Author: shivam kumar

वाशिंगटन। ट्रंप प्रशासन फिलिस्तीन समर्थक कोलंबिया यूनिवर्सिटी के स्नातक छात्र महमूद खलील को निर्वासित कर सकता है। लुइसियाना के इमिग्रेशन जज जेमी कोमन्स शुक्रवार को यह फैसला सुनाया। जज ने ट्रंप प्रशासन के तर्क की पुष्टि की कि खलील के विचार राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं। एनबीसी न्यूज की खबर के अनुसार, महमूद खलील को पिछले महीने गिरफ्तार किया था। इसके बाद अमेरिका में आक्रोश भड़क गया था। जज जेमी कोमन्स ने कहा कि अदालत निष्कासन के फैसले को बरकरार रखेगी। 30 वर्षीय खलील 23 अप्रैल तक संयुक्त राज्य अमेरिका में रह सकता है। इससे पहले न्यू जर्सी के…

Read More

कराची। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को ठीक होने के संकेत मिलने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनके चिकित्सक डॉ. असीम हुसैन ने इसकी पुष्टि की। राष्ट्रपति जरदारी को पहली अप्रैल को तबीयत बिगड़ने के बाद कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 10 दिन से अधिक समय तक उपचाराधीन रहे। ईद-उल- फितर की रात चिकित्सा देखभाल के लिए जरदारी को नवाबशाह से कराची स्थानांतरित किया गया था। जियो न्यूज की खबर के अनुसार, डॉ. असीम ने कहा कि राष्ट्रपति की कोविड-19 के लिए किए गए रैपिड टेस्ट में रिपोर्ट निगेटिव आई है।…

Read More

रांची। भारतीय वायुसेना का पहला एयर शो 19 और 20 अप्रैल को रांची के खोजा टोली आर्मी मैदान, नामकुम में होने जा रहा है, जो झारखंड के लिए एक ऐतिहासिक और रोमांचक अवसर है। सूर्यकिरण एक्रोबैटिक टीम अपने शानदार हवाई करतबों से आसमान में जादू बिखेरेगी। यह शो सुबह 9:45 से 10:45 बजे तक दोनों दिन एक-एक घंटे के लिए आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है। यह जानकारी जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को दी गई।

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित शिव घाट पर शुक्रवार देर रात दो आपराधिक गिरोहों के बीच जमकर फायरिंग हुई। अंधाधुंध गोलियों की आवाज से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में अपने घरों में दुबक गए। घटना की जानकारी मिलते ही जुगसलाई थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटनास्थल से पुलिस ने चार खोखा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं, जिससे साफ है कि दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक गोलीबारी हुई। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच…

Read More

लातेहार। जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिजन टोला के पास शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार रमेश उरांव (38) की मौत हो गई। इस घटना के विरोध में नाराज लोगों ने कोयला परिवहन में लगे एक हाइवा को जला दिया। मृतक रमेश उरांव हेरहंज थाना क्षेत्र के लावागड़ा गांव का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार रमेश उरांव किसी काम से बालूमाथ गया था। शुक्रवार की रात वह बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान हरिजनटोला के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक…

Read More

पलामू। मेदिनीनगर – औरंगाबाद मार्ग नेशनल हाईवे 98 पर लगातार दुर्घटना हो रहा है, जिसमें अधिकतर बाइक सवार युवकों की मौत हो रही है। छतरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर सड़क हादसे में अंकुश नामक युवक की जान चली गई थी। इस घटना के आठ घंटे बाद फिर छतरपुर इलाके में दुर्घटना हुआ और एक युवक की मौत हो गई और एक जख्मी हो गया। घटना देर रात की है। घटना डाली मोड में एनएच पर हुई। एक ट्रेलर ने बाइक को अपने चपेट में ले लिया और सवार को कुचल दिया। एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही…

Read More

वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस की सजावट (डेकोरेशन) में अप्रत्याशित बदलाव किया गया है। इसके तहत पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की आधिकारिक तस्वीर को हटा दिया गया है। इस स्थान पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पिछले साल वायरल हुई फोटो को लगाया गया है। व्हाइट हाउस ने अपने आधिकारिक अकाउंट में इस बदलाव को साझा किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल जुलाई में पेंसिल्वेनिया के बटलर काउंटी के मैदान में एक रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप पर गोलीबारी की गई थी। इस हमले में ट्रंप के कान को छूते हुए गोली निकल गई…

Read More

ढाका। यूनेस्को से अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्य ‘बैशाख मंगल शोभायात्रा’ निकलने से पहले फासीवाद का मुखौटा (प्रतीकात्मक चित्र) आगे के हवाले कर दिया गया। यह शोभायात्रा 14 अप्रैल को निकलनी थी। इससे ढाका विश्वविद्यालय में तनाव है। इसे ढाका विश्वविद्यालय के ललित कला संकाय (चारुकोला) ने बनाया था। ढाका ट्रिब्यून अखबार की खबर के अनुसार, ढाका यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर एसोसिएट प्रोफेसर सैफुद्दीन अहमद ने कहा कि यह घटना आज सुबह हुई। हालांकि, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि आग कैसे लगी। प्रॉक्टर ने बताया कि फासीवाद के मुखौटे के साथ कबूतर की तस्वीर भी जलाई गई।…

Read More

खूंटी। कर्रा थाना के लोधमा ओपी क्षेत्र के मुरहू रेलवे फाटक के पास पार टांड नामक स्थान पर प्लास्टिक की बनी झोपड़ी में एक अज्ञात युवती की माथे पर गोली मारकर और गला रेतकर हत्या करने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताते हुए कहा है कि हत्या के पहले संभवतःदुष्कर्म किया गया होगा और पहचान छिपाने के लिए अपराधियों ने शव को जलाने का प्रयास भी किया। घटना की सूचना मिलने पर कर्रा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। युवती के माथे से गोली आरपार हो गई है।…

Read More

बोकारो। बोकारो प्लांट में चोरी करते हुए तीन चोरों को चोरी करते हुए सीआईएसएफ ने गिरफ्तार किया है। सीआईएसएफ अंबुश में तैनात जवान के अनुसार सेंटर प्लांट के बैक साइड में कुछ लोगों को देखा गया , जिसके बाद सीआइएसएफ जवान ने पीसीआर को सूचना दी जिसके बाद जवानों ने घेराबंदी कर तीन चोर धोबी मुहल्ला सेक्टर वन निवासी अनिल कुमार (24) , बालीडीह निवासी अटल यादव (55 ), बसंती मोड़ निवासी अमन डोम (20 ) को सीआईएसएफ ने गिरफ्तार किया है। मौके से चोरो की ओर से काटे गए स्क्रैप कॉपर, कटिंग टूल्स आदी को जब्त किया गया। इसका…

Read More

रांची। झारखंड में पिछले चार-पांच दिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कभी-कभी दिन में भी बादल तो कभी आसमान बिल्कुल साफ हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति 15 अप्रैल तक रहेगी। 15 अप्रैल के बाद मौसम साफ होने की सम्भावना है। वहीं निम्न दबाव का क्षेत्र बनने और नमी युक्त हवा के राज्य में प्रवेश करने से मौसम ने करवट ली है। विभाग के अनुसार राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गर्जन और 30-40 किमी की गति से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने…

Read More