर पेट्रोल 82.05 रुपये में बिक रहा है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपये प्रति लीटर है।…

Read More

मीडिया में शुक्रवार को आई एक खबर के मुताबिक प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट टिकटॉक (Tik tok) के अमेरिकी परिचालन के अधिग्रहण की दिशा में अग्रिम दौर की बातचीत कर रही है, जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा है कि उनका प्रशासन चीन के स्वामित्व वाले इस वीडियो ऐप पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि हम टिकटॉक पर विचार कर रहे हैं. संभवत: हम टिकटॉक को प्रतिबंधित करेंगे. बता दें कि भारत ने टिकटॉक समेत 106 चीनी ऐप (Chinese Apps) पर प्रतिबंध लगाया है इस कदम का अमेरिकी प्रशासन एवं सांसदों दोनों ने…

Read More

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 17 लाख के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 57 हजार 117 से नए मामले सामने आए हैं। अब तक का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 16,95,988 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 764 लोगों की मौत हो गई। इस तरह कोरोना से मरने वालों की संख्या 36,511 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 5,65,103 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर भी है देश में पिछले 24 घंटे…

Read More

वकील प्रशांत भूषण ने हिंदू अखबार के संपादक और अरुण शौरी के साथ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट एक्ट की धारा 2(सी)(आई) को चुनौती दी है। याचिका में कहा गया है कि कोर्ट के सम्मान को गिराने वाले बयान पर लगने वाली ये धारा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का हनन है। याचिका में कहा गया है कि कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट एक्ट की धारा 2(सी)(आई) असंवैधानिक है और यह संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। याचिका में कहा गया है कि ये धारा संविधान की धारा 19(1)(ए) का उल्लंघन करती है। सुप्रीम कोर्ट ने प्रशांत भूषण…

Read More

पंजाब के सीमावर्ती जिला अमृतसर, तरनतारन व गुरदासपुर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 तक पहुंच चुकी है। पंजाब सरकार ने घटना की जांच के आदेश देने के बाद जहां जिमेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। रात भर चली छापेमारी में आठ लोगों को हिरासत में लेकर कई जगह से जहरीली व कच्ची शराब बरामद की है। पंजाब के अमृतसर, तरनतारन व गुरदासपुर जिलों में जहरीली शराब पीने से मौत का यह सिलसिला गुरुवार की रात से शुरू हुआ। शनिवार सुबह 7 बजे तक मृतकों की संख्या 41 तक पहुंच चुकी है। शुक्रवार को पंजाब के…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अगस्त को अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए भूमि पूजन करेंगे। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते इस समारोह में मात्र 280 लोगों को ही बुलाया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री कार्यालय एवं राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से मेहमानों की सूची फाइनल कर दी गई है। ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि सूची में दिये गये 200 लोगों को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा निमंत्रण भेजा जा रहा है, जबकि बाकि 80 मेहमानों को प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से आमंत्रित किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो समारोह…

Read More