Author: shivam kumar

खूंटी। तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया के प्रयास ओर एनडीआर टीम के साहस से रनिया थाना क्षेत्र के कोटांगेर गांव के दो लागों को नई जिंदगी मिली। समय रहते यदि विधायक ओर एनडीआरएफ की टीम सक्रिय नहीं होती तो दो लोगों का कोयल नदी की तेज धार में बहना तय था। हुआ यूं कि कोटांगेर गाव के बिरसा लोहरा और बिरसा आईंद बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे मछली मारने कोयल नदी गये थे, लेकिन भारी बारिश के कारण नदी में बाढ़ आ गई और दोनों व्यक्ति नदी कें तेज धार में फंस गये। पानी कम होने की आशा में…

Read More

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के थाना छोटेबेठिया कोटरी नदी पार के ग्राम आमाटोला व कलपर के मध्य जंगल पहाड़ी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया गया। उसका शव बरामद कर लिया गया है। बस्तर आईजी सुुंदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि थाना छोटेबेठिया अंर्तगत ग्राम आमाटोला व कलपर के मध्य जंगल पहाड़ी क्षेत्र में रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। एक महिला नक्सली मारी गई है। विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद जारी की जाएगी। बताया गया है कि क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थित की सूचना पर डीआरजी एवं…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मानगो इलाके में जलजमाव की समस्या एक हादसे का कारण बन गई। लापरवाही और उचित व्यवस्था के अभाव ने एक परिवार से उसका सदस्य छीन लिया। गुरुवार रात संजय वर्मा (40) की जलजमाव में डूबने से मौत हो गई। वे श्रीनाथ शेखर बिल्डिंग में गार्ड के रूप में कार्यरत थे और ड्यूटी से लौटते समय चाणक्यपुरी मार्ग से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में बारिश का पानी जमा था, और अंधेरे में गहराई का अंदाज़ा न लग पाने के कारण वे उसमें गिरकर डूब गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर…

Read More

रांची। झारखंड के कई जिलों में 25 जून तक बारिश के आसार हैं। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है। विभाग के अनुसार 21 जून राज्य के उत्तर-पश्चिमी एयर उत्तर-पूर्वी जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। 22 और 23 जून को राज्य के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। 24 उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं 25 जून को राज्य के सभी इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की…

Read More

अहमदाबाद। एयर इंडिया दुर्घटना में गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त ब्लैक बॉक्स के विस्तृत विश्लेषण के लिए उसे अमेरिका भेजे जाने की तैयारी है। हादसे में आग लगने से ब्लैक बॉक्स को व्यापक नुकसान पहुंचने के कारण भारत में डेटा हासिल करना संभव नहीं हो पाया है। एयर इंडिया बोइंग 787 दुर्घटना में गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (डीएफडीआर) की जांच वाशिंगटन स्थित नेशनल सेफ्टी ट्रांसपोर्ट बोर्ड (एनटीएसबी) की प्रयोगशाला में की जाएगी। एनटीएसबी की टीम भारतीय अधिकारियों की सुरक्षा और निगरानी में उसे अपनी प्रयोगशाला में ले जाएगी। यूनाइटेड किंगडम की वायु दुर्घटना जांच शाखा के प्रतिनिधि विश्लेषण…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की अपनी तीन देशों की यात्रा पूरी करने के बाद गुरुवार को स्वदेश लौट आए। यह यात्रा रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने, द्विपक्षीय संबंधों को नया आयाम देने और वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की गई थी। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पर मंत्रिमंडल के सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। यात्रा की पहली कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी साइप्रस पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडुलाइड्स से मुलाकात की। दोनों देशों ने ऊर्जा, आईटी और निवेश के क्षेत्र में…

Read More

नई दिल्ली। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के 4.49 लाख करोड़ रुपये के जेंडर बजट और 273 से अधिक योजनाओं में महिला हितधारकों की प्राथमिकता—यह साबित करता है कि अब बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण है। यह बदलाव महिलाओं को लाभार्थी से नेतृत्वकर्ता बना रहा है। जेंडर बजटिंग पर राष्ट्रीय परामर्श में मंत्रालयों, राज्यों, सहयोगी संस्थानों और विशेषज्ञों की सहभागिता ने महिला नेतृत्व में विकास के साझा संकल्प को सशक्त किया। यह संवाद, समावेशी नीति निर्माण की दिशा में अहम कदम रहा। अन्नपूर्णा देवी गुरुवार को विज्ञान भवन में…

Read More

मास्को। रूस की वायुरक्षा प्रणालियों ने रात भर में देश के 11 स्थानों में 81 यूक्रेनी मानवरहित हवाई वाहनों (यूएवी) को रोका या नष्ट कर दिया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने आज यह जानकारी दी। यूक्रेन ने रात लगभग नौ बजे से सुबह तक कई स्थानों पर यूएवी हमले का प्रयास किया। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास की खबर के अनुसार, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा, “18 जून को रात 9:20 बजे मास्को समय (जीएमटी +3) से लेकर 19 जून को सुबह 6:40 बजे तक 81 यूक्रेनी फिक्स्ड-विंग यूएवी को वायुरक्षा इकाइयों ने रोका या नष्ट कर दिया।…

Read More

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार रात ईरान पर हमले की योजना को मंजूरी दी है। उन्होंने इस बात पर अंतिम निर्णय नहीं लिया कि हमला किया जाए या नहीं। औपचारिक रूप से वह यह भी तय नहीं कर पाए हैं कि इजराइल के हवाई अभियान में शामिल हुआ जाए या नहीं। अमेरिका के ‘सीबीएस न्यूज’ चैनल ने अपनी 18 जून को प्रसारित रिपोर्ट में यह दावा एक वरिष्ठ खुफिया सूत्र और रक्षा विभाग के अधिकारी के हवाले से किया है। सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि अगर तेहरान अपने परमाणु कार्यक्रम को छोड़ने पर सहमत…

Read More

ढाका। बांग्लादेश में सक्रिय मादक पदार्थ तस्करों के एक बड़े समूह ने दो पुलिस अधिकारियों को गोली मार दी। दोनों पुलिस अफसरों को गंभीर अवस्था में ढाका मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। यह दोनों अधिकारी ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच (डीबी) के सदस्य हैं। ढाका ट्रिब्यून अखबार की खबर के अनुसार, यह दोनों अधिकारी पलटन थाना क्षेत्र के नशा विरोधी अभियान से जुड़े थे। दोनों को रात के वक्त एक अभियान के दौरान ड्रग डीलरों ने गोली मारी। गोली लगने से जख्मी सहायक उप निरीक्षक अतीक हसन और कांस्टेबल सुजोन को गंभीर हालत में ढाका मेडिकल कॉलेज…

Read More

वाशिंगटन/तेहरान/तेल अवीव। ईरान-इजराइल सैन्य टकराव आज सातवें दिन में प्रवेश कर गया। फिलहाल कोई शांति दूत इन दोनों को शांत नहीं करवा पा रहा। ईरान प्रतिशोध की आग में अब भी झुलस रहा है। इजराइल मोर्चे से पीछे हटता नहीं दिख रहा। उसे उम्मीद है कि अमेरिका जरूर उसके सैन्य अभियान में खुलकर शामिल होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में अपने सैन्य रणनीतिकारों के साथ इस युद्ध की समीक्षा की है। उन्होंने संकेत दिया है कि अमेरिका कभी भी इजराइल के साथ युद्ध में खड़ा हो सकता है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इंतजार…

Read More