रांची। रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (होटवार जेल) में महिला कैदी के साथ कथित यौन शोषण मामले में झारखंड उच्च न्यायालय ने झारखंड पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से दो सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। अगली सुनवाई 8 जून को होगी। सुनवाई के दौरान शुक्रवार काे राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि मामले की जांच को लेकर सरकार के गृह विभाग ने तीन सदस्य की कमेटी बनाई है। इस कमेटी में निदेशक प्रशासन मनोज कुमार, सहायक कारा निरीक्षक तुषार रंजन गुप्ता और कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं निरीक्षणालय के प्रोवेशन पदाधिकारी चंद्रमोली सिंह शामिल हैं। वहीं डालसा, रांची…
Author: shivam kumar
पटना। बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन ( कंफेड) ने सुधा दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें लागू होने के बाद अब ग्राहकों को हर लीटर दूध पर 2 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। इससे पहले अमूल ने भी दो रूपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। दरें 22 मई सुबह से लागू हो गई है। पहले सुधा गोल्ड दूध 65 रुपये प्रति लीटर मिलता था, जिसकी कीमत अब बढ़कर 67 रुपये प्रति लीटर हो गई है। सुधा शक्ति दूध जो पहले 57 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था, अब ग्राहकों को 59 रुपये प्रति लीटर खरीदना…
पूर्वी सिंहभूम। बकरीद का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। कुर्बानी के लिए दूसरे राज्यों से पशु व्यापारियों का जमशेदपुर पहुंचना शुरू हो गया है। इस बार सबसे अधिक संख्या में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद) से बकरी व्यापारियों के आने की जानकारी मिली है। व्यापारी अपने साथ सैकड़ों इलाहाबादी नस्ल की बकरियां लेकर शहर पहुंचे हैं, जिन्हें शहर के विभिन्न बकरी बाजार में से साकची आमबगान में देखने और खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी है। शहर पहुंचे युवा पशु व्यापारी सलमान अली ने शुक्रवार को बताया कि उनका परिवार कई…
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संकट पर अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में प्रगति के इंतजार के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी बना हुआ है। सेंसेक्स में 325 अंक की बढ़त और निफ्टी भी 90 अंकों की तेजी है। कारोबार की शुरुआत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 324.95 अंक यानी 0.43 फीसदी उछलकर 75,508.31 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 96.10 अंक यानी 0.41…
बरवाडीह (रवि कुमार गुप्ता)। प्रखंड के खुरा गांव निवासी सीआरपीएफ जवान उपेंद्र राम का पार्थिव शरीर गुरुवार शाम को गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जवान के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सीआरपीएफ की टीम ने गांव पहुंचकर जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया तथा पूरे सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट नीरज कुमार शकर, सब इंस्पेक्टर विक्रम महतो एवं इंस्पेक्टर ललन कुमार रंजन जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर मुखिया…
कोलकाता। कोलकाता निवासी जफर रियाज उर्फ रिजवी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के लिए कथित जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एनआईए ने बुधवार को उसे पकड़ा, जबकि इस संबंध में गुरुवार को आधिकारिक बयान जारी किया गया। एजेंसी के अनुसार, आरोपित भारत की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान इंटेलिजेंस अधिकारियों तक पहुंचा रहा था। यह कार्रवाई भारत विरोधी आतंकी साजिश से जुड़े मामले में की गई है। एनआईए के मुताबिक, जफर रियाज के खिलाफ पहले ही लुकआउट सर्कुलर जारी किया जा चुका था और उसे घोषित अपराधी घोषित करने की…
काठमांडू। नेपाल में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के सांसद डॉ. अमरेश कुमार सिंह ने अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पांच मार्च को हुए चुनाव के बाद सिंह ने सरकार गठन के डेढ़ महीने के भीतर ही प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की नेतृत्व शैली पर सवाल उठाए हैं। वह दो दिन पहले प्रतिनिधि सभा में वित्तमंत्री स्वर्णिम वाग्ले की कार्यशैली पर भी प्रश्न उठा चुके हैं। सांसद अमरेश सिंह ने आज पत्रकारों से कहा नेपाल पाकिस्तान के मॉडल वाले लोकतंत्र की दिशा में बढ़ रहा है। संसद को दरकिनार करने की प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की शैली की ओर इशारा…
तेहरान/वाशिंगटन। जलडमरूमध्य और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेगा। ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघर गालिबफ ने बुधवार कहा कि हर ईरानी की युद्ध के लिए इच्छाशक्ति मजबूत है। ट्रंप प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा है कि अगर अमेरिकी शर्तें ईरान नहीं मानता तो उसे अभूतपूर्व सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। अल जजीरा, सीबीएस न्यूज और फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, स्पीकर गालिबफ ने ईरान की अर्ध सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम के एक रिकॉर्डेड संबोधन में कहा, “हम पूरी इच्छाशक्ति के युद्ध के…
काठमांडू। नेपाल के पूर्व गृहमंत्री सुदन गुरूंग के खिलाफ जांच के लिए गठित समिति ने विभिन्न कार्यालयों को पत्र भेजकर विवरण मांगा है। आज इस जांच समिति की पहली बैठक में पहले दस्तावेज और जानकारी एकत्र करने तथा उसके बाद गुरूंग से पूछताछ कर रिपोर्ट तैयार करने का निर्णय लिया है। समिति ने शेयर बोर्ड, जमीन खरीद से जुड़े मामले के लिए मालपोत कार्यालय और अस्वाभाविक लेनदेन से जुड़े आरोप के लिए बैंकों को पत्र भेजकर विवरण मांगा है। समिति आवश्यकता पड़ने पर अन्य कार्यालयों को भी पत्र भेज सकती है। मंत्री बनने के बाद संपत्ति विवरण सार्वजनिक होने के…
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट और आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान को लेकर जारी चिंताओं के बीच दो दिनों की गिरावट के बाद कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल का भाव 106 डॉलर के पार पहुंच गई। आज कारोबार के दौरान अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.52 डॉलर यानी 1.45 फीसदी बढ़कर 106.54 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 1.53 डॉलर यानी 1.56 फीसदी की बढ़त के साथ 99.78 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। विशेषज्ञों…
नवादा। बिहार के नवादा जिले में आईआईटी छात्र धनराज की संदिग्ध मौत को लेकर गुरुवार को बड़ा हंगामा देखने को मिला। ककोलत पहाड़ स्थित अमझौर कुंड में डूबने से हुई मौत को परिजनों ने हत्या करार देते हुए नवादा समाहरणालय और प्रजातंत्र चौक को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर मामले को दबाने और आरोपियों को बचाने का गंभीर आरोप लगाया। मृतक छात्र के पिता और सीआरपीएफ जवान हेमंत राज ने बताया कि उन्हें असम में ड्यूटी के दौरान बेटे की मौत की सूचना मिली। इसके बाद वह नवादा पहुंचे, जहां करीब 36 घंटे की मशक्कत के बाद धनराज…
