नगड़ी। रांची जिले के पिस्का नगड़ी थाना क्षेत्र में रविवार को हुई गोलीबारी की घटना में एक किसान राजकुमार महतो घायल हो गये हैं। राजकुमार महतो को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक घटना पिस्का नगड़ी के साहेर गांव की है। पुलिस के अनुसार, किसान राजकुमार महतो रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपनी खेत में सब्जी तोड़ रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार दो-तीन अपराधियों ने उनपर गोली चला दी और भागने लगे। किसान…
Author: shivam kumar
रामगढ़। रामगढ़ जिले की एक बार फिर अपराधियों तांडव मचाया है। अपराधियों ने एक हाईवा पर गोली चलाई और फिर उसमें आग लगा दी। घटना की सूचना पाकर रविवार की सुबह रामगढ़ पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की छांव में शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सिरका कोलियरी के कांटा घर के पास एक लोड हाईवा (जेएच 24 जे 6878) ब्रेकडाउन होकर रुका हुआ था। शनिवार की रात लगभग 11:30 बजे अपराधियों ने वहां धावा बोला। अपराधियों ने वहां मौजूद लोगों को हथियार का भय दिखाकर धमकाया और फिर दो राउंड गोली चलाई। दोनों गोलियां हाईवा…
रांची। रांची जिला अंतर्गत चौकीदार के पद पर सीधी नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल को किया जायेगा। यह परीक्षा रांची के कुल 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जायेगी। जिला प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, विज्ञापन संख्या 01/2024 के तहत प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद 6564 उम्मीदवारों को पात्र पाया गया है। इन सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गयी है। प्रवेश पत्र 16 अप्रैल को जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। मरांडी ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा पूरी तरह चरमरा चुकी है। मरांडी के अनुसार, बोकारो और गिरिडीह में समय पर वेतन न मिलने के कारण एंबुलेंस कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं, जिससे दोनों जिÞलों की स्वास्थ्य व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। मरीज निजी एंबुलेंस चालकों को मनमानी फीस देने या निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचने को मजबूर हैं। विभागीय मंत्री ने पुराने एमओयू को रद्द कर एंबुलेंस संचालन की जिÞम्मेदारी…
रांची। प्रदेश राजद ने कहा है कि भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के अंबेडकर सम्मान अभियान चलाने की बात महज ढकोसलाबाजी है। राजद के प्रदेश महासचिव कैलाश यादव ने शनिवार को कहा कि भाजपा ने कभी दलित समाज का सम्मान नहीं किया, क्योंकि गृहमंत्री अमित शाह ने सदन में बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किया था। यादव ने कहा कि भाजपा अपना जनाधार तेजी से खो रही है। बेरोजगारी, महंगाई, महिला सुरक्षा और वक्फ बोर्ड में संशोधन कर कानून बनाने के खिलाफ लोगों ने विरोध किया था। उल्लेखनीय है कि इस टिपणी के बाद विपक्षी दल और सामाजिक संगठनों ने गृहमंत्री…
विशेष घरेलू और वैश्विक दबाव भी कारण था, पर असली वजह दक्षिण एशिया अब चीन के मुकाबले भारत को खड़ा करने की है अमेरिका की रणनीति इसलिए ट्रंप ने पैर पीछे खींचे, लेकिन ड्रैगन को लेकर रुख में बदलाव नहीं नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ पर यू-टर्न ले लिया है। इसका एलान करते हुए उन्होंने कहा कि 75 से ज्यादा देशों पर टैरिफ 90 दिनों के लिए टाल दिया गया है। हालांकि उन्होंने चीन को टैरिफ में किसी तरह की रियायत नहीं दी है। ट्रंप के…
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने परिसंपत्ति निपटान समिति के अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस डीके सेठ को शनिवार को 515.31 करोड़ रुपये का डिमांड डॉफ्ट सौंपा। समिति का गठन रोज वैली पोंजी घोटाले में वैध निवेशकों को उनकी संपत्ति लौटाने के उद्देश्य से किया गया था। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। अनुमान है कि इस राशि का उपयोग एसेट डिस्पोजल कमेटी के पास अब तक दर्ज किए गए 31 लाख दावों में से लगभग 7.5 लाख पीड़ितों को धन वापस दिलाने के लिए किया जाएगा। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एडीसी को 22 करोड़…
सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जाट’ लंबे समय से चर्चा में बनी हुई थी। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थे। जब यह 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई, तो थिएटरों के बाहर जश्न का माहौल बन गया। कहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर लोग फिल्म देखने पहुंचे, तो कहीं ढोल-नगाड़ों की धुन पर दर्शक झूमते नजर आए। सनी देओल के फैंस ने फिल्म की ओपनिंग को किसी त्योहार की तरह सेलिब्रेट किया। हालांकि फिल्म की पहले दिन की कमाई उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी निराशा देखने को मिली। अब दूसरे दिन की कमाई के…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया वक्फ संशोधन अधिनियम राज्य में लागू नहीं किया जाएगा। राज्य के कई जिलों में इस कानून को लेकर भड़की हिंसा के बीच उन्होंने यह बयान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कानून केंद्र सरकार ने बनाया है और इससे जुड़े सवाल भी उसी से पूछे जाने चाहिए। उन्होंने आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि राजनीति के लिए दंगे भड़काना समाज को नुकसान पहुंचाना है। इस कानून के खिलाफ शुक्रवार को राज्य के मालदा, मुर्शिदाबाद, दक्षिण 24…
नई दिल्ली। देशभर में शनिवार को तकनीकी समस्या के चलते यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) सर्विसेज ठप हो गईं। इसके कारण लाखों उपयोगकर्ता भुगतान और धन हस्तांतरण पूरा करने में असमर्थ रहे। भारत में यूपीआई सर्विस में व्यापक व्यवधान की खबरें आई हैं, जिसका असर गूगल-पे, फोनपे और पेटीएम जैसे ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म को यूज करने वाले उपयोगकर्ताओं पर पड़ा है। उपयोगकर्ताओं ने लेन-देन विफल होने और 2-3 घंटे की अवधि के लिए सेवाओं तक पहुंचने में कठिनाइयों की सूचना दी है। डाउनडिटेक्टर के अनुसार दोपहर तक यूपीआई सेवाओं के बारे में शिकायतें 2,000 से अधिक हो गईं, जिनमें भुगतान और…
खिजरी विधानसभा के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए पूर्व सीएम रांची। पूर्व सीएम और ओड़िशा के निवर्तमान राज्यपाल रघुवर दास शनिवार को खिजरी विधानसभा के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। मौके पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा की पार्टी है न कि परिवार की। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा कोई पारिवारिक पार्टी नहीं है। यह एक विचारधारा की पार्टी है। हमारा सिद्धांत सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अंत्योदय है। भाजपा को पार्टी का कार्यकर्ता ही मजबूती प्रदान करता है। रघुवर ने कहा कि बिना हार और जीत की चिंता किये जनता को जोड़ने का काम कार्यकर्ता करता…